Spread the love

जीतन सहनी, बेगूसराय। देश की जनता के लिए कुछ तो करना चाहते है नेता पतिपक्ष राहुल गांधी, देश की जनता बार-बार यही सोच रही है। विधानसभा चुनाव प्रचार को लेकर देश के बड़े नेताओं का बिहार आने का सिलसिला जारी है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी रविवार को बेगूसराय पहुंचे। जहां उन्होंने सभा को संबोधित करने के अलावा तालाब में उतरकर मछली पकड़ने के गुर भी सीखे। राहुल गांधी के साथ वीआईपी पार्टी के अध्यक्ष मुकेश सहनी भी थे। मछली पकड़ने के साथ ही राहुल गांधी ने मछुआरा साथियों से बात भी की और उनके काम से जुड़ी चुनौतियों और संघर्षों पर चर्चा की।वहीं चुनावी सभा में राहुल गांधी ने केंद्र और बिहार सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बिहार के लोग दुनिया भर में आगे हैं लेकिन यहां पिछड़े हुए हैं. यहां की सरकार नहीं चाहती है कि बिहार के लोग आगे बढ़ें। वे यहां के लोगों की मदद नहीं करते। वे चाहते हैं कि यहां के लोग मजदूरी करते रहे। उन्होंने कहा कि दुबई जैसा शहर भी बिहार के लोगों ने बनाया है लेकिन वे यहां कुछ नहीं कर पाते।

राहुल गाधी ने कहा कि महागठबंधन की सरकार आएगी तो यहां बेहतर शिक्षा व्यवस्था की जाएगी। हम ऐसा विश्वविद्यालय खोलेंगे जहां दुनिया के लोग पढ़ने आएंगे। यहां के लोग दुनिया में मेहनत कर उसे बनाते हैं। लोगों को भरोसा देते हुए कहा कि यहां जो महागठबंधन की सरकार बनने वाली है वह हर धर्म, हर जाति की सरकार होगी। इसमें हर वर्ग के लिए जगह होगी और सभी का सम्मान होगा।
उन्होंने कहा कि बिहार में महागठबंधन जीत रहा है। मगर भाजपा पहले भी महाराष्ट्र में, हरियाणा में, कर्नाटक चुनाव में भयंकर चोरी कर चुकी है। अभी भी वोटर लिस्ट से नाम मिटाए जा रहे हैं। बड़ी हेरफेर की जा रही है, अपने बूथों पर चौकन्ने रहें और अपना वोट बचाएं। ये आपकी भी ज़िम्मेदारी है।
कांग्रेस सांसद ने दावा करते हुए कहा कि हमने अतिपिछड़ा वर्ग के लिए एक ‘स्पेशल मेनिफेस्टो’ बनाया है, जिसे हम लागू करेंगे। हम सबको लेकर आगे बढ़ेंगे। किसी को यह सरकार पीछे नहीं छोड़ेगी। हमारी प्राथमिकता छोटे व्यापारी होंगे। केंद्र सरकार पर गलत जीएसटी लागू करने और नोटबंदी करने को लेकर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि इससे छोटा व्यापार बंद हो गया। हमारी सोच है कि यहां छोटे-छोटे व्यापार शुरू हों और लोगों को रोजगार मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

×