बागपत17 जून2026—-
राष्ट्रीय महिला आयोग की मा0 सदस्य डा0 मीनाक्षी भराला जी की अध्यक्षता में दिनांक 17.06.2026 को पूर्वाह्न 10:30 बजे से कल्कट्रेट सभागार बागपत में महिला जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महिला जनसुनवाई कार्यक्रम में 11 शिकायत प्रस्तुत की गयी। मा0 सदस्य द्वारा उपस्थित पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिये गये।
इसके उपरांत मा0 सदस्य राज्य महिला आयोग द्वारा अधिकारियो के साथ कलेक्ट्रेट सभागार बागपत में दोपहर 12ः30 बजे सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं यथा-बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, सुकन्या समृद्धि, प्रधानमंत्री मातृ वन्दना, प्रधानमंत्री आवास योजना एवं महिला किसान सशक्तिकरण परियोजना इत्यादि की समीक्षा की गयी। समीक्षा के दौरान अधिकारियों को सरकार द्वारा चलाई जा रही समस्त योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार एवं अधिक से अधिक पात्र लाभार्थियों को लाभान्वित करने के दिशा-निर्देश दिये गये।
मा0 सदस्य राज्य महिला आयोग द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार बागपत में ही बाल सेवा योजना के 03 बच्चों को लेपटोप वितरित किये कल्क्ट्रेट लोकमंच पर स्टॉल का निरीक्षण किया जिसमे जिला बेसिक शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग आयुष्मान काई हेतु, नियोजन विभाग फैमेली आई०डी०, स्वास्थ्य शिविर, श्रम विभाग,जिला नगर विकास अभिकरण ( डूडा) विभाग, पशु पालन विभाग, कृषि विभाग, मत्स्य पालक विकास अभिकरण विभाग, समाज कल्याण विभाग,दिव्यांग जन सशक्तिकरण विभाग,पिछडा वर्ग कल्याण विभाग,बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग, जिला प्रोबेशन विभाग -बेटी बचाओ बेटी पढाओ, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित भहिना योजना, वन स्टॉप सेन्टर, उ०प्र० मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना. चाइल्ड हेल्पलाइन आदि योजनाओं का स्टॉल लगाया गया।
आयोग का उद्देश्य महिलाओं के कल्याण, सुरक्षा, संरक्षण के अधिकारों की रक्षा करना है। महिलाओं के शैक्षिक, आर्थिक तथा सामाजिक विकास के लिए निरंतर प्रयासरत रहना है। महिलाओं को दिये गये संवैधानिक एवं विधिक अधिकारों से सम्बद्ध उपचारी उपायों के लिए अनुश्रवण के उपरान्त सरकार को सुझाव एवं संस्तुतियां प्रेषित करना है। महिलाओं के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा, महिलाओं का सशक्तिकरण, महिला उत्पीडन सम्बंधी शिकायतों पर प्रभावी कार्यवाही करना, बाल विवाह, दहेज एवं भू्रण हत्या रोकना, कार्य स्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीडन पर रोक, महिलाओं से सम्बंधित कानून में आवश्यकतानुसार संशोधन हेतु शासन को संस्तुतियां करना, महिलाओं से सम्बंधित योजनाओं का प्रभावी रूप से क्रियान्वयन करना, महिला चिकित्सालयों, छात्रावासों, संरक्षण गृहों तथा अन्य सदृश्य गृहों का निरीक्षण करना है।
सूचना विभाग बागपत
