खेकड़ा (बागपत), 5 जुलाई 2024। खेकड़ा पाठशाला रोड की बदहाली के विरोध में समाजसेवी सुभाष चंद कश्यप और रूबी कश्यप ने सड़क पर भरे गंदे पानी में धान की रोपाई कर अनोखा प्रदर्शन किया। आसपास के लोगों ने भी इसमें भाग लेकर धान रोपा।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि करीब एक लाख की आबादी वाले कस्बे और आसपास के गांवों के लिए यही मुख्य रास्ता है, लेकिन वर्षों से टूटी सड़क और जलभराव के कारण लोग, विद्यार्थी और व्यापारी परेशान हैं। व्यंग्य करते हुए उन्होंने कहा कि सड़क की हालत ऐसी है कि इसमें हर साल धान उगाया जा सकता है।
सुभाष चंद कश्यप · पूर्व सैनिक, समाजसेवी व संपादक · ✊ 14 जन आंदोलनजीवन यात्रा देखें →
सुभाष चंद कश्यप ने तहसील और जिला प्रशासन से जल्द सड़क निर्माण की मांग करते हुए कहा कि यदि सुनवाई नहीं हुई तो जनता के हित में धरना-प्रदर्शन आगे भी जारी रहेगा।
