गौतमबुद्ध नगर में “संविधान रक्षक मार्च” को लेकर कांग्रेस की बैठक,
गौतमबुद्ध नगर में “संविधान रक्षक मार्च” को लेकर कांग्रेस की बैठक, यूपी कांग्रेस सह प्रभारी संजीव आर्य ने लखनऊ मार्च की तैयारियों का लिया जायजा*
गौतमबुद्ध नगर ।* जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर 26 नवंबर को लखनऊ में आयोजित होने वाले *”संविधान रक्षक मार्च” और ‘वोट बचाओ, देश बचाओ” को लेकर एक बैठक आयोजित की गई।
सुभाष चंद कश्यप · पूर्व सैनिक, समाजसेवी व संपादक · ✊ 14 जन आंदोलनजीवन यात्रा देखें →
बैठक में राष्ट्रीय सचिव, पूर्व विधायक व उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सहप्रभारी संजीव आर्य जी पहुंचे। उन्होंने बताया कि 26 नवंबर को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में संविधान रक्षक मार्च बड़े स्तर पर आयोजित किया जा रहा है।
इस संबंध में उन्होंने कार्यकर्ताओं से चर्चा की, उनके सुझाव लिए और तैयारियों का जायजा लिया।
इस दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय सचिव और उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सहप्रभारी संजीव आर्य जी का पगड़ी पहनाकर और पुष्पमाला भेट कर जोरदार स्वागत किया।
इस दौरान कांग्रेस के नवनियुक्त राष्ट्रीय सचिव ओमवीर सिंह अपने साथियों के साथ बैठक में हिस्सा लेने पहुंचे
कांग्रेस जिलाध्यक्ष दीपक चोटीवाला ने कहा हैं कि लखनऊ में होने जा रहे संविधान रक्षक मार्च में सभी को बराबर हिस्सेदारी लेनी हैं। उन्होंने कहा है कि अपने वोटो का हनन न हो। इसलिए देश के हर राज्य में यह मार्च निकाला जा रहा हैं। पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं से अनुरोध किया कि होने वाले मार्च में 1 नवंबर में दिल्ली की रैली की भांति गौतमबुद्ध नगर के लोगों को अधिक से अधिक संख्या में भाग लेना है।
इस दौरान नगर अध्यक्ष, गौतमबुद्ध नगर, मुकेश शर्मा जिला महा सचिव, कैलाश बंसल जिला महा सचिव, तेजेंदर सिंह गुजर स्टेट कॉर्डिनेटर सोशल मीडिया उत्तर प्रदेश, अरविन्द भारती सोशल मीडिया उत्तर प्रदेश, आदि अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे


