Skip to content
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
केशरी दर्पण (Keshari Darpan)

बागपत, मेरठ और उत्तर प्रदेश की ताज़ा हिंदी खबरें

केशरी दर्पण (Keshari Darpan)

बागपत, मेरठ और उत्तर प्रदेश की ताज़ा हिंदी खबरें

  • होम
  • लॉगिन
  • रजिस्टर
  • ई-पेपर
  • बागपत
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली-एनसीआर
  • राष्ट्रीय
  • ताज़ा
  • राशिफल
  • धर्म-आस्था
  • दुनिया
  • बिजनेस
  • अन्य
  • हमारे बारे में
  • गोपनीयता नीति
  • संपर्क करें
  • होम
  • लॉगिन
  • रजिस्टर
  • ई-पेपर
  • बागपत
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली-एनसीआर
  • राष्ट्रीय
  • ताज़ा
  • राशिफल
  • धर्म-आस्था
  • दुनिया
  • बिजनेस
  • अन्य
  • हमारे बारे में
  • गोपनीयता नीति
  • संपर्क करें
Close

Search

राजसी अंदाज में 149 जोड़ों का विवाह, शहनाइयों और खुशियों से गूंज उठा बागपत; बेटियों ने लिए सात फेरे, योगी सरकार का जताया आभार
बागपत

राजसी अंदाज में 149 जोड़ों का विवाह, शहनाइयों और खुशियों से गूंज उठा बागपत; बेटियों ने लिए सात फेरे, योगी सरकार का जताया आभार

By Subhash Chand
October 25, 2026 8 Min Read
0

उत्सव, उल्लास और संस्कारों के बीच जनपद में दो स्थानों पर सम्पन्न हुआ मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह

दुल्हनों की ओर से हुई आत्मीय मेजबानी, भारतीय संस्कृति और ‘अतिथि देवो भवः’ की परंपरा का हुआ सुंदर प्रदर्शन

बागपत, 25 अक्टूबर 2026–

जब सरकार की योजनाएं मिशन मोड में संचालित होकर लोगों के जीवन में खुशियों का आधार बन जाती हैं, तब वे योजनाएं जनकल्याण के साथ जनविश्वास की पहचान बन जाती हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना आज उत्तर प्रदेश के लाखों गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों के लिए ऐसी ही विश्वास की योजना बन चुकी है जिसे बागपत प्रशासन ने प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप मिशन मोड में लागू करते हुए एक नई मिसाल कायम की जी रही है ।
इसी जनकल्याणकारी सोच को साकार करते हुए आज जनपद बागपत में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत 149 जोड़ों का विवाह एवं निकाह गरिमापूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ जिसमें देवराज रिसोर्ट बड़ौत 81 जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न हुआ, जबकि खेकड़ा विकासखंड में 68 जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न हुआ जनपद के दो स्थलों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए जिसमें कुल 149 जोड़ो का विवाह संपन्न हुआ जिसमें कुल हिंदू रीति रिवाज के अनुसार 98जोड़ों का हिंदू विवाह जबकि 51 जोड़ों का मुस्लिम रीति रिवाज के अनुसार निकाह संपन्न हुआ। देवराज रिजॉर्ट में आयोजित समारोह में विवाह की प्रत्येक रस्म के साथ सेवा, सुरक्षा, सुशासन, सामाजिक समरसता और महिला सशक्तिकरण का संदेश भी समान रूप से दिखाई दिया कार्यक्रम का शुभारंभ देवराज रिसोर्ट में जिलाधिकारी दिव्यांशु पटेल व पुलिस अधीक्षक पूर्णेन्दु सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और नव दांपत्तियों को आशीर्वाद दिया और विवाह के साक्षी बने जिलाधिकारी ने कहा कि सरकार हर किसी के घर में खुशहाली और मां-बाप पर आर्थिक भार ना पड़े उसे उद्देश्य से चलाई जा रही है मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना जिसमें ₹100000 की दी जाती है आर्थिक सहायता के अंतर्गत विवाह के सभी रीति-रिवाज कार्यक्रम संपन्न होते हैं। पूरे आयोजन ने यह विश्वास और मजबूत किया कि उत्तर प्रदेश सरकार गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों की बेटियों के सम्मानजनक विवाह में सहभागी बनकर उनके जीवन की नई शुरुआत को सुरक्षित, सम्मानपूर्ण और आत्मविश्वास से परिपूर्ण बनाने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है आज जनपद बागपत में राजसी अंदाज में 149 जोड़ों का विवाह, शहनाइयों और अपनी परंपराओं के अनुसार संपन्न हुआ समाज कल्याण विभाग में जानकारी कर सकता है और अपना आवेदन संबंधित वेबसाइट पर कर सकते हैं।

