Spread the love

जल संरक्षण एवं भूजल स्तर वृद्धि हेतु हिंडन नदी की सहायक नदी-नालों का होगा पुनरोद्धार

12 गाँवों तक पहुंचेगी निर्मल जलधारा, ग्रामीणों एवं कृषकों को मिलेगा लाभ

नदी-नालों को अतिक्रमण एवं प्रदूषण से मुक्त कर प्राकृतिक स्वरूप लौटाने का संकल्प

बागपत, 20 अगस्त 2025 – जनपद की छोटी एवं सहायक नदियों को पुनर्जीवित करने और उनके कायाकल्प की दिशा में आज कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अस्मिता लाल की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन हुआ जिसमें हिंडन की सहायक नदियों एवं जलधाराओं तथा उनसे जुड़े नालों के पुनरोद्धार के लिए विस्तृत कार्ययोजना बनाई गई।

कार्ययोजना के तहत पंचायती राज विभाग, जल निगम, लघु सिंचाई विभाग और वन विभाग को जनपद में छोटी एवं सहायक नदियों को पुनर्जीवित करने हेतु समन्वित रूप से कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं जिसमें अतिक्रमण युक्त क्षेत्र को कब्जा मुक्त कराने, गहराई चौड़ाई बढ़ाने, पौधारोपण करने जैसे कार्य कर जल का अविरल प्रवाह सुनिश्चित किया जाएगा। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी विभाग आपसी तालमेल से ठोस कार्ययोजना लागू करें और आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करें।

योजना के अनुसार जनपद के 29 किमी लंबे हिस्से में विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान नालों व जलधाराओं को अतिक्रमण और गंदगी से मुक्त कराया जाएगा। मिट्टी, कचरे व अपशिष्ट की सफाई कर उन्हें फिर से जल प्रवाह योग्य बनाया जाएगा। इससे न केवल जल स्रोतों की स्वच्छता बढ़ेगी बल्कि प्राकृतिक धारा को भी पुनर्जीवित किया जा सकेगा। अभियान से जनपद में जल संग्रहण क्षेत्र में वृद्धि होगी जिसमें जल संचय होने से जनपद के भूजल स्तर में भी सुधार आएगा। कृषकों को सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध होगा और जनपद के 12 गाँवों में असारा, अशरफाबाद थल, इब्राहीमपुर माजरा, कंडेरा, गांगनौली, दादरी, बरनावा, बामनौली, मौजिजाबाद नांगल, रंछाड़, रहतना, सुजती तक निर्मल जलधारा पहुँच सकेगी। साथ ही इससे नदियों का सांस्कृतिक व पर्यावरणीय महत्व भी पुनः स्थापित होगा। इन सभी गांवों का सर्व किया जा चुका है।

जिलाधिकारी अस्मिता लाल के निर्देशन में जनपद के कुल 29 किमी लंबे क्षेत्र में विशेष अभियान चलाया जाएगा जिसमें नालों और जलधाराओं को अतिक्रमण एवं गंदगी से मुक्त कर उनका स्वरूप पुनः संवारा जाएगा। संबंधित विभागों को बैठक में आवश्यक संसाधन आदि सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त/राजस्व पंकज वर्मा, जिला पंचायती राज अधिकारी अरुण अत्री सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।

सूचना विभाग बागपत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सिर्फ चुनाव नहीं हारा था, अहंकार भी पराजित हुआ था!जुलाई 2022 में संसद के गलियारों में एक स्वर बार-बार सुनाई दे रहा था— “जवाब दो सोनिया गांधी…” “सुनो सोनिया गांधी…” “माफ़ी मांगो सोनिया गांधी…”अधीर रंजन चौधरी के एक बयान को लेकर तत्कालीन केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी से तीखे अंदाज़ में सवाल किए। राजनीतिक बहस और आरोप-प्रत्यारोप लोकतंत्र का हिस्सा हैं, लेकिन राजनीति में शब्दों और व्यवहार की मर्यादा भी उतनी ही महत्वपूर्ण होती है।कहा जाता है कि उस घटना ने कांग्रेस नेतृत्व, विशेषकर राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को भीतर तक प्रभावित किया। इसके बाद अमेठी में राजनीतिक संघर्ष केवल चुनावी मुकाबला नहीं रहा, बल्कि प्रतिष्ठा और सम्मान का प्रश्न भी बन गया।2024 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने अमेठी से अपने समर्पित कार्यकर्ता किशोरी लाल शर्मा को उम्मीदवार बनाया। चुनाव प्रचार की कमान प्रियंका गांधी ने संभाली और परिणाम सबके सामने था। स्मृति ईरानी को भारी अंतर से पराजय का सामना करना पड़ा।राजनीति के जानकार इस परिणाम को केवल चुनावी हार नहीं, बल्कि सत्ता और पद के अहंकार पर जनता के निर्णय के रूप में भी देखते हैं।सत्ता स्थायी नहीं होती। पद, प्रतिष्ठा और अधिकार समय के साथ आते-जाते रहते हैं। जो स्थायी रहता है, वह है व्यक्ति का व्यवहार, उसकी विनम्रता और लोगों के प्रति उसका सम्मान।यही कारण है कि इतिहास बार-बार हमें सिखाता है—”ये सत्ता का दबदबा, ये हुकूमत, ये दौलत का नशा, किरायेदार हैं सब, घर बदलते रहते हैं।”पद का अहंकार कभी नहीं करना चाहिए। आज जो शिखर पर है, कल उसे भी जनता के बीच खड़ा होना पड़ सकता है। इसलिए शब्दों में संयम, व्यवहार में विनम्रता और विरोधियों के प्रति भी सम्मान बनाए रखना ही सच्चे नेतृत्व की पहचान है।

sbobet88

×