बुलंदशहर/खुर्जा। शनिवार देर रात जन्मदिन पार्टी के दौरान मामूली विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। चेहरे पर केक लगाने की बात को लेकर हुए झगड़े में भाजपा सभासद के छोटे भाई, चचेरे भाई और भतीजे की गोली मारकर हत्या कर दी गई ,
घटना से इलाके में हड़कंप मच गया, मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है , एसएसपी दिनेश कुमार सिंह और एसपी ग्रामीण अंतरिक्ष जैन की अगुआई में पुलिस ने ततपरता दिखाते हुए 4 आरोपियों को हिरासत में ले लिया , बताया जाता है की अभी 3-4 आरोपी फरार है , इनकी भी सरगर्मी से तलाश की जा रही है , पोस्टमार्टम के बाद जब शव घर पर लाए जायँगे तो कोई विरोध प्रदर्शन या हंगामा न हो तो इसके लिए इलाके को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है !!
स्त्री ने जब भी मर्यादा लांघा है तो सर्वनाश ही हुआ है। आज के समय में स्वतंत्रता सबको मिलनी चाहिए, क्योंकि वो सबका संवैधानिक अधिकार है, लेकिन जब स्त्री स्वतंत्रता और आधुनिकता के नाम पर मर्यादा को लांघती है तो हमेशा ही अंजाम खौफनाक ही होता है।
घटना रायपुर की है, पत्नी और बेटी को रील बनाने की लत लगी थी और वो वायरल होने के चक्कर में अपने मर्यादा, अपने संस्कार उतारते जा रही थी कपड़ों के साथ।
उनके रोज छोटे होते कपड़े देखकर पति/पिता परेशान रहने लगा, बार बार पत्नी और बेटी को मना करता कि ऐसे कपड़े पहन कर रील मत बनाओ, मत अपलोड करो। पढ़ाई लिखाई पर ध्यान दो, करियर बनाओ।


और ये बात पत्नी और बेटी को इतनी नागवार गुजरी कि उन सबने मिल कर उस आदमी को ही पत्नी और बेटियों ने मिलकर मौत के घाट उतार दिया। शातिरपना इतना कि 6 महीने तक किसी को भनक ही नहीं लगी कि हत्या अपनी ही पत्नी और बेटी ने की है।
क्या हो गया है लोगों को, मतलब अब गलत करने पर टोकने से जान गंवानी पर सकती है, अपनी ही पत्नी/बेटी के हाथों। इज्जत के साथ जीने की सलाह देना इतना बुरा है कि जिंदगी से हाथ धोनी पर जाए। विषय विचारणीय है, खासकर मांओं के लिए कि वो अपनी बेटियों को कहां और कैसे देखना चाहती हैं, यदि मां ही संभाल लेती तो पिता को तो इन सबमें पड़ने की आवश्यकता ही नहीं होती।
दुख हो रहा कि एक भला व्यक्ति अपने ही पत्नी और बेटियों द्वारा बेमौत मारा गया 🥹🥹
NewsUpdate #chhattisgarh #raipur #murder #nonfollowers
सुबह 7:15 बजे की बड़ी खबरें
➡लखनऊ- मिर्जापुर में आग में जलकर 11 की मौत, सीएम योगी ने हादसे पर दुख व्यक्त किया, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की मदद, मिर्जापुर के ड्रमंडगंज में 11 लोगों की मौत, ट्रेलर की टक्कर से 2 कारों में लगी थी आग, हादसे में कार सवार 11 लोगों की जलकर मौत
➡लखनऊ- मल्हिया पासी स्मृति द्वार हटाने पर बवाल, मलिहाबाद के मोहान तिराहे पर भारी हंगामा, विधायक निधि से एक हफ्ते पहले लगा था गेट, अचानक उखाड़े जाने से पासी समाज में आक्रोश, कार्रवाई के आश्वासन पर खत्म हुआ प्रदर्शन
➡लखनऊ- कल लखनऊ में जोनल एग्रीकल्चर कॉन्फ्रेन्स, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान चीफ गेस्ट, मुख्यमंत्री योगी करेंगे सम्मेलन को संबोधित, किसान आय वृद्धि पर कार्ययोजना होगी तैयार, उत्तर भारत के 10 राज्यों की होगी भागीदारी
➡लखनऊ- विकास नगर अग्निकांड मामले में हाईकोर्ट सख्त, PWD की जमीन पर अतिक्रमण की जांच होगी, पक्षकार अफसरों से 13 मई तक जवाब मांगा, DM, नगर आयुक्त देंगे अलग-अलग हलफनामा, सालों तक अतिक्रमण कैसे होता रहा, हाईकोर्ट
➡लखनऊ- 1.30 करोड़ की GST चोरी का आरोपी गिरफ्तार, लखीमपुर निवासी रविंद्र गिरि गिरफ्तार, रहीमाबाद पुलिस, साइबर सेल ने अरेस्ट किया, फर्जी फर्म बनाकर किया करोड़ों का टैक्स घोटाला
