Spread the love

गनेश रैकवार पत्रकार
राजनगर ब्लॉक के कई गांवों में इन दिनों तालाबों पर अवैध कब्जे और नियमों के उल्लंघन का मामला गंभीर रूप लेता जा रहा है। बताया जा रहा है कि स्थानीय स्तर पर कुछ प्रभावशाली लोगों द्वारा पंचायत तालाबों पर कब्जा कर मछली पालन का कार्य धड़ल्ले से किया जा रहा है।

रैकवार समाज के युवा अध्यक्ष राजेश रैकवार ने आरोप लगाया कि “सरपंच-सचिव और मछुआ विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत से तालाबों का दुरुपयोग किया जा रहा है। जिम्मेदार अधिकारी कार्रवाई करने के बजाय चुप्पी साधे बैठे हैं।”

उन्होंने कहा कि राजनगर ब्लॉक में मछुआ नीति वर्ष 2008 के नियमों का खुलेआम उल्लंघन हो रहा है। जिन तालाबों का उपयोग समाज विशेष के हित में होना चाहिए, वहां अब दबंग लोगों का कब्जा है।

राजेश रैकवार ने चेतावनी दी है कि “यदि प्रशासन ने जल्द कार्रवाई नहीं की तो रैकवार समाज के सैकड़ों युवा आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। यह आंदोलन समाज के हक और न्याय की लड़ाई के लिए होगा।”

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह समस्या कई सालो से बनी हुई है, लेकिन अधिकारी और जनप्रतिनिधि जानबूझकर इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में अंकित बालियान की दोना फैक्ट्री है। अंकित बालियान ने अपनी इस फैक्ट्री में बीते दो वर्षों 13 मजदूरों को बंधक बनाकर रखा हुआ था। अंकित बालियान इन मजदूरों को बुरी तरह टॉर्चर करता था। मुजफ्फरनगर पुलिस ने इन मजदूरों को आज़ाद कराया है। जानकारी के मुताबिक़ अंकित ने फैक्ट्री में पिटबुल डॉग खुले छोड़े हुए थे। पिटबुल्स के डर से कोई भी मजदूर बंधन से निकलने की हिम्मत नही कर पाता था। अंकित ने मजदूरों पर कैसा-कैसा जुल्म किया है, इसकी गवाही मजदूरों के शरीर पर पड़े चोट के निशान दे रहे हैं। किसी के शरीर पर बेतहाशा चोटों के निशान थे तो किसी को पीट-पीटकर हाथ-पांव सुजा दिये गये थे।

sbobet88

×