खेकड़ा (बागपत), 27 जून 2024। पूर्व सैनिक एवं समाजसेवी सुभाष चंद कश्यप ने खेकड़ा पाठशाला रोड पर (हीरो एजेंसी के पास) क्षेत्र की जन समस्याओं को लेकर अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया।
धरने की प्रमुख मांगें
- खेकड़ा पाठशाला रोड और उसके दोनों ओर नालों का निर्माण कराया जाए।
- लॉकडाउन के बाद से बंद खेकड़ा–मेरठ रोडवेज बस सेवा दोबारा शुरू की जाए।
- बड़ौत में बिनौली और बिजरौल रोड पर रेलवे ओवरब्रिज से जुड़ी आवाजाही की समस्या का समाधान हो।
- बागपत के पास अहेड़ा फाटक ओवरब्रिज पर टूटी सड़क की मरम्मत कराई जाए।
धरनारत सुभाष चंद कश्यप ने कहा कि पाठशाला रोड खेकड़ा कस्बे और आसपास के सैकड़ों गांवों को दिल्ली व जनपद मुख्यालय से जोड़ने वाला मुख्य रास्ता है, जिसकी खराब हालत से रोज़ाना हज़ारों लोग परेशान हैं। उन्होंने घोषणा की कि मांगें पूरी होने तक धरना प्रतिदिन सुबह 10 से शाम 5 बजे तक, बारिश में भी, जारी रहेगा।
सुभाष चंद कश्यप · पूर्व सैनिक, समाजसेवी व संपादक · ✊ 14 जन आंदोलनजीवन यात्रा देखें →

संपादकसुभाष चंद कश्यपपूर्व सांसद प्रत्याशी, बागपत लोकसभा-2014 · पूर्व सैनिक · समाजसेवी · संपादक, केशरी दर्पण
उनके जनहित कार्य देखें →✊ 14 जन आंदोलन✅ 13 में सफलता