Skip to content
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
केशरी दर्पण (Keshari Darpan)

बागपत, मेरठ और उत्तर प्रदेश की ताज़ा हिंदी खबरें

केशरी दर्पण (Keshari Darpan)

बागपत, मेरठ और उत्तर प्रदेश की ताज़ा हिंदी खबरें

  • होम
  • लॉगिन
  • रजिस्टर
  • ई-पेपर
  • बागपत
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली-एनसीआर
  • राष्ट्रीय
  • ताज़ा
  • राशिफल
  • धर्म-आस्था
  • दुनिया
  • बिजनेस
  • अन्य
  • हमारे बारे में
  • गोपनीयता नीति
  • संपर्क करें
  • होम
  • लॉगिन
  • रजिस्टर
  • ई-पेपर
  • बागपत
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली-एनसीआर
  • राष्ट्रीय
  • ताज़ा
  • राशिफल
  • धर्म-आस्था
  • दुनिया
  • बिजनेस
  • अन्य
  • हमारे बारे में
  • गोपनीयता नीति
  • संपर्क करें
Close

Search

अन्य

कश्यप समाज से अपील: आपसी लड़ाई बंद करो, एकजुट होकर चुनाव लड़ो! अन्यथा टिकट समाज के किसी भी व्यक्ति को ना मिलकर अन्य समाज के लोगों के पास पहुंच जाएगा तुम्हारी आपस की लड़ाई में, समाज तुम्हारी गुटबाजी पर तुम्हें कभी माफ नहीं करेगा। क्योंकि तुम लोगों को काम बिगाड़ना आता है खोणा खिंडाणा आता है भरे हुए खीर के बेल्ले में लात मारनी आती है समेटना आता नहीं।आप लोगों की विचारधारा क्या है क्या आप समाजवाद से हो क्या आप अंबेडकरवाद से हो क्या आप गांधीवाद से हो और कश्यपवाद से काम नहीं चलेगा? मतलब विचारधाराओं से विमुक्ता की ओर

By Subhash Chand
October 25, 2026 2 Min Read
0

दावेदारी अनेक हो सकती है लेकिन किसी भी विधानसभा पर पार्टी टिकट किसी एक का ही घोषित करेगी।

कश्यप समाज से मेरा विनम्र आग्रह है कि आपस में लड़ना, एक-दूसरे का विरोध करना और समाज को गुटों में बाँटना बंद करें।

लोकतंत्र में किसी भी व्यक्ति को चुनाव लड़ने का सपना देखने, टिकट माँगने और अपनी दावेदारी प्रस्तुत करने का पूरा अधिकार है। कोई भी सामाजिक संगठन अपने समर्थित व्यक्ति को उम्मीदवारी घोषित कर सकता है। टिकट माँगना गलत नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया का हिस्सा है।

लेकिन चुनाव की वास्तविक लड़ाई तब शुरू होती है, जब किसी राष्ट्रीय या क्षेत्रीय राजनीतिक पार्टी से आधिकारिक टिकट घोषित होता है। टिकट मिलने के बाद उसी प्रत्याशी को चुनाव लड़ना है और समाज की सामूहिक ताकत उसके साथ खड़ी होनी चाहिए। उसी के साथ खड़ी होगी।

दावेदारी अनेक हो सकती हैं, लेकिन चुनाव के समय समाज की एकजुटता एक होनी चाहिए, जिसका टिकट राष्ट्रीय पार्टी या क्षेत्रीय दल से मिलेगा।
कोई भी दल सबसे पहले अपने निष्ठावान, ईमानदार, कर्मठ, समर्पित सदस्य या कार्यकर्ता पर ही विश्वास जताएगी जो 10 से 15 साल से पार्टी के लिए निष्ठावान बना हुआ है। जिसकी विचारधारा मजबूत होगी।

जो भी कश्यप समाज का व्यक्ति किसी राष्ट्रीय या क्षेत्रीय पार्टी से टिकट प्राप्त करे, समाज को उसके साथ मिलकर चुनाव में सहयोग करना चाहिए। टिकट न मिलने पर आपसी दुश्मनी, आरोप-प्रत्यारोप और समाज को कमजोर करने वाली राजनीति से बचना चाहिए।

याद रखिए, समाज की ताकत आपसी लड़ाई में नहीं, बल्कि एकता, संगठन और लोकतांत्रिक समझदारी में है।

