“सेवा, संस्कार, सुशासन एवं सम्मान” थीम पर आयोजित होंगे विविध कार्यक्रम, प्रभारी मंत्री ने की बैठक दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में टॉप 10 में आने के लिए दिये आवश्यक निर्देश
बागपत, 04 जून 2026—
भारत को वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प के साथ देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व में राष्ट्र निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है। केंद्र सरकार के सफल एवं जनकल्याणकारी 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के कुशल निर्देशन में प्रदेशभर में 05 जून से 21 जून 2026 तक “सेवा, संस्कार ,सुशासन, एवं सम्मान, सुशासन, के 12 वर्ष” विषयक विशेष जनसंपर्क एवं जनजागरूकता अभियान संचालित किया जाएगा।
इसी क्रम में आज कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद बागपत के प्रभारी मंत्री एवं उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री श्री जसवंत सिंह सैनी ने संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर अभियान की रूपरेखा की समीक्षा की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। उन्होंने कहा कि अभियान के अंतर्गत केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, नीतियों, उपलब्धियों एवं आमजन के जीवन में आए सकारात्मक परिवर्तनों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जाए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि कार्यक्रमों के आयोजन में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
एक पेड़ मां के नाम अभियान को मिलेगा विशेष बल 5 जून 2026 को
प्रभारी मंत्री ने वन विभाग एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत नगर निकायों, विकास खंडों, ग्राम पंचायतों, अमृत सरोवरों, तालाबों, सड़कों, एक्सप्रेस-वे, नदियों एवं नहरों के किनारे व्यापक वृक्षारोपण कराया जाए तथा सिटी फॉरेस्ट विकसित करने की दिशा में प्रभावी कार्यवाही की जाए। उन्होंने पारंपरिक एवं फलदार प्रजातियों के पौधारोपण पर विशेष बल देते हुए विद्यालयों, महाविद्यालयों, स्वयं सहायता समूहों एवं सामाजिक संगठनों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
8 से 14 जून तक विशेष जनसंपर्क एवं जनजागरूकता अभियान
बैठक में निर्देश दिए गए कि 08 जून से 14 जून 2026 तक विशेष जनसंपर्क एवं जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। इसके अंतर्गत जनपद के प्रबुद्धजनों, चिकित्सकों, अधिवक्ताओं, शिक्षाविदों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं विभिन्न वर्गों के प्रतिनिधियों से संवाद स्थापित कर सरकार की योजनाओं एवं उपलब्धियों की जानकारी पहुंचाई जाए। साथ ही नागरिकों को स्वयं पौधारोपण के लिए प्रेरित किया जाए। इस दौरान “सरकार आपके द्वार” स्वरूप जनसमस्याओं के त्वरित एवं मौके पर निस्तारण पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा।
जनकल्याणकारी शिविर एवं स्वास्थ्य मेलों का होगा आयोजन 14 जून से 16 जून2026
प्रभारी मंत्री ने निर्देश दिए कि विकास खंड एवं नगर क्षेत्र मुख्यालयों पर जनकल्याणकारी शिविर एवं स्वास्थ्य मेलों का आयोजन किया जाए। इन शिविरों में आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, पीएम स्वनिधि योजना, अटल पेंशन योजना सहित विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्रदान की जाएगी तथा लाभार्थियों की सफलता की कहानियों का भी प्रदर्शन किया जाएगा। संबंधित विभागों के अधिकारी इन कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता करेंगे।
विकास प्रदर्शनी में प्रदर्शित होंगी सरकार की उपलब्धियां17जून से 20जून2026
जनपद स्तरीय विकास प्रदर्शनी का आयोजन कलेक्ट्रेट लोकमंच पर किया जाएगा। प्रदर्शनी में योग, महिला सशक्तिकरण, गरीब कल्याण, आधारभूत संरचना विकास, आध्यात्मिक एवं धार्मिक स्थलों के विकास, कानून-व्यवस्था एवं आंतरिक सुरक्षा के क्षेत्र में हुए परिवर्तन को “पहले और अब” की थीम पर प्रदर्शित किया जाएगा।
प्राकृतिक खेती एवं जल संरक्षण पर होंगे विशेष कार्यक्रम
प्रभारी मंत्री ने 18 एवं 19 जून को प्राकृतिक खेती कार्यशालाओं के आयोजन के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गौ-आधारित प्राकृतिक खेती, जल संरक्षण, कम लागत एवं अधिक आय आधारित कृषि तकनीकों पर विशेष सत्र आयोजित किए जाएं तथा किसानों के साथ संवाद स्थापित किया जाए।
21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस एवं 20 जून को चौपाल कार्यक्रम
बैठक में बताया गया कि 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन किया जाएगा, जिसमें युवाओं, महिलाओं, एनसीसी, पुलिस, स्वयंसेवी संगठनों एवं आमजन की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। वहीं 20 जून को रात्रि चौपाल का आयोजन होगा, जिसमें जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी प्रतिभाग करेंगे।
प्रभारी मंत्री ने निर्देश दिए कि सभी कार्यक्रम प्लास्टिक मुक्त वातावरण में आयोजित किए जाएं तथा अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाए, जिससे अधिकाधिक नागरिक शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित हो सकें।
इसके आंतरिक प्रभारी मंत्री ने सीएम डैशबोर्ड के कार्यों की भी समीक्षा बैठक की उन्होंने संबंधित को निर्देशित किया कि जनपद 72 से 15 में स्थान पर आया उन्होंने संबंधित अधिकारियों के कार्य शैली की प्रशंसा की उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी मनोयोग से कार्य करें मन लगाकर कार्य करें सरकारी दायित्व का निर्भर आपको मिला है जनता की सेवा के लिए अन्यथा में समय बर्बाद ना करें सही कार्य में ही समय लगे और लोगों को लाभान्वित करें उन्होंने यह भी अधिकारियों को निर्देशित दिए कि जिन विभागों की रैंकिंग अभी खराब है वह अपनी प्रगति सुधरे और जनपद को टॉप 10 में लाने के लिए प्रयासरत रहे उन्होंने कानून व्यवस्था की भी समीक्षा की उन्होंने कहा कि सभी अच्छा चलना चाहिए कानून व्यवस्था में किसी तरह की कोई लापरवाही ना हो हीट वेव से बचाव करने के लिए संबंधित को आवश्यक निर्देश दिए उन्होंने कहा कि लोगों को जागरुक करते रहें गौशालाओं में पर्याप्त व्यवस्थाएं रहे अनावश्यक रूप से बाहर ना निकले।
बैठक में विधानसभा बागपत माननीय विधायक योगेश धामा ,माननीय विधायक छपरौली अजय कुमार ,भाजपा जिला अध्यक्ष नीरज कुमार शर्मा भाजपा जिला प्रभारी डॉक्टर चंद्रमोहान ,जिलाधिकारी अस्मिता लाल ,मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक प्रवीण कुमार चौहान जिला विकास अधिकारी राहुल वर्मा मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर तीरथ लाल सहित जनपद स्तरीय अधिकारीगण एवं संबंधित विभागों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
सूचना विभाग बागपत
