Spread the love
    *15- जून - सोमवार*

  *!! सोमवती अमावस्या!!*

                   👇

===============================

अमेरिका-ईरान जंग खत्म करने पर राजी, 19 जून को दस्तखत होर्मुज फिर खुलेगा, ट्रम्प बोले- दुनिया के जहाजो इंजन चालू करो, तेल को बहने दो

अमेरिका ईरान जंग खत्म के कारण दुनिया के शेयर बाजारों में जबरदस्त तेजी, भारतीय शेयर बाजार में भी आज बड़ी उछाल की संभावना

1 पश्चिम एशिया संघर्ष खत्म: ईरान ने की अमेरिका के साथ शांति समझौते की पुष्टि, डील के बाद फिर गिनाई अपनी शर्तें

2 पेट्रोल-डीजल और LPG के दाम होंगे कम, ट्रंप के एलान से कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट

3 फ्रांस के नीस में मोदी-मैक्रों ने द्विपक्षीय बैठक की, साथ में सेल्फी ली; भारत-फ्रांस के बीच FTA, डिफेंस और AI से जुड़े 13 बड़े समझौते हुए

4 फ्रांस के नीस में मोदी-मैक्रों ने द्विपक्षीय बैठक की, ऐतिहासिक विला केरीलोस घूमने गए, सेल्फी ली; PM बोले- भारत सॉल्यूशन लेने वाला नहीं, देने वाला देश

5 RBI का काम रेट फिक्स रखना नहीं, उथल-पुथल थामना है’, वित्तमंत्री सीतारमण ने गिनाए रुपए की सेहत बिगड़ने के कारण

6 वित्त मंत्री कहा कि अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपए में उतार-चढ़ाव कई वैश्विक और घरेलू वजहों से होता है. इनमें भू-राजनीतिक अनिश्चितताएं, विदेशी पूंजी का आना-जाना और कच्चे तेल, फर्टिलाइजर व सोने के लिए भारत की आयात पर निर्भरता शामिल हैं

7 TMC के बागी सांसद नेशनलिस्ट सिटिजंस पार्टी में शामिल होंगे, बंगाल BJP प्रभारी और लोकसभा स्पीकर से मिले; काकोली बोलीं- NDA को हमारा समर्थन

8 भारतीय फौज ने उतारे गुलामी के दौर के निशान, अब परेड में रिव्यूइंग अफसर तलवार नहीं रखेगा; पहली बार फॉर्मल ड्रेस में बंदी जैकेट शामिल

9 कॉकरोच जनता पार्टी का बेंगलुरु में बारिश के बीच प्रदर्शन, एक्टर प्रकाश राज शामिल हुए, हैदराबाद में वांगचुक की स्पीच; शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

10 NEET-UG 2026 की 21 जून को होने वाली पुनर्परीक्षा के लिए एनटीए ने एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से इसे डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा में 15 मिनट अतिरिक्त समय और रफ वर्क के लिए चार पेज दिए जाएंगे। साथ ही, फीस रिफंड के लिए बैंक खाते की जानकारी सुधारने का अवसर भी मिला है।

11 मोहन भागवत ने कहा, ‘संघ का हिंदुत्व का विचार किसी धर्म या समुदाय के खिलाफ नहीं है। यह ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ यानी पूरी दुनिया एक परिवार है, की भावना पर आधारित है, जहां सभी विविधताएं मिल-जुलकर रह सकती हैं। आरएसएस प्रमुख ने कहा कि संघ का सबसे बड़ा काम चरित्र निर्माण करना है’

12 महाराष्ट्र के सोलापुर में भीषण हादसा, पिकअप वैन कुएं में गिरी; दुर्घटना में आठ लोगों की मौत

13 मुरैना में बड़ा हादसा, अफवाह के कारण मची भगदड़, दूसरी ट्रेन से कटे 6 यात्री

14 विमेंस वर्ल्डकप- भारत ने पाकिस्तान को 64 रन से हराया, दीप्ति ने 10 रन देकर 5 विकेट लिए; स्मृति मंधाना ने 68 रन बनाए

15 फुटबॉल वर्ल्ड कप में जर्मनी की बड़ी जीत, डेब्यू मैच खेल रही कुरासाओ को 7-1 से हराया, काई हैवर्ट्ज ने डबल गोल किए

16 यूपी में आंधी-बारिश से 5 लोगों की मौत, 21 शहरों में तूफान का अलर्ट; दिल्ली का तापमान 1.4°C कमा; बिहार के 12 जिलों में बारिश का अलर्ट
===============================

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

sbobet88

×