
बागपत कलेक्ट प्रभारी को ज्ञापन सौंपती महिलाएं
बागपत कलेक्ट्रेट। सोमवार को एनआरएलएम में कार्यरत दर्जनों महिलाये बागपत कलेक्ट्रेट पहुंची और कलेक्ट्रेट प्रभारी को पत्र देकर बताया कि उन्हें जो मानदेय दिया जाता है उनके कार्य व जिम्मेदारी के हिसाब से पर्याप्त नहीं है। सभी महिलाएं केवल 2000 से 4000 रूपये प्रतिमाह तक के मानदेय में ही कार्य करती है। जो किराए में ही खर्च हो जाता है। महिलाओ ने मांग की है कि सभी का मानदेय कम से कम ₹15000 प्रतिमाह, स्मार्टफोन या टैबलेट, सुरक्षा बीमा 5 लाख, कानूनी सुरक्षा, आई कार्ड, मोबाइल फोन, फोन रिचार्ज, प्रत्येक महीने वेतन आदि मिलना चाहिए। वित्तीय वर्ष में मानदेय भी बढ़ना चाहिए।

प्रभारी, पश्चिमी उत्तर प्रदेश किसान कांग्रेस, सदस्य उत्तर प्रदेश कांग्रेस व पूर्व बड़ौत कांग्रेस शहर अध्यक्ष राकेश शर्मा अध्यापक भी रहे है। वे महिलाओ की बात सुन भावुक हो गए। उन्होंने महिलाओ से वादा किया कि उनकी आवाज कांग्रेस पार्टी उठाएगी। पत्रकारों से वार्ता करते हुए राकेश शर्मा ने बताया कि महिलाये सरकार की योजना के तहत कार्य कर रही है। महिलाये मामूली पारिश्रमिक पर बागपत जनपद में कार्य करती है। महिलाओं की पीड़ा सुनकर भाव विभोर हुए। उन्होंने महिलाओं से आत्मीयता के साथ बात कर ढांढसा बंधाते हुए कहा महंगाई की दौड़ में बहुत ही कम है। ये अल्प सहयोग सरकार दे रही है सुन हैरानी हुई। । जो अति शोषण की श्रेणी में आता है। कांग्रेस पार्टी यह मुद्दा शासन प्रशासन के सामने रख तत्काल सरकार से मांग करते है कि जल्द से जल्द, कम से कम ₹20000 प्रति माह वेतन इन महिलाओ का किया जाये। अन्यथा कांग्रेस पार्टी बागपत कलेक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन करने को मजबूर होगी। जिसकी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।
इस अवसर पर नीरज, पूनम,सविता, जूली, प्रिया, सोनिया, रीना, राखी, पिंकी, मोनिका, दीपा, मंजू, सलमा, सुषमा, मीनू, वर्षा, रेखा, अमृता, रीमा, पारुल, बबीता, ललिता, संगीता, आंचल, प्रिया, अनीता, सुषमा, सविता, गीता, बबली, सुदेश, नेहा, पूजा, शीला, कोमल, ममता, रूपा, कुसुम, पारुल, अर्चना, आदि मौजूद रही।p