➡लखनऊ- नगर निगम लखनऊ का विशेष सत्र, नारी शक्ति वंदन बिल पर चर्चा का विरोध, आज सदन में विशेष बैठक बुलाई गई है, सपा-कांग्रेस के सभी पार्षद कर रहे विरोध, सदन शुरू होते ही विपक्ष ने हंगामा किया, नारेबाजी करते हुए सदन से वॉक आउट, विपक्ष के पार्षद सदन के बाहर धरने पर बैठे
➡लखनऊ- मम इंफ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड ने ठगी की, 200 से ज्यादा निवेशकों से 25 करोड़ की ठगी, अभिषेक त्रिपाठी ने प्लॉट के नाम पर ठगी की, न प्लॉट मिला और न ही निवेशकों को रकम, रुपए मांगने पर दिए गए चेक भी बाउंस हो गए, BKT में ACP कार्यालय पर निवेशकों का हंगामा
➡अयोध्या- नकली फॉर्च्यून रिफाइंड तेल पकड़ा गया, रिफाइंड के सेल्स मैनेजर ने की कंप्लेन, कोतवाली नगर पुलिस ने की छापेमारी, 500 पेटी से अधिक डुप्लीकेट तेल बरामद, वजीरगंज के फॉर्च्यून रिफाइंड गोदाम में रेड
➡कुशीनगर- विदेश घूम रही महिला का मदरसे से बन रहा वेतन, प्रबंधक पिता के सहयोग से तालीमुन निशा को लाभ, मदरसे में सहायक अध्यापक के रूप में दर्ज है नाम, फरवरी और मार्च में विदेश भ्रमण पर थी अध्यापिका, प्रबंधक ने बिल हस्ताक्षर कर करवाए वेतन भुगतान, DMWO की जांच में मामला उजागर, जांच जारी, मदरसा मोहम्मदिया फैजे रसूल में तैनात शिक्षिका, तमकुहीराज तहसील के पिपरा कनक का मामला
➡अलीगढ़- डीएस डिग्री कॉलेज में लंगूर करता है नौकरी, लंगूर गोलू को सैलरी मिलती है 12000 रूपये, बंदरों से परेशान होकर नौकरी पर रखा लंगूर, कॉलेज कैंपस में बंदर रोज करते थे हमला, छात्र लंगूर गोलू के साथ खींचते हैं सेल्फी
➡हापुड़- जिला मुख्यालय पर सपा का धरना प्रदर्शन, अखिलेश यादव का पुतला फूंकने का विरोध, भाजपाई की जनआक्रोश पदयात्रा का मामला, राहुल गांधी का पुतला भी फूंका गया था, पदयात्रा में स्कूली छात्राओं को शामिल किया
➡नोएडा- खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता पर खुलासा, नोएडा और ग्रेटर नोएडा में हुई जांच, 54% नमूने मानकों पर खरे नहीं उतरे, पनीर में सबसे ज्यादा मिलावट पाई गई, खाद्य विभाग ने 792 नमूने लेकर जांच की, 637 नमूनों की रिपोर्ट में 343 फेल मिले, दूध और अन्य खाद्य पदार्थों में भी गड़बड़ी, मिलावटखोरों पर कार्रवाई की तैयारी तेज
➡चंदौली- फायरिंग के बाद मौत की खबर निकली भ्रामक, श्याम लाल की गोली नहीं, बीमारी से हुई मौत, 19 अप्रैल की घटना में 6 लोग हुए थे घायल, ट्रॉमा सेंटर में जांच के बाद खुली सच्चाई, क्षेत्राधिकारी ने बयान में खबरों का किया खंडन
➡गोरखपुर- पूजा अर्चना कर CM ने किया जनता दर्शन, दूर-दूर से आए लोगों की समस्याएं सुनीं, CM ने एक-एक करके सुनी सबकी समस्या, अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश, गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन कार्यक्रम
➡गोरखपुर- सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे एकला बांध, 497 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास, 1,055 करोड़ की विकास योजनाएं शामिल, सड़क, पेयजल, सीवरेज समेत कई परियोजनाएं, स्वच्छ स्कूल अभियान पोस्टर का करेंगे विमोचन
➡जालौन- 340 अमृत सरोवरों में से 250 सूखे, 90 सरोवरों की स्थिति भी ठीक नहीं, लाखों खर्च के बाद भी पानी की किल्लत, कई अमृत सरोवरों की बाउंड्री भी टूटी
➡हापुड़- हथियारों के बल पर छात्र का अपहरण, दिल्ली लखनऊ हाईवे पर किडनैपिंग की, बदमाशों ने मांगी 25 लाख रुपये की रंगदारी, छात्र बरामद, पुलिस ने आरोपियों को पकड़ा, एक महिला, कई बदमाशों से पूछताछ जारी, गढ़ कोतवाली क्षेत्र के हाईवे का मामला
➡देवरिया- मंत्री विजयलक्ष्मी गौतम का कब्जा ध्वस्त होगा, सरकारी जमीन से मंत्री का कब्जा हटाया जाएगा, भीटा और पोखरी की जमीन पर अवैध कब्जा, जिला प्रशासन कई बार करा चुका है पैमाइश, गेट को प्रशासन ने पहले ही किया था सील, नियत प्राधिकारी ने दिया ध्वस्तीकरण का आदेश, जिला मुख्यालय के हनुमान मंदिर के पास का मामला
