Spread the love

संघ प्रमुख से मुलाकात पर बढ़ी सियासी हलचल

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने संघ प्रमुख मोहन भागवत से करीब 45 मिनट तक बंद कमरे में मुलाकात की। यह मुलाकात दो साल बाद हुई, जिससे राजनीतिक गलियारों में कयासों का दौर तेज हो गया कि शिवराज एक बार फिर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद की रेस में शामिल हो गए हैं।
बीजेपी अध्यक्ष को लेकर अटकलें तेज
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद को लेकर लंबे समय से चर्चाएं जारी हैं। कई नेताओं के नाम संभावित सूची में हैं और उनमें शिवराज सिंह चौहान का नाम सबसे ऊपर बताया जा रहा है। हालांकि, खुद शिवराज ने इस पर साफ बयान देते हुए कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें ग्रामीण विकास और कृषि मंत्रालय की जिम्मेदारी दी है और वे इसे पूरी निष्ठा के साथ निभा रहे हैं।
शिवराज का स्पष्ट जवाब: ‘ना सोचा है, ना सोच सकता हूं’

जब उनसे बीजेपी अध्यक्ष बनाए जाने के सवाल पूछे गए तो शिवराज ने कहा—“मेरे लिए यह कभी विचार का विषय नहीं रहा। मुझे कृषि और ग्रामीण विकास मंत्रालय की जिम्मेदारी मिली है और मैं इसे ही पूरी ईमानदारी से निभा रहा हूं। इसके अलावा ना मैंने कभी सोचा है और ना सोच सकता हूं।”

विश्व वाणी न्यूज़ ग्रुप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सिर्फ चुनाव नहीं हारा था, अहंकार भी पराजित हुआ था!जुलाई 2022 में संसद के गलियारों में एक स्वर बार-बार सुनाई दे रहा था— “जवाब दो सोनिया गांधी…” “सुनो सोनिया गांधी…” “माफ़ी मांगो सोनिया गांधी…”अधीर रंजन चौधरी के एक बयान को लेकर तत्कालीन केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी से तीखे अंदाज़ में सवाल किए। राजनीतिक बहस और आरोप-प्रत्यारोप लोकतंत्र का हिस्सा हैं, लेकिन राजनीति में शब्दों और व्यवहार की मर्यादा भी उतनी ही महत्वपूर्ण होती है।कहा जाता है कि उस घटना ने कांग्रेस नेतृत्व, विशेषकर राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को भीतर तक प्रभावित किया। इसके बाद अमेठी में राजनीतिक संघर्ष केवल चुनावी मुकाबला नहीं रहा, बल्कि प्रतिष्ठा और सम्मान का प्रश्न भी बन गया।2024 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने अमेठी से अपने समर्पित कार्यकर्ता किशोरी लाल शर्मा को उम्मीदवार बनाया। चुनाव प्रचार की कमान प्रियंका गांधी ने संभाली और परिणाम सबके सामने था। स्मृति ईरानी को भारी अंतर से पराजय का सामना करना पड़ा।राजनीति के जानकार इस परिणाम को केवल चुनावी हार नहीं, बल्कि सत्ता और पद के अहंकार पर जनता के निर्णय के रूप में भी देखते हैं।सत्ता स्थायी नहीं होती। पद, प्रतिष्ठा और अधिकार समय के साथ आते-जाते रहते हैं। जो स्थायी रहता है, वह है व्यक्ति का व्यवहार, उसकी विनम्रता और लोगों के प्रति उसका सम्मान।यही कारण है कि इतिहास बार-बार हमें सिखाता है—”ये सत्ता का दबदबा, ये हुकूमत, ये दौलत का नशा, किरायेदार हैं सब, घर बदलते रहते हैं।”पद का अहंकार कभी नहीं करना चाहिए। आज जो शिखर पर है, कल उसे भी जनता के बीच खड़ा होना पड़ सकता है। इसलिए शब्दों में संयम, व्यवहार में विनम्रता और विरोधियों के प्रति भी सम्मान बनाए रखना ही सच्चे नेतृत्व की पहचान है।

sbobet88

×