मुजफ्फरनगर: तितावी में भीषण सड़क हादसा, कार में आग लगने से 6 लोगों की दर्दनाक मौत
मुजफ्फरनगर के तितावी थाना क्षेत्र में भीषण सड़क हादसे के बाद गाड़ी में आग लग गई। हादसे में गाड़ी सवार 6 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई।
सूचना मिलते ही एसपी ग्रामीण अक्षय संजय महाडिक, सीओ फुगाना नरेंद्र यादव और थाना प्रभारी जयबीर चौधरी सहित पुलिस अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी राहत-बचाव कार्य की निगरानी कर रहे हैं। फिलहाल हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।