कोई सुरक्षित नहीं
कोई सुरक्षित नहीं, CDS जनरल एनएस राजा सुब्रमणि ने नेशनल सिक्योरिटी समिट 3.0 में आधुनिक युद्ध की बदलती रणनीति और रक्षा क्षेत्र में लागत के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि यदि 2.5 लाख रुपये के ड्रोन को नष्ट करने के लिए 9.5 करोड़ रुपये की मिसाइल का इस्तेमाल किया जाएगा, तो युद्ध की अर्थव्यवस्था आपके खिलाफ चली जाएगी।

उन्होंने जोर देकर कहा कि आज के दौर में केवल अत्याधुनिक और महंगे हथियार बनाना पर्याप्त नहीं है, बल्कि बड़ी संख्या में सस्ते, किफायती और प्रभावी सैन्य उपकरण तैयार करने की क्षमता भी बेहद जरूरी है। आधुनिक युद्ध में तकनीकी श्रेष्ठता के साथ-साथ कम लागत में अधिक सैन्य क्षमता विकसित करना भी निर्णायक साबित हो सकता है।

संपादकसुभाष चंद कश्यपपूर्व सांसद प्रत्याशी, बागपत लोकसभा-2014 · पूर्व सैनिक · समाजसेवी · संपादक, केशरी दर्पण
उनके जनहित कार्य देखें →✊ 14 जन आंदोलन✅ 13 में सफलता