अब सरकार भी निभा रही है बेटी के विवाह की जिम्मेदारी में साझेदारी
जिलाधिकारी ने सभी 148 जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न कराया उन्हें आशीर्वाद दिया और उनके लिए इस बार दूल्हा दुल्हन का ड्रेस कोड लहंगा चुनरी में शेरवानी की भी व्यवस्था की गई और सभी को साथ सात वचनों को भी निभाये जाने का आवाहन किया आज समय के साथ सरकारी योजनाओं की भूमिका भी बदल रही है। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना इसका सशक्त उदाहरण है। पहले जहां आर्थिक अभाव के कारण अनेक परिवार बेटियों के विवाह को लेकर चिंता और असमंजस में रहते थे, वहीं आज यह योजना उन परिवारों को सम्मानपूर्वक सहारा देने का माध्यम बन गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने यह सुनिश्चित किया है कि आर्थिक कठिनाई किसी बेटी के सम्मानजनक विवाह में बाधा न बने।
इसी सोच के अनुरूप मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना ने समाज में एक सकारात्मक संदेश स्थापित किया है कि सरकार केवल सहायता देने वाली संस्था नहीं, बल्कि जरूरतमंद परिवारों की खुशियों की सहभागी भी है। यही कारण है कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह आज गरीब कल्याण, महिला सम्मान और सामाजिक सुरक्षा का उत्सव बनकर उभर रहे हैं।

मिशन शक्ति की भावना को मिला नया विस्तार

प्रदेश सरकार द्वारा संचालित मिशन शक्ति अभियान महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन का व्यापक अभियान है।
जब नवदंपति स्वयं यह संकल्प लेते हैं कि वे जीवन भर महिलाओं का सम्मान करेंगे, बेटियों की शिक्षा को बढ़ावा देंगे, घरेलू हिंसा जैसी कुरीतियों से दूर रहेंगे, स्वच्छ और सुरक्षित समाज के निर्माण में भागीदारी करेंगे ।

दुल्हनों की ओर से मेजबानी : सम्मान, संस्कार और आत्मीयता का अद्भुत संगम

इस बार समारोह की एक और विशेष पहचान दुल्हनों की ओर से की गई मेजबानी रही। भारतीय संस्कृति में अतिथि को देवतुल्य माना गया है। इसी भावना को जीवंत रूप देते हुए नवविवाहित परिवारों की ओर से सभी अतिथियों का आत्मीय स्वागत किया गया। यह केवल स्वागत की औपचारिकता नहीं थी, बल्कि इस संदेश का प्रतीक थी कि भारतीय परिवारों की पहचान सम्मान, आत्मीयता और संस्कारों से होती है।

अतिथियों के लिए उत्कृष्ट एवं विविध प्रकार के व्यंजनों की गरिमामय व्यवस्था की गई। भोजन व्यवस्था में गुणवत्ता, स्वच्छता और पारंपरिक भारतीय आतिथ्य का विशेष ध्यान रखा गया। समारोह में आए लोगों ने कहा कि यह आयोजन किसी सरकारी कार्यक्रम से अधिक एक पारिवारिक विवाह समारोह जैसा अनुभव दे रहा था, जहां सम्मान, आत्मीयता और अपनत्व प्रत्येक व्यवस्था में दिखाई दे रहा था।

गंगा-जमुनी संस्कृति का सजीव स्वरूप बना समारोह

आकर्षक ढंग से सजे समारोह स्थल पर हिंदू एवं मुस्लिम समुदाय के विवाह एवं निकाह उनकी-उनकी धार्मिक परंपराओं के अनुरूप सम्पन्न हुए। शहनाई की मधुर धुन, मंगलगीत, निकाह की रस्में, पुष्प सज्जा और पारंपरिक वातावरण ने पूरे परिसर को उत्सवमय बना दिया। सामाजिक समरसता और आपसी सौहार्द का यह दृश्य उपस्थित लोगों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहा।

