बिना मानचित्र स्वीकृति कराए भवन निर्माण पर विकास प्राधिकरण की सख्ती, बड़ौत में कई दुकानों पर की गई सीलिंग कार्रवाई

Spread the love

जिलाधिकारी के निर्देशन में विकास प्राधिकरण की टीम ने की कार्रवाई, मानकों के उल्लंघन पर दी चेतावनी

बागपत, 07 मई 2026।
जिलाधिकारी अस्मिता लाल के निर्देशन में आज विकास प्राधिकरण की टीम द्वारा बड़ौत शहर में बिना मानचित्र स्वीकृत कराए निर्मित दुकानों एवं भवनों के विरुद्ध अभियान चलाकर सीलिंग की कार्रवाई की गई।
विकास प्राधिकरण की टीम ने दिल्ली-सहारनपुर रोड एवं थाना रोड क्षेत्र में पहुंचकर बिना स्वीकृत नक्शे के निर्मित भवनों पर सील लगाई तथा आवश्यक विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की। कार्रवाई के दौरान नीरज, योगेश, विपिन आदि के भवनों पर सीलबंदी की गई।
प्राधिकरण अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जनपद में कोई भी व्यक्ति बिना मानचित्र स्वीकृति प्राप्त किए भवन निर्माण न करे। सभी नागरिक विकास प्राधिकरण के निर्धारित मानकों एवं नियमों का पालन सुनिश्चित करें। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर इसी प्रकार कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विकास प्राधिकरण द्वारा आमजन से अपील की गई है कि भवन निर्माण प्रारंभ करने से पूर्व नियमानुसार मानचित्र स्वीकृत अवश्य कराएं, जिससे भविष्य में किसी प्रकार की प्रशासनिक कार्रवाई से बचा जा सके।

सूचना विभाग बागपत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

×