सुबह 8 बजे की बड़ी खबरें
➡️लखनऊ: यूपी के सभी 75 जिलों में ब्लैकआउट मॉक ड्रिल। शाम 6 बजे एक साथ होगा मॉक ड्रिल का आयोजन। नागरिक सुरक्षा विभाग द्वारा एयर रेड ब्लैकआउट अभ्यास। आपात स्थिति से निपटने की तैयारियों का परीक्षण।
➡️सहारनपुर: दहेज के लालच ने तोड़ा शादी का रिश्ता। शादी से 3 दिन पहले बारात लाने से इंकार। पांच लाख का सामान देने का भी दावा। बुलेट बाइक और 51 हजार की नई डिमांड। ननद के लिए सोने के टॉप्स भी मांगे। मांग पूरी नहीं होने पर रिश्ता तोड़ने की धमकी। विकलांग पिता की मेहनत पर फिरा पानी। दूल्हे समेत छह लोगों पर गंभीर आरोप। पीड़िता ने पुलिस से लगाई कार्रवाई की गुहार। थाना नकुड़ के कस्बा नकुड़ का पूरा मामला।
सुभाष चंद कश्यप · पूर्व सैनिक, समाजसेवी व संपादक · ✊ 14 जन आंदोलनजीवन यात्रा देखें →
➡️कानपुर: मंडी प्लेटफार्म के पास अवैध कब्जों पर कार्रवाई। व्यापारियों के 10 अवैध कब्जे ध्वस्त। देर रात मंडी प्रशासन ने हटाया अतिक्रमण। अवैध कब्जों को बुलडोजर से हटाया गया। मंडी निदेशक के निरीक्षण का दिखा असर। चकरपुर मंडी में अतिक्रमण पर कार्रवाई हुई।
➡️कन्नौज: गिरवी रखे जेवर वापस न मिलने पर हंगामा। सर्राफा व्यापारी के घर पर किया पथराव। दोनों पक्षों के बीच जमकर हुआ पथराव। वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल। दोनों पक्षों के 6 लोग हिरासत में, जांच जारी। कन्नौज के इंदरगढ़ थाना क्षेत्र का मामला।
➡️देहरादून: मुख्यमंत्री धामी का आज का कार्यक्रम। विस्तारित प्रदेश कार्यसमिति की बैठक। 10:55 बजे हरिद्वार में BJP की बैठक। 2:45 बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचेंगे CM। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का करेंगे स्वागत। कार्यसमिति की बैठक में शामिल होंगे रक्षामंत्री।
➡️कानपुर: वांछित गौकश से पुलिस की मुठभेड़। पैर में गोली लगने से बदमाश घायल। बदमाश मो. मुजम्मिल कुरैशी घायल। बदमाश को अस्पताल में कराया भर्ती। कब्जे से तमंचा, कारतूस बरामद हुआ। रेलबाजार थाना पुलिस ने की कार्रवाई।
➡️अमरोहा: तिगरी मेले में DM, SP का दिखा अनोखा अंदाज। गायक की फरमाइश पर DM-SP ने थामा माइक। DM डॉ. नितिन गौड़, SP लखन सिंह ने गाया गाना। मशहूर गीत ‘सलामत रहे दोस्ताना हमारा’ की दी प्रस्तुति। दोनों अधिकारियों की जुगलबंदी ने बांधा समां।
➡️मथुरा: गोवर्धन में शाही घुड़चढ़ी का अनोखा नजारा। जीजा ने 2 सालों को दिया करोड़ों का तोहफा। दूल्हों को पहनाई 1-1 करोड़ की नोटों की माला। 500-500 रुपये के नए नोटों से माला तैयार की गई। नोटों की हर माला की लंबाई करीब 100 फीट। नोटों की माला इतनी भारी कि संभालने में दिक्कत। छत पर खड़े होकर दोनों दूल्हों को पहनाई गई माला। जीजा योगेश कुमार उर्फ भूरा ठाकुर ने दिया तोहफा। राजस्थान के कामां के नंदोला के सरपंच हैं योगेश। प्रशांत और कान्हा राघव की घुड़चढ़ी में उमड़ा हुजूम। दोनों दूल्हे मार्बल का कारोबार करते हैं, वीडियो वायरल।
➡️देहरादून: कांग्रेस की कथित गुटबाजी पर भाजपा का तंज। कांग्रेस की अंदरूनी खींचतान का वीडियो वायरल। हरीश रावत और यशपाल आर्य के बीच खींचतान। दोनों के बीच माला पहनाने को लेकर खींचतान। वीडियो वायरल होने के बाद सियासत गरमाई। भाजपा प्रवक्ता मथुरा दत्त जोशी ने कसा तंज। कांग्रेस की अंदरूनी कलह पर उठाए कई सवाल।
➡️देहरादून: प्रदेश में महिला अपराध पर कांग्रेस का हमला। महिला अपराधों को लेकर सरकार को घेरा। दुष्कर्म, हत्या और दहेज हत्या पर जताई चिंता। पुलिस, प्रशासन पर लगाए लापरवाही के आरोप। राज्य सरकार की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल। महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने की प्रेस वार्ता।
