Skip to content
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
केशरी दर्पण (Keshari Darpan)

बागपत, मेरठ और उत्तर प्रदेश की ताज़ा हिंदी खबरें

केशरी दर्पण (Keshari Darpan)

बागपत, मेरठ और उत्तर प्रदेश की ताज़ा हिंदी खबरें

  • होम
  • लॉगिन
  • रजिस्टर
  • ई-पेपर
  • बागपत
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली-एनसीआर
  • राष्ट्रीय
  • ताज़ा
  • राशिफल
  • धर्म-आस्था
  • दुनिया
  • बिजनेस
  • अन्य
  • हमारे बारे में
  • गोपनीयता नीति
  • संपर्क करें
  • होम
  • लॉगिन
  • रजिस्टर
  • ई-पेपर
  • बागपत
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली-एनसीआर
  • राष्ट्रीय
  • ताज़ा
  • राशिफल
  • धर्म-आस्था
  • दुनिया
  • बिजनेस
  • अन्य
  • हमारे बारे में
  • गोपनीयता नीति
  • संपर्क करें
Close

Search

बागपत

दीपावली पर पटाखों की दुकान लगाने से पहले लेनी होगी अनुमति, 50 मीटर की दूरी का पालन अनिवार्य

By Subhash Chand
November 1, 2026 2 Min Read
0

कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने की बैठक, बिना लाइसेंस नहीं बिकेंगे पटाखे

तीनों तहसील मुख्यालयों पर तैनात रहेंगी फायर ब्रिगेड की गाड़ियां, त्यौहारों में जन सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता

बागपत, 29 अक्टूबर 2026 — दीपावली पर पटाखों की दुकानों के संचालन को लेकर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी दिव्यांशु पटेल और पुलिस अधीक्षक पूर्णेन्दु सिंह ने संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था और पटाखों की दुकानों को अनुमति देने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि बिना लाइसेंस कोई भी पटाखे की दुकान नहीं लगाई जाएगी। दुकानों के संचालन में शासन की गाइडलाइन का पालन अनिवार्य होगा और सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने वालों को अनुमति नहीं दी जाएगी।

बैठक में जनपद में पूर्व में निर्धारित 27 पटाखा लाइसेंसों की स्थिति की समीक्षा की गई। ये लाइसेंस वर्तमान में निलंबित अवस्था में चल रहे हैं। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को इनका सत्यापन कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लाइसेंस की स्थिति और संबंधित अभिलेखों की जांच के बाद ही नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाए। शासन से जारी होने वाली गाइडलाइन के अनुरूप ही पटाखों की दुकानों के संचालन और अस्थायी अनुमति के संबंध में निर्णय लिया जाएगा।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि यदि पटाखों की दुकानें लगाने की अनुमति दी जाती है तो उन्हें निर्धारित क्लस्टर में ही स्थापित किया जाए। दुकानों के बीच 50 मीटर की दूरी बनाए रखने के निर्देश दिए गए, ताकि भीड़भाड़ और आग लगने की स्थिति में जोखिम को कम किया जा सके। उन्होंने स्पष्ट किया कि बिना वैध अनुमति के दुकान लगाने या निर्धारित नियमों का उल्लंघन करने की छूट किसी को नहीं होगी।

बैठक में पटाखों की बिक्री को लेकर लागू प्रतिबंधों का भी उल्लेख किया गया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि वर्तमान में पटाखों पर पूर्ण प्रतिबंध है और शासन की गाइडलाइन के अनुरूप ही आगे की व्यवस्था तय होगी। विद्युत सुरक्षा विभाग से अनापत्ति प्रमाणपत्र एनओसी प्राप्त होने के बाद ही संबंधित उपजिलाधिकारी नियमानुसार अस्थायी अनुमति देने की प्रक्रिया आगे बढ़ाएंगे।

दीपावली के दौरान आगजनी की संभावित घटनाओं से निपटने के लिए अग्निशमन व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश भी दिए गए। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को जनपद की तीनों तहसील मुख्यालयों पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां तैनात रखने के निर्देश दिए, जिससे किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई की जा सके।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया कि त्योहार के दौरान लोगों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। पटाखों की दुकानों के सत्यापन, लाइसेंस की स्थिति, विद्युत सुरक्षा और अग्निशमन व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
बैठक में अपर जिलाधिकारी न्यायिक देवेंद्र पांडेय ,समस्त एसडीएम, मुख्य अग्निशमन अधिकारी अमरेंद्र प्रताप सिंह सहित पुलिस एवं संबंधित विभागों के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

सूचना विभाग बागपत

Tags:

बागपत
Author

Subhash Chand

Follow Me
Other Articles
Previous

शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें

Next

स्वास्थ्य योजनाओं में भ्रामक आंकड़े बर्दाश्त नहीं, लापरवाही पर होगी कार्रवाई: जिलाधिकारी दिव्यांशु पटेल

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • NEET, JEE, CUET परीक्षा में बनें ऑब्ज़र्वर: NTA दे रहा ₹4,000 प्रतिदिन, रिटायर्ड अफ़सर-पूर्व सैनिक-शिक्षक 6 दिसंबर तक करें आवेदन
  • अंडर-19 एशिया कप: भारत चैंपियन, फाइनल में पाकिस्तान को आखिरी गेंद पर 1 विकेट से हराया; मोहित उल्वा बने हीरो
  • समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था और बाहुबलियों के मुद्दे पर राज्य की योगी सरकार पर तीखा हमला बोला है। एचटी लीडरशिप समिट (HT Leadership Summit) में बोलते हुए अखिलेश ने यूपी के बाहुबली नेता रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया (Raja Bhaiya) को ‘सबसे बड़ा माफिया’ करार दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि यूपी के टॉप माफियाओं के नाम कोई नहीं पढ़ता और न ही उन पर कोई चर्चा करता है।
  • बाल गृह में संरक्षित बच्चों की शिकायत पर प्रशासन ने की कार्रवाई, केयरटेकर पर मुकदमा दर्ज
  • राजस्व एवं विकास कार्यों में जनपद बागपत ने प्रदेश में प्राप्त की छठी रैंक, जिलाधिकारी ने टीम को दी बधाई

Recent Comments

No comments to show.

Archives

  • November 2026
  • October 2026

Categories

  • अन्य
  • ई-पेपर
  • उत्तर प्रदेश
  • क्रिकेट
  • ताज़ा
  • दिल्ली-एनसीआर
  • दुनिया
  • धर्म-आस्था
  • बागपत
  • बिजनेस
  • राशिफल
  • राष्ट्रीय
  • स्वास्थ्य
Copyright 2026 — केशरी दर्पण (Keshari Darpan). All rights reserved. Blogsy WordPress Theme
केशरी दर्पण ऐपफ्री ऐप इंस्टॉल करें – ताज़ा खबरें एक टैप में
🔔
नई खबर की सूचना पाएँखबर छपते ही आपके फ़ोन पर नोटिफ़िकेशन
केशरी दर्पण पर अपने इलाके की खबर भेजने के लिए लॉगिन करें।
🔑लॉगिन करके खबर लिखें 📝नया खाता बनाएँ (लेखक)