जिन लोगों को लगता है कि पत्रकारिता करना बहुत आसान है, वे एक बार मैदान में उतरकर देखें और पत्रकारिता से जुड़कर दिखाएं।
किसी पत्रकार की बुराई करना, उसकी कमियां निकालना और सवाल उठाना बहुत आसान है, लेकिन जरा सोचिए कि एक पत्रकार कितनी मेहनत, संघर्ष और चुनौतियों के बीच अपनी जिम्मेदारी निभाता है।
कभी धूप में, कभी बारिश में, कभी दिन में तो कभी आधी रात को खबरों के पीछे भागना पड़ता है। अपनी व्यक्तिगत जिंदगी और समय को पीछे छोड़कर समाज की आवाज बनने का प्रयास करना पड़ता है।
सुभाष चंद कश्यप · पूर्व सैनिक, समाजसेवी व संपादक · ✊ 14 जन आंदोलनजीवन यात्रा देखें →
**अगर किसी पत्रकार की आलोचना कर सकते हैं, तो उसके अच्छे काम की सराहना करना भी सीखिए।**
हर पत्रकार गलत नहीं होता और हर खबर के पीछे कोई स्वार्थ नहीं होता। कुछ लोग आज भी पूरी ईमानदारी और निष्पक्षता के साथ पत्रकारिता को अपना धर्म समझकर निभा रहे हैं।
याद रखिए, पत्रकारिता सिर्फ कैमरा और माइक पकड़ने का नाम नहीं, बल्कि जिम्मेदारी, साहस, संघर्ष और जनहित की आवाज बनने का नाम है।
**बुराई करने से पहले हौसला बढ़ाना सीखिए, क्योंकि आलोचना करने वाले बहुत मिल जाएंगे, लेकिन संघर्ष को समझने वाले बहुत कम होते हैं।**
