मवीकलां (खेकड़ा) के स्टेडियम का PPP मॉडल पर होगा कायाकल्प, खिलाड़ियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं।
बागपत 12 नवंबर 2026 —जिलाधिकारी दिव्यांशु पटेल ने मवीकलां स्थित स्टेडियम का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्टेडियम को पीपीपी (पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप) मॉडल पर विकसित किए जाने की कार्ययोजना के संबंध में जानकारी लेते हुए निर्देश दिए कि स्टेडियम का सुनियोजित ढंग से आधुनिकीकरण किया जाए, जिससे खिलाड़ियों को एक ही खेल परिसर में सभी आवश्यक मूलभूत एवं आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हो सकें जैसे शूटिंग रेंज, रनिंग ट्रेक क्रिकेट स्टेडियम।
स्टेडियम में खेल सुविधाओं के विस्तार, बेहतर संसाधनों और खिलाड़ियों के प्रशिक्षण की समुचित व्यवस्था विकसित करने पर विशेष जोर दिया गया।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह, एसडीएम दीपशिखा ,जिला युवा कल्याण अधिकारी पुनीत कुमार, क्रीड़ा अधिकारी सहित आदि उपस्थित रहे।
सूचना विभाग बागपत