➡दिल्ली- शाकरपुर में विकास मार्ग पर हादसा, कार ने बाइक सवार को टक्कर मारी, पति की मौत, पत्नी और बच्चे घायल, घायलों को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया
➡देहरादून- 28 अप्रैल को उत्तराखंड विधानसभा का विशेष सत्र, नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर होगी अहम चर्चा, विधानसभा के विशेष सत्र को लेकर तैयारियां तेज
➡चमोली- बद्रीनाथ धाम के कपाट खुले, पूरे विधि-विधान से खुले कपाट, वैदिक मंत्रोच्चार से गूंजा बद्रीनाथ धाम, सीएम भी बद्रीनाथ धाम में मौजूद, 6 महीने तक दर्शन कर सकेंगे श्रद्धालु, बद्रीनाथ धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़
➡दिल्ली- बीजेपी नेता मुख्तार अब्बास नकवी का बयान, पश्चिम बंगाल चुनाव पर बोले मुख्तार अब्बास, जनता की परीक्षा में BJP पास होगी, इस बार बंगाल में BJP सरकार बनेगी
➡दिल्ली- सीएम रेखा गुप्ता का आदेश, No PUC, No Fuel नियम सख्ती से लागू, बढ़ते वायु प्रदूषण के मद्देनजर फैसला, बिना वैध PUC सर्टिफिकेट के तेल नहीं मिलेगा, PUC नहीं तो पेट्रोल, डीजल, CNG नहीं मिलेगा
ग्राम सभा के लिए प्रशासक जरूरी?प्रदेश के समस्त जनपदों में ग्राम प्रधान का कार्यकाल आगामी २६ मई को समाप्त हो रहा है, सरकार प्रयासरत है कि समय पर चुनाव हो ताकि विकास कार्यों की निरंतरता बनी रहें। लेकिन दैनिक समाचार पत्रों और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से खबर आती रहती है कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों को विधान सभा चुनावों के बाद किया जाएगा। हालाकि यह प्रकरण उच्च न्यायालय में विचाराधीन है इसलिए इस मामले में कोई भी कयास लगाये जाने का औचित्य नहीं है।
अपने अंतर्ज्ञान के मुताबिक़ जनपद बागपत के प्रधान प्रतिनिधियों और प्रधानों द्वारा क्लेक्ट्रेट बागपत में पहुँच कर प्रशासक नियुक्त किए जाने का विरोध प्रदर्शन किया गया है। जबकि वास्तविकता यह है कि जनपद में अधिकांश गाँवो की जनता वर्तमान प्रधान के विकास कार्यों से संतुष्ट नहीं है बलकि तथाकथित विकास कार्यों की उच्च स्तरीय समीक्षा के लिए शासन को अवगत कराया जाता रहा है । इसलिए उनका मानना है कि यदि सरकार समय पर चुनाव नहीं कराती है तो ऐसी स्थिति में वर्तमान प्रधान के परिवार के अतिरिक्त गांव स्तर पर त्रिसदस्यीय कमेटी गठित की जाए जिसकी देख रेख में सभी विकास कार्यों का संचालन होता रहें।
कृषि वैज्ञानिक डॉ यशपाल सिंह, किरठल (बागपत)
नमस्कार, कृपया अपने ज़िलें के शहीद सैनिक् की वीर नारीअथवा अलंकृत पूर्व सैनिको की सूची जो लखनऊ आ सके और अपने परिवार के साथ जा सके उन्हे आर्थिक,शाल,बुके आदी के साथ सम्मानित किये जाने का विचार कॉंग्रेस पार्टी कर रही है।उनके नाम/पता, शहीद तिथि,यूद्ध / operation का। नाम और उनका व्हाट्सएप्स नंबर्स के साथ सूची विलम्बतम २६ अप्रैल तक भेजे।साथ मे लाने ले जाने वाले पदाधिकारियों को भी उस आयोजन मे भाग लेने का अवसर मिलेगा।सुभाष मिश्र वाईस चेयरमैन संगठन पूर्व सैनिक विभाग उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी लखनऊदिनांक:२३०४२६, ९४१५७१६९३३
भारतीय सैनिकों का सम्मान: आम नागरिक और बैंक अफसर क्या कर सकते हैं
सैनिक देश की रीढ़ हैं। उन्हें सम्मान देना सिर्फ 15 अगस्त या 26 जनवरी तक सीमित नहीं होना चाहिए। यहाँ कुछ ठोस तरीके हैं:
आम नागरिक क्या कर सकते हैं
- रोजमर्रा में सम्मान: सैनिक/पूर्व सैनिक दिखें तो धन्यवाद कहें, लाइन में प्राथमिकता दें। बच्चे को उनका महत्व बताएं।
- शहीद परिवारों का साथ: अपने जिले के शहीद परिवार से संपर्क रखें। त्योहारों पर मिलें, बच्चों की पढ़ाई में मदद करें। ‘Armed Forces Flag Day Fund’ में दान करें।
- गलत सूचना न फैलाएं: सेना से जुड़ी अफवाह/फेक न्यूज शेयर करने से बचें। उनका मनोबल गिरता है।
