October 4, 2026

दोपहर की बड़ी खबरें

0
Spread the love

➡लखनऊ, राज्यसभा चुनाव को लेकर यूपी में सियासी सरगर्मी तेज, बीजेपी ने खरीदा राज्यसभा चुनाव का नौवां पर्चा, बीजेपी के 8, सपा के 2 प्रत्याशियों का जीतना तय, 10 सीटों पर होना है राज्यसभा का चुनाव, नौवां पर्चा खरीदने के बाद बढ़ी सेंधमारी की अटकलें, बीजेपी के पास समर्थन के बाद भी अतिरिक्त वोट, 8 प्रत्याशियों के समर्थन के बाद भी कुछ अतिरिक्त वोट, सपा के पास भी कुछ अतिरिक्त वोट, क्रॉस वोटिंग की आशंका, सपा से रामगोपाल यादव, धनराज ने किया है नामांकन, दोनों दलों के सामने विधायकों को एकजुट रखने की चुनौती

➡लखनऊ, यूपी में अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति, साढ़े 9 साल में मुठभेड़ में 303 अपराधी ढेर, पुलिस मुठभेड़ों में 12,202 अपराधी घायल, 23,601 इनामी अपराधी गिरफ्तार किए गए, गैंगस्टर एक्ट में 87,835 लोगों पर कार्रवाई, गैंगस्टर एक्ट में करोड़ों की संपत्ति भी जब्त, 15,233 करोड़ से अधिक की संपत्ति जब्त हुई, NSA के तहत 995 अपराधियों पर कार्रवाई, 68 चिह्नित माफिया और गिरोह पर 909 केस, माफिया, गिरोह से जुड़े 651 लोग गिरफ्तार, साइबर अपराध में करोड़ों की रकम फ्रीज हुई, 874.58 करोड़ से अधिक की रकम फ्रीज/होल्ड, साइबर अपराध पर कार्रवाई में यूपी नंबर वन, कार्रवाई के मामले में देश में नंबर वन है यूपी

➡लखनऊ, KGMU के 4 कर्मचारियों पर चौक थाने में FIR दर्ज, यूरोलॉजी विभाग में दवाओं के इस्तेमाल में गड़बड़ी, सरकारी धन के नुकसान की आशंका जताई गई, प्रकाश सिंह, हेमंत श्रीवास्तव पर FIR दर्ज की गई, सचिन तिवारी और अरशद वसी भी आरोपी, कैंसर मरीजों की दवाओं को लेकर उठे सवाल, समिति ने एफआईआर दर्ज कराने की सिफारिश की

➡लखनऊ, हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच का अहम फैसला, वक्फ बोर्ड डीएम को नाम बदलने का आदेश नहीं दे सकता, राजस्व अभिलेखों में नामांतरण की प्रक्रिया अलग निर्धारित, शम्स तबरेज की याचिका पर अदालत ने सुनवाई की, याची ने वक्फ संपत्ति के अभिलेख बदलने की मांग की थी, सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड ने मामले में सचिव नियुक्त किया था, वक्फ संख्या 1339 प्रतापगढ़ से जुड़ा है मामला, नामांतरण का अधिकार संबंधित तहसीलदार के पास रहेगा

➡लखनऊ, KGMU नर्सिंग छात्रों का धरना, प्रदर्शन खत्म, 5 दिन से चल रहा धरना खत्म करने का फैसला, छात्रा दिव्यांशी यादव की मौत के मामले में था धरना, जांच, कार्रवाई के आश्वासन के बाद आंदोलन समाप्त, प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई नहीं करने का भी आश्वासन, दिव्यांशी की मौत की जांच अंतिम चरण में पहुंची, डीन, प्रिंसिपल को हटाने की मांग पर सहमति नहीं

➡लखनऊ, फैजुल्लागंज में 182 करोड़ से बनेगा बंधा, LDA वीसी ने शासन को भेजा प्रस्ताव, आईआईएम रोड से पक्के पुल तक बनेगा बंधा, गोमती नदी के बाएं तटबंध पर होगा निर्माण, खदरा होते हुए पक्के पुल तक क्षेत्र विकसित होगा, परियोजना को ग्रीन कॉरिडोर से जोड़ने की योजना

