उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के बुढ़ाना थाना क्षेत्र के गांव अटेरना में पराली से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। यह ट्रैक्टर-ट्रॉली पराली लेकर खतौली की तरफ जा रही थी, तभी तालाब के पास उसमें आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया, जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुँची और दमकल विभाग को सूचित किया। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। #UttarPradesh #उत्तरप्रदेश #Muzaffarnagar #मुजफ्फरनगर