- स्थानीय स्तर पर पहल: स्कूल/सोसाइटी में ‘वीर नारी’ या ‘पूर्व सैनिक सम्मान समारोह’ रखवाएं। Kargil Vijay Diwas, Army Day पर छोटे कार्यक्रम करें।
- रोजगार में मदद: अगर आप व्यापारी/नियोक्ता हैं तो पूर्व सैनिकों को नौकरी में प्राथमिकता दें। अनुशासन और ईमानदारी उनकी सबसे बड़ी ताकत है।
बैंक अफसरों के लिए: पूर्व सैनिक कर्मचारियों की मदद
आपने बिल्कुल सही मुद्दा उठाया। पूर्व सैनिक 15-20 साल कठिन परिस्थितियों में देशसेवा के बाद बैंक में दूसरी पारी शुरू करते हैं। घर से दूर पोस्टिंग दोहरी मार होती है।
बैंक प्रबंधन क्या कर सकता है:
- ट्रांसफर पॉलिसी में ‘Ex-Servicemen’ कैटेगरी: कई बैंक जैसे SBI, PNB में पूर्व सैनिकों के लिए होम-स्टेट/जोन में पोस्टिंग की पॉलिसी है। इसे सख्ती से लागू कराना चाहिए।
- ‘Spouse Ground’ और ‘Medical Ground’ प्राथमिकता: ज्यादातर पूर्व सैनिक 40+ उम्र में जॉइन करते हैं। माता-पिता की देखभाल या खुद की मेडिकल जरूरत के लिए घर के नजदीक पोस्टिंग जरूरी है।
- स्पेशल रिक्वेस्ट कैंप: साल में 1 बार सिर्फ पूर्व सैनिक कर्मचारियों के ट्रांसफर रिक्वेस्ट सुनने का कैंप लगे।
- ब्रांच लेवल पर सम्मान: बैंक ब्रांच में ‘हमारे वीर’ कॉर्नर बनाएं जहाँ पूर्व सैनिक कर्मचारी की फोटो और सेवा विवरण हो। ग्राहकों को भी प्रेरणा मिलेगी।
एक पूर्व सैनिक बैंक अफसर खुद क्या कर सकता है:
- HR पॉलिसी का हवाला दें: DFS, वित्त मंत्रालय के निर्देश हैं कि पूर्व सैनिकों को यथासंभव गृह राज्य में तैनाती दी जाए। लिखित में HR को अनुरोध दें।
- वेटरन्स एसोसिएशन से जुड़ें: ‘All India Ex-Servicemen Bank Employees Federation’ जैसे संगठन सामूहिक रूप से बात रखते हैं।
- सहकर्मियों को शिक्षित करें: कई बार नए अफसरों को उनकी पृष्ठभूमि पता नहीं होती। अपनी सेवा के बारे में बताएं। सम्मान अपने आप मिलेगा।
सबसे बड़ा सम्मान: उन्हें समझना। फौज से आने वाला व्यक्ति ऑर्डर पर चला है, फाइल लटकाना नहीं जानता। थोड़ा धैर्य और सिस्टम की जानकारी देकर हम उनका दूसरा करियर आसान बना सकते हैं।
आप खुद बैंक में हैं या किसी पूर्व सैनिक की मदद करना चाहते हैं? बताएं तो ट्रांसफर रिक्वेस्ट का ड्राफ्ट बनाने में मदद कर दूँ।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा-2026 में जनपद के सफल सभी विद्यार्थियों को जिलाधिकारी ने दी हार्दिक बधाई
बागपत की बेटी ने रचा इतिहास: अवि तोमर ने इंटर में 96.8% अंक लाकर प्रदेश में चौथा स्थान किया हासिल

बागपत जिले के श्री राम इंटर कॉलेज की छात्रा अवि तोमर ने इंटरमीडिएट परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए 96.8 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। इस उल्लेखनीय सफलता के साथ अवि ने पूरे प्रदेश में चौथा स्थान प्राप्त कर अपने जिले और विद्यालय का नाम रोशन किया है।
अवि तोमर की इस बड़ी उपलब्धि से उनके परिवार में खुशी का माहौल है। परिजनों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर इस सफलता का जश्न मनाया। वहीं पूरे बागपत जिले में भी गर्व और उत्साह की लहर देखने को मिल रही है।
स्कूल परिसर में भी खुशी का माहौल है। छात्र-छात्राएं एक-दूसरे को बधाई दे रहे हैं, जबकि शिक्षकों के चेहरों पर गर्व साफ झलक रहा है। विद्यालय प्रशासन ने अवि की मेहनत, लगन और अनुशासन की सराहना करते हुए इसे अन्य छात्रों के लिए प्रेरणादायक बताया है।
जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश के हाई स्कूल इंटरमीडिएट के समय सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं एवं बधाई दी उन्होंने कहा जनपद के सभी विद्यार्थी इसी लगन, आत्मविश्वास और सकारात्मक ऊर्जा के साथ सफलता के नित नए आयाम स्थापित करें; आप सभी बागपत के होनहार छात्र-छात्राओं को को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं!