प्रशासनिक अधिकारियों तथा समाज के विभिन्न वर्गों की सहभागिता ने यह संदेश दिया कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना सामाजिक समानता और सर्वसमावेशी विकास की भावना को भी मजबूत कर रही है। धर्म, वर्ग और आर्थिक स्थिति से ऊपर उठकर प्रत्येक पात्र परिवार को समान सम्मान और अवसर उपलब्ध कराना ही इस योजना की सबसे बड़ी विशेषता है।

डीएम ,एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारियों ने दिया नवदंपतियों को आशीर्वाद

समारोह में जिलाधिकारी दिव्यांशु पटेल, पुलिस अधीक्षक पूर्णेन्दु सिंह ,मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह सहित वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद प्रदान करते हुए उनके सुखद, समृद्ध एवं सफल वैवाहिक जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार गरीब, जरूरतमंद एवं वंचित परिवारों के जीवन को सरल, सुरक्षित और सम्मानजनक बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना इसका सशक्त उदाहरण है, जिसने हजारों परिवारों की चिंता को विश्वास में बदलने का कार्य किया है।

प्रदेश सरकार की प्राथमिकता केवल योजनाएं बनाना नहीं, बल्कि प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक उनका लाभ पहुंचाना है। बेटी के जन्म से लेकर शिक्षा, सुरक्षा, कौशल विकास, आत्मनिर्भरता और सम्मानजनक विवाह तक सरकार की विभिन्न योजनाएं महिलाओं के जीवन को सशक्त बनाने की दिशा में प्रभावी भूमिका निभा रही हैं। मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मिशन शक्ति, मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान और मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना जैसी पहलें इसी व्यापक सोच का परिणाम हैं।

अब सम्मान के साथ नए जीवन की शुरुआत का भरोसा भी दे रही है सरकार

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का उद्देश्य केवल विवाह सम्पन्न कराना नहीं है। यह योजना नवदंपतियों को आर्थिक संबल, सामाजिक सम्मान और आत्मनिर्भर जीवन की मजबूत शुरुआत उपलब्ध कराने का माध्यम भी बन रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा योजना के अंतर्गत प्रति विवाह सहायता राशि ₹51 हजार से बढ़ाकर ₹1 लाख किए जाने से हजारों गरीब परिवारों को बड़ी राहत मिली है।

योजना के अंतर्गत ₹64हजार की धनराशि सीधे वधू के बैंक खाते में हस्तांतरित की जाती है। इसके अतिरिक्त ₹21हजार मूल्य की गृहस्थी उपयोगी सामग्री उपलब्ध कराई जाती है तथा ₹15 हजार विवाह आयोजन पर व्यय किए जाते हैं। इस व्यवस्था से विवाह केवल सम्पन्न ही नहीं होता, बल्कि नवदंपति सम्मानपूर्वक अपने गृहस्थ जीवन की शुरुआत भी कर पाते हैं। यही कारण है कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना आज उत्तर प्रदेश की सबसे प्रभावी सामाजिक सुरक्षा योजनाओं में अपनी विशिष्ट पहचान बना चुकी है।

आत्मनिर्भर गृहस्थ जीवन की मजबूत शुरुआत

समारोह में प्रत्येक नवविवाहित जोड़े को गृहस्थ जीवन के लिए आवश्यक उपयोगी सामग्री प्रदान की गई। सिलाई मशीन, मिक्सर-ग्राइंडर, इंडक्शन, कुकर, डिनर सेट, बिस्तर, सीलिंग फैन, आयरन, ट्रॉली बैग, वैनिटी किट, साड़ी, वर के वस्त्र, चांदी की पायल-बिछिया सहित अनेक उपयोगी सामग्री नवदंपतियों को भेंट की गई।

इन उपहारों का उद्देश्य केवल सामान उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि नवविवाहित परिवारों को आत्मनिर्भर जीवन की सशक्त शुरुआत देना है। गृहस्थी की आवश्यक वस्तुएं मिलने से नवदंपतियों पर शुरुआती आर्थिक बोझ कम होता है और वे आत्मविश्वास के साथ अपने नए जीवन की शुरुआत कर पाते हैं। यही संवेदनशील सोच मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना को अन्य योजनाओं से अलग पहचान देती है।

