जिलाधिकारी अस्मिता लाल के कुशल नेतृत्व एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं के सफल संचालन में आज भगवानपुर नांगल स्थित श्री शिव गोरखनाथ आश्रम खोखरा में आयोजित नवनाथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा एवं आठम भंडारा कार्यक्रम सकुशल संपन्न हुआ।कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की गरिमामयी उपस्थिति रही। मुख्यमंत्री जी ने पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।कार्यक्रम को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने हेतु प्रशासन एवं पुलिस विभाग द्वारा व्यापक सुरक्षा एवं व्यवस्थात्मक इंतजाम किए गए थे। जिलाधिकारी एवं पुलिस प्रशासन द्वारा लगातार व्यवस्थाओं की मॉनिटरिंग की गई, जिससे कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।श्रद्धालुओं में कार्यक्रम को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला तथा बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया।

Spread the love

जिलाधिकारी अस्मिता लाल के कुशल नेतृत्व एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं के सफल संचालन में आज भगवानपुर नांगल स्थित श्री शिव गोरखनाथ आश्रम खोखरा में आयोजित नवनाथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा एवं आठम भंडारा कार्यक्रम सकुशल संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की गरिमामयी उपस्थिति रही। मुख्यमंत्री जी ने पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
कार्यक्रम को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने हेतु प्रशासन एवं पुलिस विभाग द्वारा व्यापक सुरक्षा एवं व्यवस्थात्मक इंतजाम किए गए थे। जिलाधिकारी एवं पुलिस प्रशासन द्वारा लगातार व्यवस्थाओं की मॉनिटरिंग की गई, जिससे कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
श्रद्धालुओं में कार्यक्रम को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला तथा बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

×