➡लखनऊ, गोलागंज के जर्जर SA अपार्टमेंट से जुड़ी खबर, अपार्टमेंट की सेफ्टी ऑडिट रिपोर्ट आज आएगी, सुरक्षित करने के लिए जैक लगाने का काम पूरा, LDA की तकनीकी टीम ने मौके पर जांच की, रिपोर्ट के आधार पर फ्लैटों में जाने को मिलेगा

➡ललितपुर, मासूम के साथ गांव के युवक ने की दरिंदगी, चाऊमीन खिलाने के बहाने मासूम को ले गया, मासूम गम्भीर हालत में मेडिकल कॉलेज रेफर, दरिंदगी करने वाला युवक मुठभेड़ में गिरफ्तार, आरोपी से तमंचा दो जिंदा कारतूस बरामद, तालबेहट कोतवाली क्षेत्र के गांव की घटना

➡सीतापुर, नाबालिग किशोरी को युवकों ने घर से भगाया, जानकारी होने पर परिजनों ने किया पीछा, जंगली जानवर से टकराकर गिरी बाइक, बाइक सवार किशोरी, आरोपी दो युवक घायल, परिजनों ने युवकों को किया पुलिस के हवाले, घायल किशोरी को लाया गया जिला अस्पताल, लहरपुर कोतवाली इलाके का मामला

➡नोएडा, विवादित फ्लैटों के असली मालिकों की होगी पहचान, केंद्रीय कर्मचारी सहकारी जीएन समिति से जुड़ा विवाद, SC ने HC के रिटायर्ड जज को सौंपी जांच की कमान, पूर्व जज सुधीर सक्सेना करेंगे असली हकदारों की पहचान, एक सदस्यीय स्वतंत्र उच्चस्तरीय समिति के अध्यक्ष बने, फ्लैट के असली हकदारों-बाद में खरीदने वालों में गतिरोध, नोएडा प्रशासन बाद के खरीदारों को मान्यता के खिलाफ था, 30 साल पुराने नोएडा आवास विवाद की होगी जांच

➡रामपुर, किराना दुकान के पास ही दुकानदार की हत्या, गला रेतकर उतारा मौत के घाट, हत्यारा फरार, मृतक के बेटे ने एक व्यक्ति पर जताया शक, जिससे जमीन खरीदी थी उसपर जताया शक, पुलिस टीम मौके पर, हत्याकांड की जांच शुरू, थाना सिविल लाइंस के विजईया गांव की वारदात

➡कानपुर, आवारा कुत्तों ने युवक को नोंचकर किया लहूलुहान, अब तक 10 लोग बन चुके कुत्तों का शिकार, स्थानीय लोगों का नगर निगम पर गंभीर आरोप, ‘डॉग कैचर टीम केवल औपचारिकता करती है’, कुत्तों की समस्या के स्थायी समाधान की मांग, जाजमऊ के तड़बगिया कब्रिस्तान के पास का मामला

➡वाराणसी, ड्राई डे पर शराब की अवैध बिक्री, सब्जी की टोकरी में छिपाकर बेची जा रही थी, सूचना पर पुलिस ने मारा छापा, एक अवैध शराब विक्रेता गिरफ्तार, आरोपी के पास से शराब, बीयर बरामद, सिगरा थाना क्षेत्र में हुई कार्रवाई

➡आगरा, डंपर और कैंटर में हुई टक्कर का मामला, ड्राइवर और क्लीनर की जिंदा जलकर मौत, कुछ लोगों के घायल होने की भी है सूचना, बाइक सवार दो घायल भेजे गए अस्पताल, एक बाइक भी हादसे में जली, मचा हड़कंप, आगरा अलीगढ़ हाईवे पर हुआ भीषण हादसा, खंदौली थाना क्षेत्र का मामला

➡मथुरा, हाथरस के अनुज के लापता होने का मामला, प्रेमानंद महाराज के आश्रम के बाहर प्रदर्शन, परिजनों ने प्रदर्शन कर तलाश की मांग की, 3 महीने से लापता अनुज के परिजन परेशान, बेटे ने प्रेमानंद महाराज से दीक्षा ली थी- पिता, ‘3 महीने दीक्षा ली, 5 दिन बाद घर से निकला’, महाराज से मिलने को कहकर निकला था- पिता, ‘वो आज तक नहीं लौटा, किसी ने कुछ नहीं बताया’, मैं 3 माह से गेट के बाहर सो रहा हूं- पिता राजबीर, ‘उनके शिष्य मुझसे बात करने से इनकार करते हैं’

