प्रोफेसर डॉ प्रवीण कुमार, भारत स्काउट गाइड, गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय मुरादाबाद के नोडल अधिकारी रोवर्स एवं रेंजर्स, बने

सुरजीत कुमार, संभल /चंदौसी। भारत स्काउट और गाइड उत्तर प्रदेश प्रादेशिक मुख्ययुक्त लखनऊ, डॉ प्रभात कुमार ने 14 अक्टूबर 2026 को एक अधिकार पत्र जारी किया। जिसमें प्रदेश प्रोफेसर डॉ प्रवीण कुमार एस.एम. कॉलेज चंदौसी को भारत स्काउट गाइड, गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय मुरादाबाद के नोडल अधिकारी रोवर्स एवं रेंजर्स, नियुक किया।
नियुक्ति पत्र में कहा गया है कि प्रदेश संस्था, भारत स्काउट और गाइड उत्तर प्रदेश संस्था की नियमावली के नियम 19.7 तथा भारतीय स्काउट और गाइड उत्तर प्रदेश जिला संस्था की उपनियमावली के नियम 17.1 के अंतर्गत अधिकार का प्रयोग करते हुए प्रोफेसर डॉ प्रवीण कुमार को नोडल अधिकारी रोवर्स एवं रेंजर्स, गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय मुरादाबाद को भारत स्काउट और गाइड उत्तर प्रदेश की विश्वविद्यालय जिला संस्था गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय मुरादाबाद का जिला आयुक्त (रोवर) नियुक्त किया जाता है। कार्यकाल की अवधि नियुक्ति की स्थिति से अधिकतम 5 वर्ष अथवा जिला परिषद के कार्यकाल के समकालीन होगी। किसी भी स्थिति में पद रिक्त होने की दशा में जिला आयुक्त पद के कार्यदायित्व जिला मुख्यायुक्त में निहित होंगे।
