जनता दर्शन में जिलाधिकारी दिव्यांशु पटेल ने सुनीं जनसामान्य की समस्याएं
जिलाधिकारी दिव्यांशु पटेल ने कलेक्ट्रेट स्थित अपने कार्यालय में जनता दर्शन के दौरान जनसामान्य की समस्याओं एवं शिकायतों को सुना। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि जनसमस्याओं के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा प्रत्येक शिकायत पर गंभीरता से कार्रवाई करते हुए शिकायतकर्ताओं को राहत प्रदान की जाए।