Spread the love

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में बाढ़ का खतरा गंभीर होता जा रहा है। यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है, जिससे प्रशासन ने बाढ़ की चेतावनी जारी कर दी है। मौजूदा समय में यमुना का जलस्तर 206.86 मीटर दर्ज किया गया है, जो इसके 205.33 मीटर के खतरे के निशान से करीब 1 मीटर ऊपर है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए लोहा पुल से ट्रेनों की आवाजाही को अस्थायी रूप से रोक दिया गया है। यमुना किनारे बसे निचले इलाकों से अब तक 10,000 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा चुका है। राजधानी दिल्ली में बाढ़ का खतरा गंभीर होता जा रहा है। यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है, जिससे प्रशासन ने बाढ़ की चेतावनी जारी कर दी है। मौजूदा समय में यमुना का जलस्तर 206.86 मीटर दर्ज किया गया है, जो इसके 205.33 मीटर के खतरे के निशान से करीब 1 मीटर ऊपर है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए लोहा पुल से ट्रेनों की आवाजाही को अस्थायी रूप से रोक दिया गया है। यमुना किनारे बसे निचले इलाकों से अब तक 10,000 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा चुका है।

भारी बारिश और ऑरेंज अलर्ट

भारतीय मौसम विभाग ने आज दिल्ली एनसीआर में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। बारिश की संभावना के चलते हालात और बिगड़ने की आशंका है। हरियाणा के हथिनी कुंड बैराज से भी अतिरिक्त पानी छोड़े जाने की खबर है, जिससे जलस्तर और बढ़ सकता है। दिल्ली सरकार ने बाढ़ से निपटने के लिए अपनी बाढ़ प्रतिक्रिया कार्ययोजना (Flood Response Plan) को सक्रिय कर दिया है। दिल्‍ली सरकार ने बताया कि बाढ़ से निपटने के लिए, सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग ने 58 नावें, 675 लाइफ जैकेट, 5,67,200 ईसी (इको) बैग, 14,370 बल्लियां, 24 जनरेटर आदि पहले उपलब्ध कराए हैं।

विश्व बंधु शास्त्री

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

×