बागपत। जनपद में पहली बार होगा पुलिस अधीक्षक कार्यालय के स्वतंत्र भवन का निर्माण, पुलिस अधीक्षक ने विधि-विधान से किया भूमि पूजन कर शिलान्यास

आज दिनांक 30 अक्टूबर 2026 को पुलिस अधीक्षक बागपत द्वारा पुलिस लाइन जनपद बागपत में नवनिर्मित होने वाले पुलिस अधीक्षक कार्यालय के भवन हेतु विधि-विधान से भूमि पूजन कर शिलान्यास किया गया।
उल्लेखनीय है कि वर्ष 1997 में जनपद बागपत के गठन के उपरान्त लगभग 30 वर्षों बाद जनपद में पुलिस अधीक्षक कार्यालय के स्वतंत्र भवन का निर्माण होने जा रहा है। यह जनपद के पुलिस प्रशासन के आधारभूत ढांचे को और अधिक सुदृढ़ एवं आधुनिक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा सम्बन्धित अधिकारियों को निर्माण कार्य उच्च गुणवत्ता के साथ निर्धारित समयावधि में पूर्ण कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी खेकड़ा, क्षेत्राधिकारी नगर बागपत सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
फोटो👆👆
