Spread the love

बागपत, 3जून 2026—
शासन स्तर पर प्राप्त शिकायत के क्रम में जिलाधिकारी अस्मिता लाल के निर्देशानुसार तहसील बड़ौत क्षेत्र के ग्राम बोपुरा में बिना वैधानिक अनुमति के किए जा रहे निर्माण की जांच तहसील बड़ौत की राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा की गई।
जांच में पाया गया कि मुजफ्फरनगर जनपद की तहसील बुढ़ाना निवासी शौकीन द्वारा ग्राम बोपुरा में मस्जिद एवं मदरसा इस्लामिया सबीलुल फलाह के नाम से निर्माण कार्य कराया जा रहा था, जिसके संबंध में आवश्यक अनुमतियां एवं वैधानिक अभिलेख प्रस्तुत नहीं किए गए।
जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में नियमानुसार कार्रवाई करते हुए अवैध निर्माण को हटाया गया। संबंधित प्रबंधन समिति एवं जिम्मेदार व्यक्तियों को भविष्य में किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य बिना सक्षम प्राधिकारी की अनुमति के न करने की सख्त हिदायत दी गई।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनपद में किसी भी प्रकार के अवैध निर्माण, अतिक्रमण अथवा बिना अनुमति किए जाने वाले निर्माण कार्यों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई लगातार जारी रहेगी तथा कानून-व्यवस्था एवं शासन के निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराया जाएगा।

इस अवसर पर टीम में नायब तहसीलदार विनोद कुमार, प्रदीप कुमार व राजस्व निरीक्षक जितेन्द्र गुप्ता व लेखपाल सचिन और धर्मेंद्र मैं थाना अध्यक्ष केवल सिंह पुलिस टीम के साथ उपस्थित रहे।

सूचना विभाग बागपत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

जागो कश्यप समाज जागो! अपनी सही पहचान, समाज को देगी महा-सम्मान!सभी उत्तर प्रदेश के कश्यप, निषाद और स्वजातीय बंधुओं को सूचित किया जाता है कि आने वाले जातीय जनगणना/सर्वेक्षण में हमारी एकजुटता और सही भागीदारी ही हमारे भविष्य की दिशा तय करेगी।**हमें क्या करना है?संवैधानिक दृष्टिकोण से अपने वास्तविक संख्या बल और सामूहिक राजनीतिक-सामाजिक शक्ति को प्रदर्शित करने के लिए, सर्वेक्षण के समय अपनी जाति के कॉलम में *”कश्यप”* ही अंकित करवाएं!इसमें कौन-कौन शामिल हैं?कश्यप, कहार, धीवर आदि (जो वर्तमान में OBC की आधिकारिक सूची में हैं)।बाथम, रायकवार आदि (जो किसी भी सूची में दर्ज नहीं हैं)।⚠️ सावधान! एक छोटी सी भूल, बड़ा नुकसान कर सकती है:कुछ लोग अनजाने में या किसी भ्रम के कारण अनुसूचित जाति (SC) की मझवार”आदि श्रेणियों में अपना नाम दर्ज करा देते हैं। याद रखें, ऐसा करने से बाद में SC (अनुसूचित जाति) का जाति प्रमाणपत्र जारी नहीं हो पाता है! इस भ्रम से दूर रहें और अपनी सही पहचान दर्ज कराएं!

sbobet88

×