दोपहर की बड़ी खबरें
बाराबंकी: क्रिकेटर विप्रज निगम का टीम इंडिया-ए में चयन। आवास विकास कॉलोनी निवासी विप्रज का बढ़ा कद। रायजिंग स्टार एशिया कप 2026 के लिए चयन। बीसीसीआई ने विप्रज निगम को टीम में किया शामिल। टूर्नामेंट में नेपाल के खिलाफ पहला मुकाबला। 22 नवंबर को पाकिस्तान के खिलाफ भिड़ सकती है टीम।
कानपुर देहात: डीएम कपिल सिंह के निर्देश पर खनन विभाग की छापेमारी। खनन अधिकारी सुभाष सिंह ने सुबह अचानक मारा छापा। मौके से तीन डंपर और एक जेसीबी पकड़ी गई। डेरापुर थाना की बिहार घाट चौकी क्षेत्र के बिहार गांव की घटना।
बरेली: 554 ग्राम अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार। लंबे समय से कर रहा था तस्करी का काम। सुभाष नगर थाना क्षेत्र से गिरफ्तारी हुई।
बागपत: गाड़ी साइड देने के विवाद में सिपाही पर हमला। कार सवार दबंगों ने सिपाही पर किया हमला। घायल सिपाही दिलशाद अस्पताल में भर्ती। आरोपी कार सवार को किया गिरफ्तार। बागपत शहर कोतवाली क्षेत्र की घटना।
सहारनपुर: तस्कर समरयाब को पुलिस ने किया गिरफ्तार। थाना रामपुर मनिहारन पुलिस ने की गिरफ्तारी। 41 ग्राम स्मैक बरामद, कीमत 8 लाख रुपये। नशा तस्कर को तुरमतखेड़ी से किया गिरफ्तार।
सीतापुर: हसिया से महिला की हत्या का मामला। परिजनों ने सड़क पर शव रख लगाया जाम। आरोपी रंगीलाल को गिरफ्तार करने की मांग। परिवार को जमीन पट्टा, आर्थिक सहायता की मांग। करीब तीन घंटे सड़क पर लगा रहा जाम। कार्यवाही, मुआवजे के आश्वासन पर माने परिजन। रामपुर कला थाना क्षेत्र के बगराभारी का मामला।
पीलीभीत: ईंट भट्टे के पास खाई में डेडबॉडी मिलने से हड़कंप। खाई में शव देख राहगीरों ने पुलिस को दी सूचना। नशे में पेड़ से बाइक टकराने से मौत की आशंका। परिजन हत्या की जता रहे आशंका, पुलिस जांच में जुटी। थाना बरखेड़ा क्षेत्र के भोपतपुर भट्टे के पास का मामला।
पीलीभीत: दो माह से आतंक का पर्याय बना तेंदुआ कैद। शिकार की तलाश में पहुंचा तेंदुआ पिंजरे में कैद। पिंजरे में कैद तेंदुआ रेंज कार्यालय लाया गया। रेंज क्षेत्र के गांव रम्पुरा कोन का मामला।
कुशीनगर: स्लीपर बस और ट्रक में जोरदार टक्कर। हादसे में दो यात्रियों की दर्दनाक मौत। करीब एक दर्जन लोगों को आई चोटें। 6 लोग गंभीर घायल, मची चीख पुकार। बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त। पुलिस ने घायलों को भेजा सीएचसी तमकुही। दिल्ली से मुजफ्फरपुर बिहार जा रही थी बस। एनएच 28 पर पटहेरवा के लबनिया गांव के पास हादसा।
मेरठ: दीवाली से पहले सीवियर हालत में पहुंचा प्रदूषण। कई इलाकों में वेरी पुअर एयर क्वालिटी इंडेक्स। इतने प्रदूषण में फेफड़े, हृदय रोग होने की आशंका। लगातार जारी है सरकारी और निजी क्षेत्र के निर्माण। दीपावली के पटाखों से और ज्यादा बढ़ेगा प्रदूषण।
श्रावस्ती: सपा सांसद, विधायक ने भाजपा पर बोला हमला। राम शिरोमणि वर्मा, इंद्राणी वर्मा का बयान। चंदा चोरी समेत कई मुद्दों पर भाजपा को घेरा। भाजपा नए चेहरे की तलाश में जुटी – मसूद आलम।
देहरादून: कांग्रेस के भूमि बचाओ अभियान पर बोले महेंद्र भट्ट। कांग्रेस ने किया सरकारी भूमि का घोटाला – महेंद्र भट्ट। कांग्रेस सरकार में सरकारी जमीनों की खरीद-फरोख्त। सरकारी जमीनों को लेकर कांग्रेस पर साधा निशाना। नई नीति का विरोध कर रही है कांग्रेस – महेंद्र भट्ट। कांग्रेस के प्रदर्शन से जनता पर कोई असर नहीं पड़ेगा।