माननीय प्रभारी मंत्री जी ने राजस्व ,कानून व विकास कार्यों की समीक्षा बैठक
कानून व्यवस्था व विकास कार्यों में शिक्षा स्वास्थ्य में ना हो कोई लापरवाही
अक्टूबर माह की अच्छे रैंक प्राप्त होने पर प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों को दी बधाई
सुभाष चंद कश्यप · पूर्व सैनिक, समाजसेवी व संपादक · ✊ 14 जन आंदोलनजीवन यात्रा देखें →
पात्र व्यक्ति को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का मिले लाभ
खाद -बीज खरीदने के लिए किसान को लाइन में खड़ा ना होना पड़े
उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाए जाने के लिए मा० मुख्यमंत्री जी हैं कटिबंध
लोक सेवक के रूप में अधिकारी करें कार्य
आइजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त होने वाले संदर्भों के प्रति गंभीर रहे अफसर शिकायतों का समय अंतर्गत गुणवत्ता से करें निस्तारण
बागपत 16 नवंबर 2026–श्री जसवंत सैनी जनपद प्रभारी मंत्री, माननीय राज्य मंत्री संसदीय कार्य एवं औद्योगिक विकास विभाग उत्तर प्रदेश श्री जसवंत सैनी का जनपद बागपत में एक दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम के अंतर्गत आज प्रभारी मंत्री ने कलेक्ट्रेट सभागार में राजस्व ,कानून व विकास कार्यो की समीक्षा बैठक की जिसमें उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये उन्होंने कहा सरकार की मंशा के अनुसार कार्य करें पात्र व्यक्तियो को सरकार की जनकल्याणकारी योजना का लाभ मिले आम आदमी पीढ़ीत व्यक्ति के साथ अधिकारी अच्छा व्यवहार करें उन्हें सरकार की योजना के प्रति अच्छे से जोड़े और जो पात्र हैं उन्हें लाभान्वित करें सरकार पीड़ित के लिए गंभीर है सरकार का उद्देश्य आम व्यक्ति तक योजना का लाभ पहुंचना है और उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाना है ।
उन्होंने कहा शिक्षा, स्वास्थ्य स्वच्छता में कोई लापरवाही नहीं होनी चाहिए उन्होंने कहा शिक्षा के प्रति संबंधित अधिकारी संवेदनशील रहे शिक्षा से ही जीवन शुरू होता है जिससे एक अच्छे राष्ट्र का निर्माण होता है। उन्होंने कहा जो सड़के गड्ढा मुक्त होनी है उन पर कार्य किया जाए बागपत की जनता को कोई भी आवागमन में किसी तरह की कोई असुविधा नहीं होनी चाहिए।
उन्होंने कर -करेत्तर व राजस्व कार्यो की समीक्षा बैठक की उन्होंने कहा जो वार्षिक लक्ष्य मिला है उसके सापेक्ष कार्य किया जाए राजस्व में जनपद अग्रिम रहना चाहिए शासन से मिले हुए लक्ष्य के सापेक्ष संबंधित अधिकारी कार्य करें।
उन्होंने विकास कार्यों की समीक्षा बैठक करते हुए सिंचाई विभाग को निर्देश दिए कि जो जनपद में सभी नेहरू की सफाई हो जानी चाहिए जिसमें अधिशासी अभियंता द्वारा बताई गई की 60% कार्य पूर्ण हो गया है शेष कार्य को एक सप्ताह में कर लिया जाएगा तटबंधों पर मजबूत कार्य हो जाने चाहिए । जिला पंचायत राज अधिकारी को कहा कि गांव में सफाई होनी चाहिए सफाई अभियान मिशन मोड में चलना चाहिए।
