
नितिन कुमार सिंह, बागपत/बिजरौल। क्रन्तिकारी धरा बागपत की धरती पर 1857 में कश्यप समाज के महापुरुष स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परम पूजनीय बाबा दीवाना कश्यप ने देश की आजादी में अपने प्राणो की आहुति देकर सर्वोचय बलिदान दिया। ऐसे महान महापुरुष स्वतंत्रता संग्राम सेनानी को उनकी जयंती पर कश्यप समाज के साथ अन्य समाज के लोगो ने भी उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी।

सर्वजन लोकशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमपाल कश्यप ने कहा कि सबसे पहले मैं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परम पूजनीय बाबा दीवाना कश्यप को ह्रदय की गहराइयों से नमन करता हु श्रद्धांजलि देता हूँ। जिनके सर्वोचय बलिदान के कारण आज हम सब आजादी से सांस ले रहे है। उन्होंने बताया कि बिजरौल गांव के एक पेड़ पर 32 स्वतंत्रता संग्राम सेनानियो को एक साथ अंग्रेजो ने फांसी पर लटका दिया था। उन्होंने कहा कि सर्वजन लोक शक्ति पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव राजवीर कश्यप को बागपत लोकसभा से 2029 में सर्वजन लोकशक्ति पार्टी को चुनाव लड़ा और जीताकर लोकसभा भेजा जायेगा। मैं ओमपाल कश्यप बागपत जिले की धरती को नमन करते हुए संकल्प लेता हूं कि उनके रुके हुए कारवां को पूरा करने का काम करूंगा समाज का नाम रोशन करके अपने देश प्रदेश और क्षेत्र का नाम उज्ज्वल करूँगा।

सर्वजन लोकशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव राजवीर सिंह कश्यप ने कहा कि देश पर मर मिटने का जज्बा कश्यप समाज के लोगो में हमेशा रहा है। लेकिन इतिहास करो ने हमारे कश्यप समाज का इतिहास या तो लिखा नहीं या मिटा दिया। सभी देशवासियो को उनकी जयंती पर बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। गांव बिजरोल में हजारों की तादाद में लोगों ने उनकी जन्मतिथि पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि उनके अधूरे कार्यो को सत्ता में आने पर हम पूरा करेंगे और यहां पर विधायक और एमपी की राजनीति में भागीदारी कर सत्ता में पहुंचकर समाज का कल्याण करेंगे।