➡बांदा, दो मासूम भाइयों की मौत मामले से जुड़ी खबर, पूर्व मंत्री के बेटे समेत 9 लोगों पर मुकदमा दर्ज, पानी से भरे गड्ढे में दोनों बच्चों के शव मिले थे, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर में चोट लगने का जिक्र, पोस्टमार्टम में दोनों के पेट में पानी भी नहीं मिला, पूर्व मंत्री दिवंगत सुरेंद्र पाल वर्मा के बेटे पर केस, महेंद्र पाल वर्मा डबल मर्डर में भी आरोपी रहा है, 30 सितंबर को 4, 6 वर्षीय भाइयों के शव मिले थे, पिता ने महेंद्र समेत 9 लोगों के खिलाफ FIR कराई, पिता बोले- प्रधानी की रंजिश में वारदात की गई, 4-5 लोगों को पुलिस ने हिरासत में भी लिया है, बांदा के नरैनी के नंदवारा गांव की घटना

➡पीलीभीत, पानी की निकासी न होने से गांवों में भरा पानी, सरकारी स्कूल में पानी भरने से स्कूल बंद, बिहारीपुर, नौगवां, बकैनिया समेत कई गांव जलमग्न, सड़कों पर कई फीट पानी, यातायात बाधित, बारिश के एक सप्ताह बाद भी पानी में डूबे गांव

➡ललितपुर, पति ने पत्नी की धारदार हथियार से की हत्या, ससुरालीजनों पर हत्या का लगा आरोप, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस, तालबेहट कोतवाली ग्राम सुनौरी का मामला

➡लखीमपुर खीरी, स्कूली बच्चों से भरी गाड़ी झील में गिरी, बोलेरो सवार पांचों बच्चों को बचाया गया, मछुआरों, ग्रामीणों ने मशक्कत कर बचाया, उमा देवी चिल्ड्रन एकेडमी के थे सभी बच्चे, रपटा पुल से अनियंत्रित होकर गिरी थी कार, पसगवां के मुल्लापुर की घटना

➡फर्रुखाबाद, तत्कालीन थाना अध्यक्ष पर मुकदमा दर्ज, कोर्ट के आदेश पर 6 लोगों पर केस दर्ज, जमीनी विवाद पर अनुचित लाभ लेने का आरोप, विवादित जगह पर निर्माण कराने का भी आरोप, कोर्ट के आदेश की अवहेलना करने पर केस दर्ज, थाना शमशाबाद में न्यायालय के आदेश पर मुकदमा

➡उन्नाव, मंडी चेकिंग टीम और ट्रक चालक में विवाद, विवाद के बाद मौके पर हाईवोल्टेज हंगामा, चेकिंग के दौरान मारपीट करने का आरोप, चालक बोला- कागज, फोन-कैश भी छीना, ट्रक चालक ने कंटनेर खड़ा कर जाम लगाया, चेकिंग टीम प्रभारी ने भी चालक पर आरोप लगाए, बांगरमऊ के नानामऊ तिराहे के पास का मामला

➡बाराबंकी, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर ट्रक-बस की टक्कर, सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, कई घायल, 80 यात्रियों को लेकर बिहार जा रही थी बस, ड्राइवर अजय और दीप चन्दर की दर्दनाक मौत, क्लीनर समेत आधा दर्जन से अधिक यात्री घायल, हैदरगढ़ के सुबेहा थाना क्षेत्र में गेरांवा गांव के पास हादसा

➡पीलीभीत, जमीन विवाद में सुनवाई न होने पर महंत ने ली समाधि, 5 माह से आश्रम की जमीन को लेकर अनशन पर बैठे, सुनवाई न होने पर महंत ने समाधि लेने का लिया निर्णय, मौके पर पहुंची पुलिस ने महंत को समझाकर बाहर निकाला, थाना बिलसंडा क्षेत्र के सिद्ध लंगड़े बाबा आश्रम का मामला

➡हरिद्वार, होटल के कमरे में शव मिलने से सनसनी, रूम में यात्री का शव फंदे पर लटका मिला, बद्रीनाथ धाम से अकेले ही आया था यात्री, भास्कर होटल में 46 वर्षीय यात्री की मौत, पुलिस हर एंगल से मामले की जांच में जुटी, शिवमूर्ति के पास स्थित भास्कर होटल की घटना.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

sbobet

situs judi bola

sbobet

situs judi bola

sbobet

situs judi bola

sbobet

situs judi bola

sbobet

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

×