व्यवस्थाएं बनी प्रशासनिक समन्वय की मिसाल

समारोह स्थल पर सुरक्षा, चिकित्सा, पेयजल, स्वच्छता, पार्किंग, विद्युत, स्वास्थ्य शिविर तथा अन्य सभी व्यवस्थाएं उत्कृष्ट रहीं। विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने समन्वित रूप से अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया। आकर्षक सजावट, सेल्फी प्वाइंट, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, मंगलगीत, पुष्प सज्जा तथा सुव्यवस्थित आयोजन ने पूरे समारोह को उत्सव का स्वरूप प्रदान किया।

बारातियों एवं अतिथियों का स्वागत भारतीय परंपरा के अनुरूप पूरे सम्मान के साथ किया गया। पूरे आयोजन में अनुशासन, गरिमा और आत्मीयता का ऐसा वातावरण रहा जिसने प्रत्येक आगंतुक को प्रभावित किया। अनेक अतिथियों ने कहा कि यह आयोजन किसी सामान्य सरकारी कार्यक्रम की अपेक्षा एक भव्य पारिवारिक विवाह समारोह जैसा अनुभव दे रहा था।

जनभागीदारी से मजबूत हो रही हैं जनकल्याणकारी योजनाएं

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना ने यह भी सिद्ध किया कि जब सरकार, प्रशासन, जनप्रतिनिधि और समाज मिलकर कार्य करते हैं तो योजनाओं का प्रभाव कई गुना बढ़ जाता है। इस आयोजन में सभी वर्गों की सक्रिय सहभागिता ने सामाजिक समरसता, जनविश्वास और सुशासन की भावना को और अधिक मजबूत किया। हिंदू एवं मुस्लिम समुदायों के विवाह एवं निकाह का एक ही परिसर में गरिमापूर्ण आयोजन सामाजिक सौहार्द और गंगा-जमुनी तहजीब का सुंदर उदाहरण बनकर सामने आया।

जानिए मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना की प्रमुख विशेषताएं

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना को और अधिक प्रभावी बनाते हुए प्रति विवाह सहायता राशि ₹51 हजार से बढ़ाकर ₹1 लाख कर दी गई है। वर्तमान व्यवस्था के अनुसार—

प्रति विवाह कुल सहायता राशि – ₹1,00,000
₹64,000 सीधे वधू के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से।
₹21,000 मूल्य की गृहस्थी उपयोगी सामग्री।
₹15,000 विवाह आयोजन पर व्यय।

योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया पूर्णतः ऑनलाइन https://cmsvy.upsdc.gov.in/ है। पात्रता के अनुसार वधू की न्यूनतम आयु 18 वर्ष तथा वर की 21 वर्ष निर्धारित है। निर्धारित आय सीमा के अंतर्गत आने वाले परिवार आवेदन कर सकते हैं। योजना का लाभ अविवाहित, निराश्रित, विधवा एवं तलाकशुदा महिलाओं को भी प्रदान किया जाता है। दिव्यांग अभिभावकों की पुत्रियों तथा दिव्यांग महिलाओं को प्राथमिकता दी जाती है।

जिला प्रशासन ने पात्र परिवारों से अपील की है कि वे मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का लाभ अवश्य लें। यह योजना आर्थिक सहायता के साथ-साथ सामाजिक सम्मान, सुरक्षा और आत्मनिर्भर जीवन की नई शुरुआत का अवसर प्रदान करती है।
149 जोड़ों के विवाह के साथ सम्पन्न हुआ यह समारोह केवल एक सरकारी आयोजन नहीं रहा, बल्कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सेवा, सुरक्षा, सुशासन, अन्त्योदय और महिला सशक्तिकरण की भावना का जीवंत उत्सव बन गया।

जब 149 नवविवाहित जोड़े आशीर्वाद लेकर अपने नए जीवन की ओर अग्रसर हुए, तब उनके साथ एक नया सामाजिक संकल्प भी विदा हुआ। यह संकल्प था—सम्मानित बेटी, संस्कारित परिवार, स्वच्छ एवं सुरक्षित समाज, संरक्षित प्रकृति और विकसित उत्तर प्रदेश का। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना ने एक बार फिर यह संदेश दिया कि उत्तर प्रदेश में अब कोई भी पात्र एवं जरूरतमंद परिवार अपनी बेटी के सम्मानजनक विवाह में अकेला नहीं है। सरकार उसके साथ खड़ी है—सहयोगी के रूप में, संरक्षक के रूप में और एक संवेदनशील सहभागी के रूप में।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह, परियोजना निदेशक राहुल वर्मा ,एसडीएम बड़ौत बालकृष्ण त्रिपाठी ,जिला समाज कल्याण अधिकारी नीलम सिंह चौहान, समस्त खंड विकास अधिकारी अधिशासी अधिकारी सहित आदि उपस्थित रहे।