स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा की उन्होंने कहा स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर किया जाए गरीब व्यक्ति प्राइवेट अस्पताल में न जाए अच्छा गुणवत्ता के साथ उपचार दिया जाए आयुष्मान गोल्डन कार्ड में जनपद बागपत अच्छा कार्य कर रहा है जनपद में आयुष्मान आरोग्य मंदिर 110 जनपद में क्रियाशील है इन्हें और अत्यधिक सक्रिय करने के निर्देश दिए हेल्थ बैलेंस सेंटर सरकार (आयुष्मान आरोग्य मंदिर) की महत्वाकांक्षी महत्वपूर्ण योजना है अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि आयुष्मान आरोग्य मंदिर जिस पर 14 तरह की जांच की जाती हैं और 58 तरह की दवाई उपलब्ध रहती हैं, ओपीडी समय से चलती रहे सीटी स्कैन व डायलिसिस की सुविधा जिला अस्पताल में 24 घंटा जनपद में संचालित है। जिलाधिकारी में स्वास्थ्य सेवाओं के लिए जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं को ठीक बताया। उन्होंने आरबीएसके की टीम को एक्टिव होकर कार्य करने के निर्देश दिए एंबुलेंस समय सीमा अंतर्गत मरीज तक पहुंचे और मुख्य चिकित्सा अधिकारी निरंतर निगरानी बनाए रखें । सरकार की मंशा के अनुरूप तकनीकी से सीधा जोड़ा जाए प्रभारी मंत्री ने कहा किस को खाद बीज के लिए लाइन में लगना ना पड़े खाद बीज की उपलब्धता जनपद में रहनी चाहिए उन्होंने प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के संबंध में भी निर्देश दिए प्रधानमंत्री किसान सम्मन निधि में किसानों को किसी तरह की समस्या नहीं होनी चाहिए। किसानो की सुविधा के लिए माह के तृतीय बुधवार को किसान दिवस का आयोजन किया जाता है जिसमें किसानों से जुड़े हुए संबंधित अधिकारी बैठकर किसने की समस्या सुनते हैं उनका निस्तारण करते हैं
उन्होंने लीड बैंक मैनेजर, उपायुक्त उद्योग को निर्देश दिए कि सरकार की जो योजना है उनमें लक्ष्य के सापेक्ष कार्य किया जाये मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना को तत्परता के साथ किया जाए ।
पशुपालन को निर्देश दिए कि कोई भी निराश्रित गोवंश सड़कों पर नजर नहीं आए गोवंश को गौशालाओं में संरक्षित किया जाए गौशालाओं का रखरखाव अच्छा होना चाहिए खल चोकर चाकर हरा चारा की पर्याप्त व्यवस्था रहे सभी की ईयर टेकिंग की जाए उन्होंने सोशल सेक्टर विभागों की भी समीक्षा बैठक की उन्होंने कहा पेंशन छात्रवृत्ति में कोई लापरवाही नहीं की जाए जो पात्र है उन्हें समय से पेंशन मिलनी चाहिए और पेंशन के लिए कैम्प लगाये जाए ईकेवाईसी पर भी फोकस करने के निर्देश दिए। आइजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त होने वाले संदर्भों का समय अंतर्गत निस्तारण करने के निर्देश दिए उन्होंने यह भी कहा कि संबंधित शिकायतकर्ता की शिकायत का निस्तारण गुणवत्ता के साथ समय अंतर्गत किया जाए। इस उद्देश्य से सभी अधिकारी कार्य करें और अपने दायित्वों का निर्भन करें। उन्होंने अल्पसंख्यक जननी सुरक्षा योजना B श्रेणी आने पर इसमें सुधार करने के निर्देश दिए फैमिली आईडी, प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना का लक्ष्य 60% महीने में बढ़ने पर B श्रेणी आने पर इसमें बैंक के साथ समन्वय स्थापित कर कार्य करने के निर्देश दिए ODOP टूल किट में रैंकिंग खराब होने पर नाराजगी व्यक्त की और सुधार करने