सुबह 7:30 बजे की बड़ी खबरें
➡️ लखनऊ : सीएम योगी ने मां के नाम लिखी भावुक पाती, यह पाती प्रत्येक मां के नाम है-सीएम योगी, मां के बिना जीवन की कल्पना नहीं-CM योगी, मां केवल जननी नहीं, जगत जननी है-सीएम, ईश्वर की जननी भी मां ही है-सीएम योगी, ‘मां की ममता दुनिया की सबसे सुंदर भावना’, मां हर किसी की जगह ले सकती है-सीएम, मां की जगह कोई नहीं ले सकता-सीएम योगी, ‘मां के न होने से भावनात्मक सुरक्षा का अभाव’, मां घर की गहरी छांव की तरह होती है-सीएम, ‘मेरी प्रथम गुरु, मुझे अक्षर ज्ञान देने वाली पूजनीय मां’, सनातन संस्कार मातृ वंदना से अभिसिंचित हैं-CM, ‘कुछ ऋण ऐसे होते जो कभी चुकाए नहीं जा सकते’, सीएम योगी की प्रदेशवासियों से अपील की, किसी वंचित मां की पीड़ा को समझें-सीएम योगी, ‘किसी दुखियारी मां के चेहरे पर मुस्कुराहट लाएं’, मां के सम्मान और सेवा का संकल्प लें-सीएम।
➡️ लखनऊ : गोमती नगर के यूपी दर्शन पार्क में जनजातीय उत्सव, आज से 26 नवंबर तक राष्ट्रीय जनजातीय भागीदारी उत्सव, आज शाम पांच बजे होगा उत्सव का शुभारंभ, दोपहर 3 बजे 1090 चौराहे से निकलेगी शोभायात्रा, 12 राज्यों के 500 से अधिक कलाकार करेंगे प्रतिभाग, कजाकिस्तान, जिम्बाब्वे और मालदीव के कलाकार आएंगे।
सुभाष चंद कश्यप · पूर्व सैनिक, समाजसेवी व संपादक · ✊ 14 जन आंदोलनजीवन यात्रा देखें →
➡️ अयोध्या : मुख्यमंत्री योगी आज अयोध्या दौरे पर रहेंगे, CM 11.15 बजे पहुंचेंगे राम कथा पार्क हेलीपैड, हनुमानगढ़ी, राम लला का करेंगे दर्शन पूजन, 11.45 पर पहुंचेंगे अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन, अयोध्या जनकपुर सरयू कमला एक्सप्रेस का शुभारंभ, ट्रेन के शुभारंभ समारोह में सीएम होंगे मौजूद, दिल्ली से PM मोदी, नेपाल के पीएम वर्चुअली जुड़ेंगे।
➡️ दिल्ली : दिल्ली में आज सपा और कांग्रेस की बड़ी बैठक, सपा-कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे को लेकर बैठक, कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी के आवास पर होगी बैठक, दोनों दलों के नेता सीट बंटवारे को लेकर करेंगे चर्चा, सपा-कांग्रेस के बीच बैठक लगातार 2 दिनों तक चलेगी, चुनाव को लेकर गठबंधन की रणनीति पर होगी मंथन।
➡️ फतेहपुर : बाइक ने रोड किनारे खड़े चौकीदार को मारी टक्कर, हादसे में चौकीदार राजबहादुर पासवान की मौत, CHC गाजीपुर में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित, गाजीपुर थाने से ड्यूटी कर घर लौट रहे थे, गाजीपुर थाना क्षेत्र के सुकेती गांव का मामला।
➡️ दिल्ली : आज अयोध्या-जनकपुर ट्रेन सेवा की शुरुआत, पीएम मोदी और नेपाल के पीएम करेंगे शुभारंभ, PM, नेपाल के PM दिल्ली से वर्चुअली करेंगे शुभारंभ, अयोध्या में कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी मौजूद रहेंगे, धार्मिक-सांस्कृतिक रिश्तों को मिलेगी नई मजबूती, आज से अयोध्या और जनकपुर के बीच चलेगी ट्रेन।
➡️ कानपुर : राधिका अपार्टमेंट प्रकरण में पुलिस को मिली सफलता, पुलिस ने 20 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपी बिल्डर मोहित को दबोचा, पुलिस अब पूरे नेटवर्क की कड़ियां खंगालने में जुटी।
➡️ सीतापुर : लाठियों से पीट-पीटकर बुजुर्ग व्यक्ति की हत्या, गांव के कुलदीप, रामू ने की पीट-पीटकर हत्या, वारदात को अंजाम देकर आरोपी हुए फरार, रास्ते को लेकर दोनों पक्षों में चल रहा था विवाद, दोनों पक्षों में कुछ समय पहले चली थी लाठियां, सिधौली कोतवाली क्षेत्र के खिरकीपुर का मामला।
➡️ सीतापुर : सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, मौसेरे भाई को छोड़कर घर जा रहा था महेन्द्र, जोगियाखेड़ा गांव के पास वाहन ने मारी टक्कर, महोली कोतवाली के उरदौली-बम्भौरा मार्ग का मामला।
➡️ आजमगढ़ : युवक की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, पिता रुदल बिंद ने जताई हत्या की आशंका, पिता ने पुलिस को दी तहरीर, हरिमोहन समेत दो लोगों पर मुकदमा दर्ज, रुपये के लेनदेन का विवाद आया सामने, एएसपी सिटी मानुष पारीक ने दी जानकारी।
➡️ उन्नाव : तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवारों को रौंदा, हादसे में एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल, आक्रोशित परिजनों ने सड़क जाम किया, सदर कोतवाली क्षेत्र के सहजनी की घटना।
➡️ कौशाम्बी : युवक सुरेश को बदमाशों ने मारी गोली, गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल, वारदात के बाद हमलावर मौके से फरार, बाग से जबरन आंवला तोड़ रहे थे हमलावर, मना करने पर गोली मारने का आरोप, तहरीर पर 4 पर केस दर्ज, 3 हिरासत में, करारी थाना क्षेत्र के बैसकांटी का मामला।
➡️ रायबरेली : दबंगई का मामला आया सामने, फरसा लेकर खुलेआम घूम रहा आरोपी, जान से मारने की धमकी देने का आरोप, CRPF के रिटायर्ड इंस्पेक्टर ने लगाए आरोप, पीड़ित सुरेश ने गांव के दबंग पर लगाया आरोप, पांच दिन पहले पुलिस को दी गई थी तहरीर, अब तक मुकदमा दर्ज न होने का आरोप, खीरों थाना क्षेत्र के खरगापुर गांव का मामला।
➡️ रायबरेली : संदिग्ध परिस्थितियों में किराना स्टोर में लगी आग, आग लगने से दुकान का सामान जलकर हुआ खाक, डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के पास की है घटना।
➡️ उन्नाव : उन्नाव में नशेबाज कार सवार का कहर, सफाईकर्मी को टक्कर मारकर पुल से नीचे गिराया, साथी सफाई कर्मियों का विरोध करने पर की मारपीट, आरोपी ने अपने भाई को मौके पर बुलाकर पिटवाया, सूचना पर बड़ी संख्या में सफाईकर्मी पहुंचे, दोनों भाइयों की झाड़ू और डंडों से पिटाई की, पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया, पुलिस मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुटी, सदर कोतवाली क्षेत्र के कचहरी ओवरब्रिज का मामला।
➡️ लखनऊ : गोमतीनगर से 1090 चौराहे जाने वाली रोड पर मारपीट, दबंगों ने युवक को बीच सड़क पर जमकर पीटा, सड़क पर सरेआम दबंगई का वीडियो वायरल।
