Spread the love

मैं अपनी पत्नी और बच्चों के साथ चाट के ठेले पर दहीबड़े खा रहा था। अचानक ठेले वाले ने अपने बीस-बाईस साल के बेटे को खींचकर थप्पड़ मारा और झुँझलाते हुए बोला, “तुझे कितनी बार समझाया है कि कांजी के पानी वाला कुरछा दहीबड़ों में मत डाला कर। इसका अलग कुरछा रखा है न।”

पिता का यह व्यवहार देखकर मुझे अच्छा नहीं लगा। मैंने कहा, “भाई साहब, यह सही बात नहीं है। यहाँ भरी सड़क पर जवान बेटे को थप्पड़ मारना मूर्खता है।” मेरी बात सुनकर ठेलेवाले की आँखों में आँसू आ गए। वह भरे गले से बोला, “क्या करूँ साहब, जब यह बार-बार गलती करता है तब मुझसे रहा नहीं जाता। एम.ए. कर रहा है फिर भी चूक करता है। शायद अब मैं भी ज़रा चिड़चिड़ा हो गया हूँ।”

पिता के आँसू देख लड़का मेरी ओर मुड़ा और गुस्से में बोला, “गलत मेरे पापा नहीं हैं साहब, गलत आप हैं जो एक बेटे के सामने बाप को गलत सिद्ध करने की कोशिश कर रहे हैं। यह मेरे पिता हैं। इनका मुझ पर पूरा हक है। ये चाहे मुझे थप्पड़ मारें या डाँटें, मुझे कोई शिकायत नहीं। जब मुझे शिकायत नहीं है तो आप क्यों टोक रहे हैं। और सुन लीजिए, बाप कभी गलत नहीं होता, हमेशा औलाद ही गलत होती है।” इतना कहकर उसने अपने पिता के आँसू पोंछे और बोला, “पापा, खुद को दुखी मत कीजिए। जब आप मुझे थप्पड़ मारते हैं तब मुझे अच्छा लगता है। बुरा तो तब लगता है जब आप कई दिनों तक मुझ पर हाथ नहीं उठाते। तब मुझे लगता है कि शायद अब आपको मेरी फिक्र ही नहीं रही।”

पत्नी और बच्चे मुझे अजीब नज़रों से देख रहे थे। जैसे मेरी पत्नी आँखों ही आँखों से कह रही हो, “अब समझ आया, दूसरों के पचड़े में पड़ने का नतीजा।” मैंने तुरंत पैसे चुकाए और परिवार को लेकर वहाँ से चल पड़ा। थोड़ी ही दूर जाकर बच्चे फिर पानीपुरी खाने लग गए, लेकिन मेरा मन कहीं और उलझा हुआ था। उस लड़के के शब्द मेरे भीतर नगाड़ों की तरह गूँज रहे थे और बरसों से बंद पड़े एक दरवाज़े को खोल रहे थे।

मुझे अपने पापा याद आ रहे थे। दस साल हो गए थे उनसे मिले हुए। वजह बस इतनी-सी थी कि एक दिन पापा ने मेरी पत्नी के सामने मुझे डाँट दिया था। मैं नाराज़ होकर बोला, “अब मैं बड़ा हो गया हूँ, अब आपकी यह डाँट अच्छी नहीं लगती।” यह सुनकर पापा गुस्से में अपनी जूती निकाल लाए और चिल्लाते हुए बोले, “मुझसे बड़ा हो गया है क्या? बता दूँ तुझे अभी।” वह जूती मेरे कान के पास से निकल गई। मैं बच गया था लेकिन भीतर आग भर गई थी। उसी रात मैंने ठान लिया कि अब इस घर में नहीं रहूँगा।

सुबह चार बजे पत्नी को लेकर मैं चुपके से घर छोड़ आया। माँ, पापा, भाई और भाभी सब पीछे रह गए। सब पापा से डरते थे, मगर मैं बोल जाता था। मुझे लगता था कि पापा गलत हैं। पर आज उस लड़के के शब्द गूँज रहे थे कि “बाप कभी गलत नहीं होता, हमेशा औलाद ही गलत होती है।” और मेरे भीतर सवाल उठ रहा था कि क्या सचमुच गलती मेरी ही थी?