टिकट माँगना सबका अधिकार है, लेकिन समाज को बाँटना किसी के हित में नहीं।

सारे तो विधायक नहीं बन सकते उनमें से कुछ जिला पंचायत का टिकट मांग सकते हैं कुछ नगर पालिका अध्यक्ष का टिकट मांग सकते हैं

आइए, व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा से ऊपर उठकर कश्यप समाज के सम्मान, प्रतिनिधित्व और राजनीतिक भविष्य के लिए एकजुट हों।

✍️ AKS

Author

Subhash Chand

Follow Me
Other Articles
Previous

🚩 ~ सनातन पंचांग ~ 🚩🌤️ दिनांक – 25 अक्टूबर 2026🌤️ दिन – रविवार🌤️ विक्रम संवत – 2083🌤️ शक संवत – 1948🌤️ अयन – दक्षिणायन🌤️ ऋतु – हेमंत ऋतु🌤️ मास – आश्विन🌤️ पक्ष – शुक्ल🌤️ तिथि – चतुर्दशी सुबह 11:55 तक तत्पश्चात पूर्णिमा🌤️ नक्षत्र – रेवती शाम 07:22 तक तत्पश्चात अश्विनी🌤️ योग – हर्षण शाम 05:22 तक तत्पश्चात वज्र🌤️राहुकाल – शाम 04:41 से शाम 06:07 तक:🌤️ सूर्योदय – 06:39🌤️ सूर्यास्त – 06:05👉 दिशाशूल – पश्चिम दिशा में🚩व्रत पर्व विवरण – व्रत पूर्णिमा, कोजागरी पूर्णिमा, शरद पूर्णिमा (खीर चंद्रकिरणो में रखें), पंचक (समाप्त : रात्रि 07:22)🙏🍀🌷🌻🌺🌸🌹🍁🌷🙏

राजसी अंदाज में 149 जोड़ों का विवाह, शहनाइयों और खुशियों से गूंज उठा बागपत; बेटियों ने लिए सात फेरे, योगी सरकार का जताया आभार
Next

राजसी अंदाज में 149 जोड़ों का विवाह, शहनाइयों और खुशियों से गूंज उठा बागपत; बेटियों ने लिए सात फेरे, योगी सरकार का जताया आभार

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • NEET, JEE, CUET परीक्षा में बनें ऑब्ज़र्वर: NTA दे रहा ₹4,000 प्रतिदिन, रिटायर्ड अफ़सर-पूर्व सैनिक-शिक्षक 6 दिसंबर तक करें आवेदन
  • अंडर-19 एशिया कप: भारत चैंपियन, फाइनल में पाकिस्तान को आखिरी गेंद पर 1 विकेट से हराया; मोहित उल्वा बने हीरो
  • समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था और बाहुबलियों के मुद्दे पर राज्य की योगी सरकार पर तीखा हमला बोला है। एचटी लीडरशिप समिट (HT Leadership Summit) में बोलते हुए अखिलेश ने यूपी के बाहुबली नेता रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया (Raja Bhaiya) को ‘सबसे बड़ा माफिया’ करार दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि यूपी के टॉप माफियाओं के नाम कोई नहीं पढ़ता और न ही उन पर कोई चर्चा करता है।
  • बाल गृह में संरक्षित बच्चों की शिकायत पर प्रशासन ने की कार्रवाई, केयरटेकर पर मुकदमा दर्ज
  • राजस्व एवं विकास कार्यों में जनपद बागपत ने प्रदेश में प्राप्त की छठी रैंक, जिलाधिकारी ने टीम को दी बधाई

Recent Comments

No comments to show.

Archives

  • November 2026
  • October 2026

Categories

  • अन्य
  • ई-पेपर
  • उत्तर प्रदेश
  • क्रिकेट
  • ताज़ा
  • दिल्ली-एनसीआर
  • दुनिया
  • धर्म-आस्था
  • बागपत
  • बिजनेस
  • राशिफल
  • राष्ट्रीय
  • स्वास्थ्य
Copyright 2026 — केशरी दर्पण (Keshari Darpan). All rights reserved. Blogsy WordPress Theme
केशरी दर्पण ऐपफ्री ऐप इंस्टॉल करें – ताज़ा खबरें एक टैप में
🔔
नई खबर की सूचना पाएँखबर छपते ही आपके फ़ोन पर नोटिफ़िकेशन
केशरी दर्पण पर अपने इलाके की खबर भेजने के लिए लॉगिन करें।
🔑लॉगिन करके खबर लिखें 📝नया खाता बनाएँ (लेखक)