Spread the love

दोघट ::- पलड़ा गांव में एसआईआर फार्म भरने का विरोध करने पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत किया। बताया कि कुछ लोगों ने गलत जानकारी होने से एक धार्मिक स्थल से ऐलान कर दिया था। बाद में लोगों ने फार्म भरवाने शुरू किए। पलड़ा गांव में शुक्रवार को बीएलओ एसआईआर फार्म भरवाने के लिए पहुंचे थे, जिनका कुछ लोगों ने विरोध किया। एक धार्मिक स्थल से ऐलान कर दिया कि कोई भी एसआईआर फार्म न भरें, क्योंकि इससे वोट कट जाएगी। इसकी सूचना दोघट थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली और लोगों को शांत किया। बताया कि कुछ गलत जानकारी होने के कारण विरोध किया था। बाद में लोगों ने फार्म भरें। जांच अधिकारी सूर्यदीप सिंह ने बताया कि लोगों को समझाकर मामला शांत कर दिया था और फिर लोगों के फार्म भरवाए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में अंकित बालियान की दोना फैक्ट्री है। अंकित बालियान ने अपनी इस फैक्ट्री में बीते दो वर्षों 13 मजदूरों को बंधक बनाकर रखा हुआ था। अंकित बालियान इन मजदूरों को बुरी तरह टॉर्चर करता था। मुजफ्फरनगर पुलिस ने इन मजदूरों को आज़ाद कराया है। जानकारी के मुताबिक़ अंकित ने फैक्ट्री में पिटबुल डॉग खुले छोड़े हुए थे। पिटबुल्स के डर से कोई भी मजदूर बंधन से निकलने की हिम्मत नही कर पाता था। अंकित ने मजदूरों पर कैसा-कैसा जुल्म किया है, इसकी गवाही मजदूरों के शरीर पर पड़े चोट के निशान दे रहे हैं। किसी के शरीर पर बेतहाशा चोटों के निशान थे तो किसी को पीट-पीटकर हाथ-पांव सुजा दिये गये थे।

sbobet88

×