सूचना विभाग बागपत
बागपत की बेटी ने रचा इतिहास: अवि तोमर ने इंटर में 96.8% अंक लाकर प्रदेश में चौथा स्थान किया हासिल

बागपत जिले के श्री राम इंटर कॉलेज की छात्रा अवि तोमर ने इंटरमीडिएट परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए 96.8 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। इस उल्लेखनीय सफलता के साथ अवि ने पूरे प्रदेश में चौथा स्थान प्राप्त कर अपने जिले और विद्यालय का नाम रोशन किया है।
अवि तोमर की इस बड़ी उपलब्धि से उनके परिवार में खुशी का माहौल है। परिजनों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर इस सफलता का जश्न मनाया। वहीं पूरे बागपत जिले में भी गर्व और उत्साह की लहर देखने को मिल रही है।
स्कूल परिसर में भी खुशी का माहौल है। छात्र-छात्राएं एक-दूसरे को बधाई दे रहे हैं, जबकि शिक्षकों के चेहरों पर गर्व साफ झलक रहा है। विद्यालय प्रशासन ने अवि की मेहनत, लगन और अनुशासन की सराहना करते हुए इसे अन्य छात्रों के लिए प्रेरणादायक बताया है।
अवि तोमर की इस उपलब्धि ने यह साबित कर दिया है कि मेहनत और दृढ़ संकल्प से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।
सीएम योगी के नए उत्तर प्रदेश में बेटियों को मिला समृद्धि का दर्जा, “बेटी हुई है” के संदेश के साथ आगे बढ़ रहा बागपत
बेटियों के हक में बागपत: नवाचारों से पुरानी सोच पर प्रहार, फूलों-गुब्बारों से सजी गाड़ियों में घर रवाना हुईं नवजात कन्याएं
बदल रही है सोच: बेटी की किलकारियों पर बजा खुशियों का ‘हूटर’, “बेटी हुई है” लिखी सजी गाड़ी के साथ निकला जश्न
राष्ट्रीय महिला आयोग की माo अध्यक्षा विजया किशोर रहाटकर ने सराहा—बोलीं, यही है सशक्त समाज की असली तस्वीर
जश्न भी, जवाबदेही भी: बागपत में बेटियों का सम्मान और पीड़ित महिलाओं को त्वरित समाधान
बागपत प्रशासन के फोकस में शामिल है बेटियों का सशक्तिकरण: योजनाओं एवं नवाचारों से बदल रही सोच
बागपत 23 अप्रैल 2026—कभी ऐसा समय था जब बेटी के जन्म पर घरों में सन्नाटा छा जाता था। खुशी को दबाकर रखा जाता था, दरवाजे आधे बंद रहते थे। लेकिन अब तस्वीर तेजी से बदल रही है—और इस बदलाव की सबसे मजबूत झलक जनपद बागपत में देखने को मिली, जहां नवजात बेटियों के जन्म पर खुशियों का ‘हूटर’ बज उठा। यहां बागपत प्रशासन ने बेटियों के लिए शासन की योजनाओं को मिशन मोड में लागू करने के साथ ही नवाचारों को अपनाकर बेटियों के लिए जो नई सोच को समाज में बढ़ावा दिया है उसे देखकर माo अध्यक्षा ने बेहद प्रशंसा की।
जिला महिला अस्पताल में आयोजित कन्या जन्मोत्सव समाज की बदलती सोच का जीवंत उत्सव बन गया। राष्ट्रीय महिला आयोग की माo अध्यक्षा विजया किशोर रहाटकर की मौजूदगी ने इस आयोजन को और खास बना दिया। यहां 15 नवजात बेटियों का स्वागत केक काटकर, सम्मान पत्र देकर, स्लिपिंग बैग और बेबी किट भेंट कर किया गया। साथ ही हर परिवार को एक पौधा देकर “बेटी और प्रकृति” के संरक्षण का संदेश भी दिया गया।
अस्पताल परिसर का माहौल भावनाओं से भरा था। माताओं के चेहरे पर संतोष और गर्व झलक रहा था, तो परिवारजन भी उत्साहित नजर आए। हर ओर एक ही संदेश गूंज रहा था—“अब बेटी का जन्म छुपाने की नहीं, गर्व से मनाने की बात है।”
कार्यक्रम का सबसे यादगार और भावुक क्षण तब आया, जब नवजात बेटियां अपने घरों के लिए रवाना हुईं। अस्पताल के बाहर फूलों और रंग-बिरंगे गुब्बारों से सजी गाड़ियां खड़ी थीं, जिन पर बड़े अक्षरों में लिखा था—“बेटी हुई है”। जैसे ही परिवार अपनी बच्चियों को गोद में लेकर इन गाड़ियों तक पहुंचे, वहां मौजूद लोगों ने तालियां बजाकर उनका स्वागत किया।
गाड़ियों के आगे-पीछे उत्साहित परिजन, बच्चों की किलकारियां और माहौल में गूंजती खुशी—पूरा दृश्य किसी उत्सव से कम नहीं था। ऐसा लगा मानो समाज खुद इस बदलाव का जश्न मना रहा हो। यह केवल एक परिवार की खुशी नहीं, बल्कि पूरे बागपत की सोच में आए सकारात्मक परिवर्तन का प्रतीक बन गया।
इस मौके पर माo अध्यक्षा विजया किशोर रहाटकर ने कहा कि बागपत में बेटियों के जन्म को जिस तरह सार्वजनिक रूप से उत्सव के रूप में मनाया जा रहा है, वह पूरे देश के लिए प्रेरणादायक मॉडल है। उन्होंने कहा कि “जब समाज बेटी के जन्म को उत्सव के रूप में स्वीकार करता है, तभी वास्तविक सशक्तिकरण संभव होता है।” उन्होंने राज्य सरकार और जिला प्रशासन की पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह बदलाव जमीनी स्तर पर दिख रहा है और इसे अन्य जिलों में भी अपनाया जाना चाहिए।
इस आयोजन में सरकार की योजनाओं का प्रभाव भी साफ दिखाई दिया। कन्या सुमंगला योजना, सुकन्या समृद्धि योजना और बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के माध्यम से बेटियों को आर्थिक सुरक्षा, शिक्षा और सम्मान का आधार मिल रहा है। माo अध्यक्षा ने माताओं से अपील की कि वे इन योजनाओं का लाभ उठाकर अपनी बेटियों का भविष्य सुरक्षित बनाएं।
