
उत्तराखंड के टिहरी जनपद के घनसाली क्षेत्र के मेंदू सिंधवाल गांव निवासी भारतीय सेना के वीर जवान अग्निवीर रोहित रावत जी के जम्मू में ड्यूटी के दौरान गोली लगने से शहीद होने का समाचार अत्यंत दुःखद एवं हृदय विदारक है!
मात्र 21 वर्ष की आयु में मातृभूमि की सेवा करते हुए दिया गया उनका सर्वोच्च बलिदान सदैव देशवासियों को गौरवान्वित करता रहेगा।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें!
शहीद रोहित रावत जी को विनम्र श्रद्धांजलि !