उस रात नींद नहीं आई। पत्नी ने देखा तो बोली, “लगता है ठेले वाले लड़के की बात दिल को लग गई है।” मैं उदास होकर बोला, “हाँ, सच है। पापा कभी गलत नहीं होते, उनकी हर बात में हमारा भला छुपा होता है।” पत्नी ने प्यार से समझाया, “फिर चिंता क्यों? इस बार दिवाली गाँव चलते हैं। ससुर जी से मिलना होगा। देखना, वे आपको तुरंत माफ कर देंगे। अगर गुस्से में फिर एक आध जूता भी मार दें तो सह लेना, जैसे बचपन में सहा करते थे।”

सुबह जब हम गाँव पहुँचे तो माँ, भाई, भाभी और भतीजों के चेहरे खिल उठे। दस साल बाद मैंने घर की देहरी लाँघी थी। बैठक में पापा कम्बल ओढ़े सोए हुए थे। मैंने चुपचाप उनके चरण छुए। वे जागे, चश्मा लगाया और मुझे देखा। चेहरे पर वर्षों की नाराजगी थी। फिर बिना कुछ कहे कम्बल से चेहरा ढक लिया। मेरे पाँव वहीं जम गए। बोलने की हिम्मत नहीं थी।

मैंने बेटे बिट्टू को पास बुलाया। वह दादाजी से बहुत स्नेह करता था। उसने जाकर पापा का कम्बल खींचा और बोला, “दादू, देखो पापा आपसे बात करना चाहते हैं।” पापा ने पलटकर कहा, “अपने बाप से कह दो यहाँ से चला जाए। मुझे इससे कोई बात नहीं करनी।” मेरी आँखों में आँसू आ गए। मैं पापा के चरण पकड़कर चुपचाप रो पड़ा। बिट्टू बोला, “दादू, पापा रो रहे हैं।” मैं सिसकते हुए बोला, “माफ कर दो पापा। बहुत देर बाद समझ आया कि आप सही थे, गलती मेरी थी।”

पापा शायद इन्हीं शब्दों का इंतज़ार कर रहे थे। झटके से बैठकर बोले, “आ बेटा, बहुत दिन हो गए तुझे सीने से लगाए हुए। मन करता था कि सारी नाराजगी छोड़कर तेरे पास आ जाऊँ, मगर तू भी तो पत्थर बना हुआ था।” और फिर हम गले मिले। बरसों का बिछोह मिट गया। लगा जैसे जड़ों से कटे पेड़ को फिर से अपनी मिट्टी मिल गई हो, जैसे बरगद की छाँव में लौट आया हूँ।

उस साल की दिवाली सबसे यादगार थी। दस साल का वनवास खत्म हो गया था। पापा और माँ को मैं अपने साथ शहर ले आया। कुछ ही महीनों में पापा का स्वास्थ्य सँभल गया। चेहरे पर पहले जैसी ताजगी लौट आई।

सच है, माता-पिता ईश्वर स्वरूप होते हैं। उनके बिना जीवन अधूरा है।

!!!🙏🙏!!!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

मांझी समाज के आरक्षण को सिर्फ भाजपा नहीं होने दे रहा है जबकि शिवराज सिंह चौहान 2013 से पहले बोलता था की केंद्र में भाजपा सरकार नहीं है मैं तो अनुशंसा करता हूं लेकिन दिल्ली में केंद्र सरकार नहीं दे रही है अब 2014 से केंद्र और राज्य मध्यप्रदेश दोनों जगहों पर भाजपा की सरकार है फिर भी आरक्षण नहीं दे रहा है क्योंकि मध्यप्रदेश के मंझी समाज चूड़ी पहन कर बैठे हुए हैं कट्टर हिंदू बन कर राष्ट्र को बचा रहे हैं इसके लिए सम्पूर्ण मांझी समाज की बहू बेटियों का इज्जत नीलाम हो जाय लेकिन भाजपा को नही छोड़ सकते हैं चाहे घर के इज्जत नीलाम क्यों नहीं हो जाए अभी एक दलाल को राज्य सभा भेज दिया उसका गीत गाने लगे हैं क्या उस नेता की ओकात है की टीकम गढ़ के मांझी समाज के नौजवान की हत्या और हरपालपुर की नम्रता रायकवार की ब्राह्मण द्वारा रेभ करके हत्यारे को सजा दिलवा दे किस काम का राज्य सभा भाजपा भेजा है जो मांझी समाज को न्याय ना दिलवा सकता है थू है ऐसे राज्य सभा के सदस्य को उसके प्रशंसा में फोटो खिंचवा कर मांझी समाज को बेइज्जती करने के बराबर है धिक्कार दिवस पर चर्चा नहीं किया वैसी धिक्कार दिवस सिर्फ दिखावा है जितना कट्टर हिंदू बनोगे उतना ही भाजपा आपको सामाजिक प्रताड़ना देगा शर्म से चुल्लू भर पानी में डूब मरना चाहिए़