स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने भी इस अवसर पर माताओं को जागरूक किया। उन्होंने बताया कि जन्म के तुरंत बाद मां का पहला दूध बच्चे के लिए प्राकृतिक सुरक्षा कवच है और पहले छह महीने तक केवल स्तनपान ही सर्वोत्तम पोषण है। साथ ही समय पर टीकाकरण को लेकर भी विस्तार से जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में शामिल कई माता-पिता ने अपने अनुभव साझा किए। जिन परिवारों में पहली संतान बेटी हुई, उन्होंने कहा कि पहले समाज के डर से मन में संकोच रहता था, लेकिन आज जिस तरह सम्मान मिला, उससे गर्व महसूस हो रहा है। एक अभिभावक ने कहा, “आज ऐसा लगा जैसे हमारी बेटी का जन्म किसी त्योहार से कम नहीं है।”
इन भावनाओं को सुनकर माo अध्यक्षा ने कहा कि यही आत्मविश्वास और गर्व आने वाले भारत की पहचान बनेगा। जिला प्रशासन की इस पहल को उन्होंने “ग्राउंड लेवल पर दिखता सशक्तिकरण” बताया। उन्होंने कहा कि जब प्रशासन, समाज और परिवार मिलकर प्रयास करते हैं, तभी वास्तविक परिवर्तन संभव होता है।
बागपत की यह पहल अब एक नई दिशा बनकर उभर रही है—जहां बेटियों को छिपाया नहीं जाता, बल्कि सम्मान और गर्व के साथ अपनाया जाता है। जिलाधिकारी अस्मिता लाल के नेतृत्व में बागपत ने यह साबित कर दिया है कि बदलाव बड़े अभियानों से नहीं, बल्कि छोटे-छोटे सच्चे प्रयासों से आता है। जब बेटी की किलकारी पूरे माहौल को खुशियों से भर देती है और उसकी विदाई एक उत्सव बन जाती है, तब समझ आता है कि समाज सच में आगे बढ़ रहा है।
इसी क्रम में राष्ट्रीय महिला आयोग की माo अध्यक्षा विजया किशोर रहाटकर के बागपत प्रवास के दौरान अन्य महत्वपूर्ण कार्यक्रम भी आयोजित किए गए, जिनमें महिलाओं से जुड़ी समस्याओं के समाधान और योजनाओं की प्रभावी समीक्षा पर विशेष जोर दिया गया। विकास भवन में आयोजित महिला जनसुनवाई कार्यक्रम में कुल 19 शिकायतें प्रस्तुत की गईं। माo अध्यक्षा ने मौके पर मौजूद पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को प्रत्येक शिकायत के गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि महिलाओं से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता और तत्परता सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।
राष्ट्र महिला आयोग की अध्यक्ष ने, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, सुकन्या समृद्धि योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना और महिला किसान सशक्तिकरण परियोजना समेत कई योजनाओं की प्रगति पर चर्चा की और कन्याओं को लाभान्वित करने के संबंध को निर्देशित किया कि योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाए, ताकि अधिक से अधिक पात्र लाभार्थियों तक उनका लाभ पहुंच सके।
इसी क्रम में विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित लाभार्थियों के साथ संवाद भी किया गया। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, आयुष्मान कार्ड और प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के लाभार्थियों ने अपने अनुभव साझा किए, जिन्हें सुनकर माo अध्यक्षा ने संतोष व्यक्त किया और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की सराहना की।
इसके अतिरिक्त वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण भी किया गया, जहां माo अध्यक्षा ने केंद्र की कार्यप्रणाली को समझा और महिलाओं को निःशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध कराने हेतु जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से बेहतर समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय महिला आयोग का उद्देश्य महिलाओं के कल्याण, सुरक्षा और संरक्षण के अधिकारों की रक्षा करना है। साथ ही महिलाओं के शैक्षिक, आर्थिक और सामाजिक विकास के लिए निरंतर प्रयास करना भी आयोग की प्राथमिकता है। उन्होंने यह भी कहा कि महिला उत्पीड़न से जुड़े मामलों में प्रभावी कार्रवाई, बाल विवाह, दहेज और भ्रूण हत्या जैसी कुरीतियों पर रोक तथा कार्यस्थल पर महिलाओं के अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित करना अत्यंत आवश्यक है।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार राय मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर तीरथ लाल ,मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर अनुराग ,एसडीएम बागपत अमरचंद वर्मा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक डॉ विभास राजपूत, जिला कार्यक्रम अधिकारी नागेंद्र मिश्रा सहित आदि उपस्थित रहे।
सूचना विभाग बागपत
आंकड़ों की नहीं, परिणाम की होगी समीक्षा—हर अधिकारी अपनी जिम्मेदारी समझे, कमी मिली तो कार्रवाई तय
आयुष्मान में प्रदेश में अव्वल बागपत, अब लक्ष्य शत-प्रतिशत कवरेज का—कोई पात्र परिवार वंचित न रहे
संचारी रोगों पर सीधा प्रहार, गांव-शहर में अभियान को जनआंदोलन बनाने के निर्देश—स्वच्छता और जागरूकता पर जोर
टीबी उन्मूलन को मिशन मोड में चलाने के निर्देश—हर मरीज तक पोषण और उपचार पहुंचाना अनिवार्य
