Spread the love

बागपत, बड़ौत 6.6.26

सर्वजन लोक शक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमपाल कश्यप ने बड़ौत तहसील दिवस में महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के नाम एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कश्यप समाज की 34 विभिन्न मांगों को उठाया गया है।


ज्ञापन के माध्यम से कश्यप समाज की सभी 17 उपजातियों के लिए जनसंख्या के अनुपात में आरक्षण, प्रतिनिधित्व, संसाधनों में हिस्सेदारी, आर्थिक-सामाजिक-शैक्षिक न्याय और राष्ट्र निर्माण में समान भागीदारी सुनिश्चित करने की मांग की गई है।


इसमें समाज के सभी परिवारों के राशन कार्ड, आधार कार्ड, वोटर कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र और अन्य सरकारी दस्तावेजों से संबंधित समस्याओं के समाधान की भी मांग शामिल है।


ओमपाल कश्यप ने विशेष रूप से उत्तर प्रदेश की कश्यप समाज की 17 अति पिछड़ी उपजातियों – कहार, कश्यप, केवट, मल्लाह, निषाद, कुम्हार/प्रजापति, धीवर, बिंद, भर, मांझी, मछुआ, राजभर, डीमर, बाथम, तुरहा और गोडिया को अनुसूचित जाति (SC) में शामिल करने की मांग की। उन्होंने इन जातियों को जनसंख्या के अनुपात में शिक्षा, रोजगार, राजनीति, प्रशासन और अन्य सरकारी संसाधनों में उचित आरक्षण और प्रतिनिधित्व देने पर जोर दिया।


इसके अतिरिक्त, ज्ञापन में समाज के युवाओं, महिलाओं, किसानों, मजदूरों और पारंपरिक व्यवसायों के विकास हेतु विशेष योजनाएं लागू करने की भी मांग की गई है। पार्टी ने संविधान में निहित सामाजिक न्याय, समान अवसर और समावेशी विकास की भावना के अनुरूप आवश्यक कार्रवाई करने का आग्रह किया है।


इस अवसर पर राजवीर कश्यप, भोपाल कश्यप, तेजपाल कश्यप, ओमकार प्रधान, यशवीर, शिवचरण, किरण प्रधान, अनिल कश्यप, छोटू कश्यप, रामकुमार, प्रेम प्रधान, लक्ष्मण और सुरेंद्र सहित कई क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

sbobet88

×