सूचना विभाग बागपत

Tags:

बागपत
Author

Subhash Chand

Follow Me
Other Articles
Previous

कश्यप समाज से अपील: आपसी लड़ाई बंद करो, एकजुट होकर चुनाव लड़ो! अन्यथा टिकट समाज के किसी भी व्यक्ति को ना मिलकर अन्य समाज के लोगों के पास पहुंच जाएगा तुम्हारी आपस की लड़ाई में, समाज तुम्हारी गुटबाजी पर तुम्हें कभी माफ नहीं करेगा। क्योंकि तुम लोगों को काम बिगाड़ना आता है खोणा खिंडाणा आता है भरे हुए खीर के बेल्ले में लात मारनी आती है समेटना आता नहीं।आप लोगों की विचारधारा क्या है क्या आप समाजवाद से हो क्या आप अंबेडकरवाद से हो क्या आप गांधीवाद से हो और कश्यपवाद से काम नहीं चलेगा? मतलब विचारधाराओं से विमुक्ता की ओर

Next

मुजफ्फरनगर में सब-इंस्पेक्टर अरूण चाहर की एक सड़क हादसे में मौत हो गयी है। अरूण चाहर सिटी इलाके में चौकी इंचार्ज थे, वह सरकारी कार्य से जानसठ के लिए गये, उसी वक्त यह हादसा हुआ। हादसे के वक्त कार के आगे सरिये से लदी ट्रैक्टर ट्रॉली चल रही थी, जिसमें कार घुस गई।

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • NEET, JEE, CUET परीक्षा में बनें ऑब्ज़र्वर: NTA दे रहा ₹4,000 प्रतिदिन, रिटायर्ड अफ़सर-पूर्व सैनिक-शिक्षक 6 दिसंबर तक करें आवेदन
  • अंडर-19 एशिया कप: भारत चैंपियन, फाइनल में पाकिस्तान को आखिरी गेंद पर 1 विकेट से हराया; मोहित उल्वा बने हीरो
  • समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था और बाहुबलियों के मुद्दे पर राज्य की योगी सरकार पर तीखा हमला बोला है। एचटी लीडरशिप समिट (HT Leadership Summit) में बोलते हुए अखिलेश ने यूपी के बाहुबली नेता रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया (Raja Bhaiya) को ‘सबसे बड़ा माफिया’ करार दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि यूपी के टॉप माफियाओं के नाम कोई नहीं पढ़ता और न ही उन पर कोई चर्चा करता है।
  • बाल गृह में संरक्षित बच्चों की शिकायत पर प्रशासन ने की कार्रवाई, केयरटेकर पर मुकदमा दर्ज
  • राजस्व एवं विकास कार्यों में जनपद बागपत ने प्रदेश में प्राप्त की छठी रैंक, जिलाधिकारी ने टीम को दी बधाई

Recent Comments

No comments to show.

Archives

  • November 2026
  • October 2026

Categories

  • अन्य
  • ई-पेपर
  • उत्तर प्रदेश
  • क्रिकेट
  • ताज़ा
  • दिल्ली-एनसीआर
  • दुनिया
  • धर्म-आस्था
  • बागपत
  • बिजनेस
  • राशिफल
  • राष्ट्रीय
  • स्वास्थ्य
Copyright 2026 — केशरी दर्पण (Keshari Darpan). All rights reserved. Blogsy WordPress Theme
केशरी दर्पण ऐपफ्री ऐप इंस्टॉल करें – ताज़ा खबरें एक टैप में
🔔
नई खबर की सूचना पाएँखबर छपते ही आपके फ़ोन पर नोटिफ़िकेशन
केशरी दर्पण पर अपने इलाके की खबर भेजने के लिए लॉगिन करें।
🔑लॉगिन करके खबर लिखें 📝नया खाता बनाएँ (लेखक)