जो भी सामाजिक भाजपाई अंधभक्त हैंमध्यप्रदेश से एक मांझी समाज तितर के राज्य सभा जितने पर जश्न मना रहे हैं वे जरा आंख कान खोल कर पढ़े दो और उच्च जातियों के जीत कर गया है वे जश्न नहीं मना रहे हैं समाज के दुर्गति है लेकिन जश्न मना रहे हो देखो संगीता बलवान बाबू राम निषाद ये दोनों राज्य सभा है कोई भी आरक्षण लागू करने के लिए एक शब्द भी बोलता है डा बिनोद बिंद सांसद लोक सभा है कभी बोला है सांसद में कभी भी नहीं बोलेगा ये दलाल बन कर सामाजिक वोट का लोडर है सिर्फ वोट क्वारने के लिए रखा गया है राजभूषण चौधरी मंत्री है MP में कुछ दिन पहले आया था क्या कुछ बोला है निरंजना ज्योति को पिछड़ा वर्ग आयोग में नौकरी दे दिया है मोदी ने दो बार मंत्री रही कभी कुछ बोली है अभी पिछड़ा वर्ग आयोग की सर्वेसर्वा है लेकिन मध्यप्रदेश के मंझी समाज की भला कर सकती हैं लेकिन दो कौड़ी की ओकाट नहीं है कर नहीं सकती हैं इतिहास में दलालों का नाम नहीं छपता है विरोध कर के अधिकार बहाल जो करवाता है उसी का नाम होता है दलाल नेता भाजपा पैदा किया है अपना जेव भरने के लिए है अपना काम बनता भाड़ में जाए जनता प्रदेश में सभी डेम पोखरे दवग लोगों को नीलम कर दिया है वहीं ठाकुड़ ब्राह्मणों का काम करते आया है करेगा यूपी में समाज के 52 हत्या हो चुका है एक शब्द बोल नहीं सकता है जितना ढोल बजाना है उतना ढोल बजाओ टीकम गढ़ में घर में घुस कर भाजपा के गुंडे मांझी समाज के नौजवान की हत्या किया है धिक्कार दिवस पर कोई डर से बोला तक नहीं क्यों इतनी चमचागिरी जो हदें पार कर रहा है यही है सामाजिकता नम्रता रायकवार 14 साल की बच्ची हरपाल पुर छतर पुर की थीं उसे दो ब्राह्मणों नायक परिवार ने रेभ कर के हत्या कर दिया लेकिन इस धिक्कार दिवस पर चर्चा नहीं किया होगा रिपोर्ट तक दर्ज नहीं हुआ है लेकिन माइक पर बड़े बड़े नेता अपनी कौशल दिखने के लिए माइक नहीं छोड़ते होंगे सामाजिक मुद्दे गायब है सिर्फ अपनी नेतागिरी चमकने के लिए CM हाउस में सुरेश बाथम से साहब आनन्द निषाद जी का फोन पर बात हुआ था उसने कहा चुटकी बजाया कार्रवाई हो जायेगा लेकिन फोन नहीं उठता है एक बार बात हुआ था तो बताया राष्ट्र की बात करिये क्या मर्डर हुआ है यह बात करना राष्ट्र से बाहर है जब जन ही नहीं रहेगा तो राष्ट्र किस काम का है मैं तो बेचारी सुनीता रायकवार को धन्यवाद देता हूं जो डीएम sp की घेराव कर के ज्ञापन दिया है गजब की जागृति और अंधभक्ति है दुख तो बहुत होता है बिन सांप के सामने बजाने से समझ में आता है लेकिन भैंस के सामने में बजाने से कोई फायदा नहीं है ! 31 दिसंबर 16 को साहब आनंद निषाद जी ने अखलेश यादव को पकड़ कर 17 उप जातियों निषादों के लिए आरक्षण लागू करवा कर जारी कर दिया था लेकिन भाजपा के गुरुनारायण शुक्ला और मायावती के राज कुमार गौतम दोनों मिल कर हाई कोर्ट अलाहाबाद चला गया स्टे लगा दिया था 22 में डेट पर डेट दे कर योगी ने ख़ारिज करवा दिया है ये है सामाजिक परिवर्तन के नेतृत्व करने वाले पहचानो अपने नेतृत्व को जब तक सही चुनाव नहीं करोगे तब तक समाज का कल्याण नहीं होगा ईमानदार नेतृत्व जानदार परिणाम इस बार यूपी में परिणाम अच्छा रहा तो आरक्षण भी मिलेगा साहब आनन्द निषाद जी का संघर्ष है मध्यप्रदेश में भी सबक सिखाएंगे भाजपा को जब भाजपा को सत्ता से उतार देंगे तो समाज का उद्धार होगा साहब आनंद निषाद जी ने कर के दिखा दिए हैं जय निषादराज जय मांझी जय सम्राट अशोक जय भारत सुरेश निषाद के कलम से

sbobet88

×