Spread the love

बागपत, 21 अगस्त 2025 जिलाधिकारी अस्मिता लाल के निर्देशन में जनपद में बिना परमिट बिना फिटनेस एक्सपायर फिटनेस वाले स्कूल वाहनों की जांच कराई जा रही है और उन पर कार्यवाही करने के परिवहन विभाग को निर्देशित किया गया है।
जनपद बागपत में संचालित विद्यालयों के परिवहन साधनों की जांच में यह तथ्य सामने आया है कि विद्यार्थियों को लाने-ले जाने हेतु संचालित विद्यालयी वाहनों में अनियमितताएं पाई गई हैं। जांच में पाया गया कि 108 वाहन बिना परमिट, 55 वाहन बिना फिटनेस तथा 29 वाहन एक्सपायर फिटनेस के साथ विद्यालयों में संचालित हो रहे हैं।

इस संबंध में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी श्री राघवेंद्र सिंह ने अवगत कराया कि जिन विद्यालयों में ऐसे वाहन संचालित हो रहे हैं, वहां के प्रधानाचार्य अथवा वाहन स्वामी स्वयं आगे आकर कार्यालय सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी, बागपत में जानकारी उपलब्ध करा सकते हैं।

उन्होंने कहा कि ऐसे वाहन जिनकी निर्धारित आयु पूर्ण हो चुकी है या जो बिना वैध कागजातों के विद्यालयों के बाहर अथवा विद्यालय परिसर में संचालित पाए जाएंगे, उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी तथा पंजीकरण निरस्त करने की कार्रवाई भी की जा सकती है।

सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी ने स्पष्ट किया कि विद्यार्थियों की सुरक्षा सर्वोपरि है, इसलिए बिना परमिट, बिना फिटनेस अथवा एक्सपायर फिटनेस वाले वाहनों का संचालन किसी भी दशा में स्वीकार्य नहीं है। विद्यालय प्रबंधन एवं वाहन स्वामियों से अपेक्षा की गई है कि वे इस संबंध में सहयोग करें एवं आवश्यक जानकारी तत्काल उपलब्ध कराएं।
👇देखे लिस्ट

सूचना विभाग बागपत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सिर्फ चुनाव नहीं हारा था, अहंकार भी पराजित हुआ था!जुलाई 2022 में संसद के गलियारों में एक स्वर बार-बार सुनाई दे रहा था— “जवाब दो सोनिया गांधी…” “सुनो सोनिया गांधी…” “माफ़ी मांगो सोनिया गांधी…”अधीर रंजन चौधरी के एक बयान को लेकर तत्कालीन केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी से तीखे अंदाज़ में सवाल किए। राजनीतिक बहस और आरोप-प्रत्यारोप लोकतंत्र का हिस्सा हैं, लेकिन राजनीति में शब्दों और व्यवहार की मर्यादा भी उतनी ही महत्वपूर्ण होती है।कहा जाता है कि उस घटना ने कांग्रेस नेतृत्व, विशेषकर राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को भीतर तक प्रभावित किया। इसके बाद अमेठी में राजनीतिक संघर्ष केवल चुनावी मुकाबला नहीं रहा, बल्कि प्रतिष्ठा और सम्मान का प्रश्न भी बन गया।2024 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने अमेठी से अपने समर्पित कार्यकर्ता किशोरी लाल शर्मा को उम्मीदवार बनाया। चुनाव प्रचार की कमान प्रियंका गांधी ने संभाली और परिणाम सबके सामने था। स्मृति ईरानी को भारी अंतर से पराजय का सामना करना पड़ा।राजनीति के जानकार इस परिणाम को केवल चुनावी हार नहीं, बल्कि सत्ता और पद के अहंकार पर जनता के निर्णय के रूप में भी देखते हैं।सत्ता स्थायी नहीं होती। पद, प्रतिष्ठा और अधिकार समय के साथ आते-जाते रहते हैं। जो स्थायी रहता है, वह है व्यक्ति का व्यवहार, उसकी विनम्रता और लोगों के प्रति उसका सम्मान।यही कारण है कि इतिहास बार-बार हमें सिखाता है—”ये सत्ता का दबदबा, ये हुकूमत, ये दौलत का नशा, किरायेदार हैं सब, घर बदलते रहते हैं।”पद का अहंकार कभी नहीं करना चाहिए। आज जो शिखर पर है, कल उसे भी जनता के बीच खड़ा होना पड़ सकता है। इसलिए शब्दों में संयम, व्यवहार में विनम्रता और विरोधियों के प्रति भी सम्मान बनाए रखना ही सच्चे नेतृत्व की पहचान है।

sbobet88

×