राजीव कश्यप, मुजफ्फरनगर। सामाजिक न्याय पार्टी के कार्यकर्ताओं का पार्टी के कार्यक्रमों में संविधान की आरती का गाया जाना चर्चा का विषय बना। 24 सितंबर को मुजफ्फरनगर में सामाजिक न्याय पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र कश्यप के नेतृत्व में गठन किया गया। देवेंद्र कश्यप राष्ट्रीय अध्यक्ष सामाजिक न्याय पार्टी ने बताया कि डॉ भीमराव अंबेडकर जी के द्वारा निर्मित संविधान के द्वारा हमारा देश चलता है लेकिन देश व प्रदेश में किसी भी पार्टी की सरकार रही हो। संविधान का इस्तेमाल व्यक्तिगत स्वार्थ के लिए ज्यादा किया गया। संविधान की आड़ में व्यक्तिगत स्वार्थ पूरे किए गए। सामाजिक न्याय पार्टी, संविधान को सबसे ऊपर रख कर चलेगी संविधान का सम्मान हर कीमत पर किया जाएगा। संविधान की आरती पार्टी के सभी कार्यक्रमो में गायी जाएगी। पार्टी प्रमुख देवेन्द्र कश्यप ने सविधान की आरती का मतलब समझाते हुए कहा कि सविधान के शिल्पकार बाबा साहब हमारे पुरखे हैे। हमने अपने पुरखो के सम्मान मे कुछ नही किया। इसीलिए हमारे समाज का नाम बार बार बदला गया। अब हम सब आपने पुरखो के लिखे सविधान की आरती से शुरूआत कर रहे है। राजेश तुरैहा ने बताया कि सविधान की आरती से बाबा सहाब का मिशन सफल होगा। समाजिक न्याय पार्टी की कोर कमेटी की बैठक मुजफ्फरनगर मे सभी कुछ तय किया गया। पार्टी के हर कार्यक्रम की सुरुवात सविधान की आरती से होगी। कैडर कैम्प 11/12 अक्टूबर को शुक्रताल मुजफ्फरनगर मे आयोजन किया जाएगा। कोर कमेटी बैठक मे मनोज सेनी, सुशील पांचाल, सजीव कश्यप, आनंद कश्यप, मास्टर सतेन्दर, मजींत कश्यप, प्रदीप सेनी, चौधरी ब्रज मोहन, सचिन पाल, रामवीर, पाल, भूदेव प्रजापति, जगमाल प्रजापती आदी उपस्थित रहे।