Spread the love

बागपत 03 फरवरी 2026 — जनपद बागपत में उपखनिज के अवैध परिवहन पर रोक लगाने के लिए प्रशासन द्वारा चलाया जा रहा सघन अभियान लगातार असर दिखा रहा है। इसी क्रम में जिलाधिकारी अस्मिता लाल के निर्देशन में खनन विभाग और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने आईएसटीपी के बिना उपखनिज परिवहन करते हुए 09 वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई की है।

जांच अभियान के दौरान टीम ने प्रमुख मार्गों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में वाहनों की सघन जांच की। इस दौरान पाया गया कि 09 वाहन बिना वैध आईएसटीपी/ट्रांजिट पास के उपखनिज का परिवहन कर रहे थे, जो खनन अधिनियम एवं शासन द्वारा निर्धारित नियमों का स्पष्ट उल्लंघन है। टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सभी वाहनों के चालान किए और कुल 4.50 लाख रुपये की धनराशि जुर्माने के रूप में मौके पर ही जमा कराई गई।

जिला खनन अधिकारी वीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि आईएसटीपी प्रणाली का उद्देश्य उपखनिज की वैधता, मात्रा और गंतव्य की निगरानी सुनिश्चित करना है, ताकि अवैध खनन और अनधिकृत परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके। बिना ट्रांजिट पास उपखनिज परिवहन से न केवल शासन को राजस्व की क्षति होती है, बल्कि अवैध खनन को भी बढ़ावा मिलता है।

इस अभियान के दौरान एसडीएम एवं नायब तहसीलदार स्वयं मौके पर मौजूद रहे जिससे कार्रवाई की पारदर्शिता और प्रशासनिक गंभीरता स्पष्ट रूप से दिखाई दी। इस तरह की सघन जांच से ओवरलोडिंग पर रोक लगती है, सड़क सुरक्षा सुनिश्चित होती है और पर्यावरण संरक्षण को भी बल मिलता है।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनपद में अवैध उपखनिज परिवहन को लेकर शून्य सहनशीलता की नीति अपनाई गई है। आगे भी जिले के प्रमुख मार्गों, टोल प्लाजा, चेक पोस्टों और सीमावर्ती क्षेत्रों में औचक निरीक्षण और संयुक्त जांच अभियान लगातार जारी रहेंगे।

जिला प्रशासन ने वाहन चालकों, ठेकेदारों एवं पट्टाधारकों से अपील की है कि उपखनिज परिवहन के दौरान सभी वैध दस्तावेज, विशेषकर आईएसटीपी/ट्रांजिट पास अनिवार्य रूप से साथ रखें। नियमों के उल्लंघन की स्थिति में वाहन सीज करने सहित कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

सूचना विभाग बागपत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में अंकित बालियान की दोना फैक्ट्री है। अंकित बालियान ने अपनी इस फैक्ट्री में बीते दो वर्षों 13 मजदूरों को बंधक बनाकर रखा हुआ था। अंकित बालियान इन मजदूरों को बुरी तरह टॉर्चर करता था। मुजफ्फरनगर पुलिस ने इन मजदूरों को आज़ाद कराया है। जानकारी के मुताबिक़ अंकित ने फैक्ट्री में पिटबुल डॉग खुले छोड़े हुए थे। पिटबुल्स के डर से कोई भी मजदूर बंधन से निकलने की हिम्मत नही कर पाता था। अंकित ने मजदूरों पर कैसा-कैसा जुल्म किया है, इसकी गवाही मजदूरों के शरीर पर पड़े चोट के निशान दे रहे हैं। किसी के शरीर पर बेतहाशा चोटों के निशान थे तो किसी को पीट-पीटकर हाथ-पांव सुजा दिये गये थे।

sbobet88

×