के निर्देश दिए मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का लक्ष्य 482 था जिसमें 448 का विवाह संपन्न हो गया है शेष मुहूर्त आने पर से शादी भी कर ली जाए। माननीय प्रभारी मंत्री ने निर्देश दिए कि जनपद ने अच्छी रैंक प्राप्त हुई है यह रैंक लगातार अच्छी प्रगति में रहनी चाहिए सभी अधिकारी टीमवर्क के रूप में कार्य करें । प्रभारी मंत्री ने लाभार्थियों को कलेक्ट्रेट सभागार में टूल किट का वितरण किया।
माननीय मंत्री जी ने कानून व्यवस्था के कार्यो की भी समीक्षा बैठक की उन्होंने निर्देश दिए कि पुलिस का संवाद जन सामान्य से ठीक हो अपनी तहरीर के लिए आए तो उनकी समस्या को सुना जाए और उन्होंने कानून व्यवस्था को अच्छा बताया मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत शक्ति दीदी के रूप में कार्य सराहनीय है पुलिस की अपराधियों पर पैनी नजर रहे कानून का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्यवाही की जाए पुलिस निरंतर फूट पेट्रोलिंग करते रहें पुलिस के क्यूआर कोड सिस्टम की प्रशंसा की उन्होंने कहा जो थाने में प्रार्थना पत्र आए उनका समय अंतर्गत निस्तारण किया जाए । उन्होंने लेखपाल व कानूनगो, सिपाही व हैड कांस्टेबल दरोगा को भी नीचे स्तर पर कार्य शैली में सुधार करने के निर्देश दिए उन्होंने निर्देश दिए कि जो निर्माण कार्य चल रहे हैं वह समय अंतर्गत गुणवत्ता के साथ पूर्ण हो जाने चाहिए सभी की भागीदारी और जिम्मेदारी के साथ ही जनपद का विकास है कानून व्यवस्था की समीक्षा के दौरान पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस द्वारा खोए हुए 861 मोबाइल जनता को उपलब्ध कराए गए जिस पर माo प्रभारी मंत्री ने उनकी प्रशंसा की।
उन्होंने कहा समस्त अधिकारी सरकार की मंशा के अनुरूप कार्य करें हम सबको जो दायित्व मिले हैं उनका सत्य निष्ठा के साथ निर्भन किया जाए।
उन्होंने कहा जिम्मेदारी से बचे नहीं जनता की समस्या का समाधान होना चाहिए समाधान गुणवत्ता के साथ हो कोई व्यक्ति किसी अधिकारी यह कर्मचारी के पास तभी आता है जब उसे आवश्यकता होती है अच्छा कार्य करने वालों की हमेशा लोग याद करते हैं उनकी कार्यप्रणाली को इसलिए जहां भी रहे अच्छा कार्य करें लोक सेवक के रूप में अधिकारी कार्य करें आम आदमी को सरकार की योजनाओं से जोड़ा जाए उन सुविधाओं से लाभ मिले सरकार की मंशा के अनुरूप जनता से संवाद रखा जाए जनता को संतोषजनक उत्तर दें गंभीरता से समस्या को सुनने के समस्त अधिकारियों को निर्देश दिए उन्होंने कहा उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाए जाने के लिए माननीय मुख्यमंत्री जी कटिबंध है जनता की समस्या का समाधान संबंधित पहले स्तर पर ही हो जाना चाहिए यह विकास का प्रदेश है निवेश का प्रदेश है बढ़ता उत्तर प्रदेश है।
इस अवसर पर बागपत माo विधायक योगेश धामा भाजपा जिला अध्यक्ष नीरज शर्मा, जिलाधिकारी दिव्यांशु पटेल, पुलिस अधीक्षक पूर्णेन्दु सिंह, मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह ,अपर जिलाधिकारी वित्त राजस्व राजीव कुमार राय, सहित आदि विभागों के अधिकारी आदि उपस्थित रहे।
सूचना विभाग बागपत