➡️बुलंदशहर: पुलिस और स्वाट टीम की बदमाश से मुठभेड़। जवाबी फायरिंग में गोली लगने से आरोपी घायल। फैजल उर्फ राजा घायल, अस्पताल में भर्ती। हत्या के प्रयास के मामले में वांछित चल रहा था। कब्जे से अवैध तमंचा और कारतूस बरामद। सिकंदराबाद पुलिस और स्वाट टीम की कार्रवाई।
➡️देहरादून: प्रत्याशी चयन को लेकर BJP का नया प्लान। प्रत्याशी चयन में कार्यकर्ताओं की भी भागीदारी। अब कार्यकर्ता देंगे उम्मीदवारों के नाम के सुझाव। हर विधानसभा में कार्यकर्ताओं की विशेष टोली। उम्मीदवारों के नाम पार्टी नेतृत्व को सुझाएंगे। हर विधानसभा में लगाई जाएगी सुझाव पत्रिका। जमीनी कार्यकर्ताओं की राय को मिलेगा महत्व। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने दी जानकारी।
➡️रायबरेली: अवैध कच्ची शराब के खिलाफ एक्शन। आबकारी विभाग टीम की बड़ी कार्रवाई। सिद्धा का पुरवा गांव में मारा छापा। 30 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद। करीब 200 किलो लहन कराया नष्ट। आबकारी अधिनियम में दो केस दर्ज। मिल एरिया थाना क्षेत्र का मामला।
➡️बदायूं: मंडी समिति के सचल दल पर हमले का मामला। घायल सुरक्षा गार्ड की इलाज के दौरान मौत। 19 की रात वाहन चेकिंग के दौरान हुआ विवाद। मिर्च लदी गाड़ी रोकने पर चालक ने की अभद्रता। लाठी-डंडों से सचल दल पर किया गया हमला। राकेश कुमार को बरेली किया गया था रेफर। मंडी सचिव की तहरीर पर सात पर केस दर्ज। पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार। बदायूं के उझानी कोतवाली क्षेत्र का मामला।
➡️बाजपुर: NH-74 पर कार ने बाइक को मारी टक्कर। टक्कर में कई फीट दूर गिरे बाइक सवार। बाइक सवार युवक और बच्चा गंभीर घायल। दोनों को अस्पताल में कराया गया भर्ती। दर्दनाक हादसे का CCTV हुआ वायरल। बाजपुर क्षेत्र में नेशनल हाईवे-74 पर हादसा।
➡️दिल्ली: दिल्ली में प्रदूषण से राहत नहीं। दिल्ली में सुबह भी खराब श्रेणी में हवा। दिल्ली का औसत AQI 247 दर्ज- CAQM। दिल्ली के कई इलाकों में AQI 300 के पार। DTU में AQI 314, चांदनी चौक में AQI 307। नॉर्थ कैंपस में AQI 303 दर्ज किया गया। आनंद विहार में AQI 252, रोहिणी में AQI 262।
➡️राजस्थान: कोटा में सड़क हादसे में 9 लोगों की मौत। खड़े ट्रक में जा घुसी तेज रफ्तार क्रूजर वैन। क्रूजर वैन में कुल 16 श्रद्धालु सवार थे। ट्रक ड्राइवर समेत 8 लोग गंभीर घायल। सभी श्रद्धालु महाराष्ट्र के रहने वाले हैं। खाटू श्याम मंदिर में दर्शन करने आए थे। कोटा-उदयपुर नेशनल हाईवे पर हादसा। नाता थाना क्षेत्र के शंभूपुरा के पास हादसा।
➡️दिल्ली: CTI ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जताया आभार। सोना खरीदने से बचने की सलाह पर जताया आभार। चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री ने PM को लिखा पत्र। CTI के मुताबिक सोने के भाव में आई गिरावट। सोने की कीमतों में गिरावट से ग्राहकों को राहत।
➡️सुल्तानपुर: दिलीप चौहान हत्याकांड का मामला। मामूली विवाद में चाकू मारकर हत्या। आरोपी के साथ पुलिस की मुठभेड़। पैर में गोली लगने से हुआ घायल। पुलिस ने अस्पताल में कराया भर्ती। अखंड नगर थाना क्षेत्र में हुई मुठभेड़।
➡️कौशाम्बी: लापता मासूम बच्चे का जंगल में मिला शव। गला दबाकर हत्या किए जाने की आशंका। गले और सिर पर चोट के निशान मिले। शव मिलने से परिजनों में मचा कोहराम। रसूलपुर मढ़ियामई का निवासी था छोटू। सैनी कोतवाली इलाके का पूरा मामला।