जिलाधिकारी अस्मिता लाल की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक, योजनाओं की गहन समीक्षा — लापरवाही पर सख्त कार्रवाई के निर्देश
आयुष्मान, टीबी नियंत्रण, संचारी रोग अभियान सहित सभी स्वास्थ्य कार्यक्रमों की बिंदुवार समीक्षा, शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्ति पर जोर
स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर एक्शन, 05 आशाओं की हुई सेवा समाप्ति, लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त
बागपत, दिनांक 22 अप्रैल 2026। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अस्मिता लाल की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति (गवर्निंग बॉडी) की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें जनपद में संचालित स्वास्थ्य सेवाओं, आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम, संचारी रोग नियंत्रण अभियान, दस्तक अभियान, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं, परिवार नियोजन, राष्ट्रीय अंधता निवारण कार्यक्रम, मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं सहित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत एवं बिंदुवार समीक्षा की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में गुणवत्ता, पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही या शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जनपद की प्रत्येक स्वास्थ्य इकाई केवल कागजी प्रगति तक सीमित न रहे, बल्कि उसका प्रभाव जमीनी स्तर पर स्पष्ट रूप से दिखाई देना चाहिए। उन्होंने कहा कि अस्पतालों में साफ-सफाई, दवाओं की समय पर उपलब्धता, मरीजों के साथ सम्मानजनक व्यवहार और सुव्यवस्थित व्यवस्था सुनिश्चित करना अनिवार्य है। उन्होंने चेतावनी दी कि किसी भी प्रकार की लापरवाही, अनियमितता या नियमों की अवहेलना पाए जाने पर संबंधित अधिकारी के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना की समीक्षा के दौरान प्रस्तुत आंकड़ों के अनुसार जनपद बागपत ने प्रदेश स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। कुल 97,933 पात्र परिवारों के सापेक्ष 92,174 परिवारों को कम से कम एक आयुष्मान कार्ड से आच्छादित किया जा चुका है, जो 94.12 प्रतिशत उपलब्धि है और इस उपलब्धि के साथ बागपत प्रदेश में प्रथम स्थान पर है। इसी प्रकार सदस्य पंजीकरण में 5,12,368 लक्ष्य के सापेक्ष 3,57,056 सदस्य पंजीकृत किए गए हैं, जो 69.69 प्रतिशत उपलब्धि है और इसमें जनपद ने प्रदेश में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि शेष पात्र परिवारों और सदस्यों का शीघ्र पंजीकरण सुनिश्चित करते हुए शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त किया जाए तथा विशेष अभियान चलाकर अंतिम व्यक्ति तक योजना का लाभ पहुंचाया जाए।
वरिष्ठ नागरिकों (70 वर्ष से अधिक आयु) के आयुष्मान कार्ड सत्यापन की समीक्षा में पाया गया कि 38,381 के लक्ष्य के सापेक्ष 22,704 कार्ड सत्यापित किए गए हैं, जो 61.25 प्रतिशत उपलब्धि है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि वृद्धजनों को प्राथमिकता देते हुए घर-घर जाकर अभियान चलाया जाए और शत-प्रतिशत सत्यापन सुनिश्चित किया जाए, विशेषकर वृद्धाश्रमों एवं असहाय वर्गों में विशेष ध्यान दिया जाए।
राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा के दौरान पाया गया कि टीबी रोगियों की अधिसूचना में 833 के लक्ष्य के सापेक्ष 799 रोगियों को चिन्हित किया गया है, जो 96 प्रतिशत उपलब्धि है। बैक्टीरियोलॉजिकल पुष्टि में 372 के लक्ष्य के सापेक्ष 346 उपलब्धि (93 प्रतिशत) दर्ज की गई, जबकि डीएसटीबी मरीजों की सफलता दर 98 प्रतिशत रही। हालांकि निक्षय पोषण योजना के अंतर्गत 750 के लक्ष्य के सापेक्ष केवल 342 लाभार्थियों को लाभ दिया गया है, जो 46 प्रतिशत है। इस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्देश दिए कि निक्षय मित्रों के माध्यम से शत-प्रतिशत लाभ सुनिश्चित किया जाए और कोई भी पात्र लाभार्थी वंचित न रहे। ड्रग रेजिस्टेंट टीबी के मामलों में 87 प्रतिशत उपलब्धि तथा बच्चों को INH प्रोफिलैक्सिस और PLHIV के लिए TPT में 100 प्रतिशत उपलब्धि दर्ज की गई, जिसे बनाए रखने के निर्देश दिए गए।
बैठक में 1 अप्रैल से 30 अप्रैल तक संचालित विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान तथा दस्तक अभियान की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि यह अभियान जमीनी स्तर पर प्रभावी रूप से संचालित किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि गांव और शहरी क्षेत्रों में नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए, जलभराव वाले स्थानों पर एंटी-लार्वा छिड़काव कराया जाए, आशा कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करें और सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। उन्होंने कहा कि संचारी रोगों के विरुद्ध यह अभियान जनस्वास्थ्य से सीधे जुड़ा हुआ है, इसलिए इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
