21 नवंबरमहत्त्वपूर्ण घटनाएँ –
1877 – प्रसिद्ध वैज्ञानिक थॉमस अल्वा एडिसन ने विश्व के सामने पहला फोनोग्राफ पेश किया।
1898 – मैरी क्यूरी एवमं उनके पति पियर ने रेडियम की खोज की।
1947 – आजादी के बाद देश में पहली बार डाक टिकट जारी किया गया।
1956 – एक प्रस्ताव लाकर शिक्षक दिवस को स्वीकृति दी गई थी।
1962 – भारत-चीन सीमा विवाद के दौरान चीन ने संघर्षविराम का ऐलान किया।
1963 – केरल के थुंबा क्षेत्र से रॉकेट छोड़े जाने के साथ ही भारत का अंतरिक्ष कार्यक्रम शुरु हुआ। भारत का ‘नाइक-अपाचे’ नाम का पहला रॉकेट छोड़ा गया।
1999 – चीन द्वारा अपने प्रथम मानव रहित अंतरिक्ष यान ‘शेनझू’ का प्रक्षेपण किया गया।
2002 – बुल्गारिया,इस्तोनिया,लातविया,लिथुआनिया ,रोमानिया,स्लोवाकिया और स्लेवानिया को नाटो ने संगठन का सदस्य बनने का निमंंत्रण दिया।
2006 – भारत और चीन ने नागरिक परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में साझा सहयोग बढ़ाने का फैसला किया।
जन्मदिवस
सुभाष चंद कश्यप · पूर्व सैनिक, समाजसेवी व संपादक · ✊ 14 जन आंदोलनजीवन यात्रा देखें →
1872 – प्रसिद्ध राजस्थानी कवि तथा स्वतंत्रता सेनानी केसरी सिंह बारहट का जन्म हुआ।
‘1916 – परमवीर चक्र सम्मानित भारतीय सैनिक नायक यदुनाथ सिंह का जन्म हुआ।
1931 – हिन्दी के प्रमुख यशस्वी कथाकार ज्ञानरंजन का जन्म हुआ।
1938 – बाल शाखाओ के आग्रही रोशन लाल जी का जन्म हुआ।
पुण्यतिथि
1908 – महान देश भक्त क्रांतिकारी सतेन्द्र नाथ बोस बलिदान दिवस।
1921 – भारतीय अधिवक्ता, गाँधीवादी नेता, राजनीतिज्ञ और स्वतंत्रता सेनानियों में से एक अविनाशलिंगम चेट्टियार का निधन हुआ।
1970 – भारतीय वैज्ञानिक चंद्रशेखर वेंकट रामन का निधन हुआ।
1996 – वनांचल के ज्योतिपुंज गहिरा गुरू का निधन हुआ।
2017 – दिल्ली प्रांत के पूर्व संघचालक रमेश प्रकाश जी का निधन हुआ।
