मुजफ्फरनगर शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव बरवाला के जंगलों में एक युवक का शव बिजली के खंभे से लटका मिलने से सनसनी फैल गई।
घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए।
क्या है मामला
सुबह ग्रामीण खेतों की ओर गए तो गन्ने के खेत में बने हाईटेंशन लाइन के टावर से एक युवक का शव लटका देखा।
सूचना मिलते ही हरसौली चौकी प्रभारी विकास चौधरी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को नीचे उतारकर कब्जे में लिया।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जांच जारी है।
गांव में दहशत
घटना के बाद से गांव बरवाला और आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है।
पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों से बचने की अपील की है।