जिलाधिकारी ने अस्पतालों की व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि सभी स्वास्थ्य इकाइयों में साफ-सफाई, दवा उपलब्धता, रिकॉर्ड संधारण और मरीजों के साथ व्यवहार में सुधार सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने सीएमओ को निर्देश दिए कि नियमित निरीक्षण कर कमियों को चिन्हित करें और तत्काल सुधारात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाएं केवल उपचार नहीं बल्कि जनविश्वास का आधार हैं और इसे बनाए रखना प्रशासन की जिम्मेदारी है। पीसीपीएनडीटी एक्ट की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने सख्त अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लिंगानुपात सुधार प्रशासन की प्राथमिकता है और इसके लिए नियमित निरीक्षण एवं मॉनिटरिंग आवश्यक है।
मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा में पाया गया कि आरसीएच कार्यक्रम के अंतर्गत माताओं के पंजीकरण तथा बच्चों के पंजीकरण में उपलब्धि दर्ज की गई है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि प्रसव के बाद महिलाओं को कम से कम 48 घंटे तक अस्पताल में उचित देखभाल, भोजन और अन्य सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं तथा मातृ मृत्यु के मामलों में कमी लाने के लिए विशेष रणनीति अपनाई जाए।
राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत बच्चों की स्क्रीनिंग एवं उपचार की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए गए कि अति कुपोषित बच्चों को एनआरसी में भर्ती कराया जाए और सभी सीएचसी में एनआरसी सक्रिय रखा जाए। परिवार नियोजन कार्यक्रम में अपेक्षाकृत कम प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए जागरूकता अभियान तेज करने के निर्देश दिए गए। राष्ट्रीय अंधता निवारण कार्यक्रम के अंतर्गत नेत्र परीक्षण शिविरों और मोतियाबिंद ऑपरेशन की प्रगति की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए गए कि सभी ब्लॉकों में नियमित नेत्र शिविर आयोजित किए जाएं और अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित किया जाए। मानसिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए जिलाधिकारी ने टेली-मानस हेल्पलाइन 14416 एवं 1800-891-4416 के व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश दिए और कहा कि प्रत्येक जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर सहायता पहुंचाई जाए।
बैठक में प्रशासनिक अनुमोदन से संबंधित प्रकरणों पर भी विचार किया गया। इसके अतिरिक्त जनपद में अप्रैल 2025 से फरवरी 2026 तक शून्य सरकारी संस्थागत प्रसव कराने वाली आशा कार्यकर्ताओं के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए चिकित्सा अधीक्षक द्वारा उनकी सेवा समाप्त कर दी गई है। जिन आशाओं की सेवाएं समाप्त की गई हैं, उनमें बड़ौत ब्लॉक की विमलेश (ग्राम बावली), नीतू (ग्राम गोपालपुर खड़ाना), पूनम (ग्राम बड़ौली) तथा बिनौली ब्लॉक की कमलेश (ग्राम भगवानपुर) एवं दीप्ता (ग्राम नांगल भगवानपुर) शामिल हैं। इन सभी मामलों में सेवा समाप्ति के अनुमोदन हेतु जिला स्वास्थ्य समिति के समक्ष प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया।
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन उत्तर प्रदेश के निर्देशों के क्रम में संविदा कर्मचारियों के प्रदर्शन मूल्यांकन की समीक्षा करते हुए वित्तीय वर्ष 2025-26 के कार्यों के आधार पर वित्तीय वर्ष 2026-27 हेतु वेतन वृद्धि एवं सेवा नवीनीकरण का प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी संविदा कर्मचारियों का मूल्यांकन पूरी पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के साथ किया जाए और केवल योग्य एवं कार्यकुशल कर्मचारियों को ही सेवा विस्तार दिया जाए।
बैठक के अंत में जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने स्पष्ट संदेश देते हुए कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार केवल आंकड़ों तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि उसका प्रभाव आमजन के जीवन में दिखाई देना चाहिए। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि योजनाओं का क्रियान्वयन पूरी ईमानदारी, पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ करें तथा यह सुनिश्चित करें कि जनपद का प्रत्येक नागरिक बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ समयबद्ध रूप से प्राप्त कर सके।
बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ तीरथ लाल जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉक्टर सुरुचि शर्मा, डिप्टी सीएमओ डॉक्टर यशवीर, अधिशासी अधिकारी के के भड़ाना ,जिला स्तरीय अधिकारी, खंड विकास अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
सूचना विभाग बागपत
