बड़ी खबरें
➡️लखनऊ: वाराणसी जा रहे 2 विमान लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचे, वाराणसी में एयर शो के चलते ट्रैफिक डायवर्जन, दिल्ली से वाराणसी जा रही फ्लाइट लखनऊ पहुंची, इंडिगो की फ्लाइट 6E 5025 सुबह 10.15 बजे पहुंची, हैदराबाद से वाराणसी जा रही फ्लाइट लखनऊ पहुंची, इंडिगो की फ्लाइट 6E 915 सुबह 10.16 बजे पहुंची, दोनों विमान फिलहाल लखनऊ एयरपोर्ट पर मौजूद, वाराणसी ATC से अनुमति मिलने का इंतजार, अनुमति मिलने के बाद वाराणसी रवाना होंगे विमान।
➡️अयोध्या: अर्टिगा कार और बस में जोरदार टक्कर, अर्टिगा का अगला हिस्सा हुआ क्षतिग्रस्त, 7 से 8 श्रद्धालु कार हादसे का हुए शिकार, अयोध्या दर्शन करने जा रहे थे कार सवार, बस ने बाइक को बचाने में लगाई थी ब्रेक, पीछे से आ रही अर्टिगा कार बस से टकराई, कार में सवार सभी श्रद्धालु बाल-बाल बचे, कोतवाली रुदौली के फेलसंडा के पास हादसा।
➡️पिथौरागढ़: सीएम धामी ने सुनीं पीएम के ‘मन की बात’, पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ सुनीं ‘मन की बात’, ‘मन की बात’ कार्यक्रम पर बोले सीएम धामी, जनभागीदारी, राष्ट्र निर्माण को प्रेरणा देता है-CM, ‘सकारात्मक प्रयासों, नवाचारों को मिलती है पहचान’, ‘मन की बात’ जन-जन के लिए प्रेरणास्रोत-सीएम।
➡️हमीरपुर: अवैध असलहे से फायरिंग का वीडियो वायरल, वायरल वीडियो में फायरिंग करते दिखा युवक, फायरिंग से गांव में दहशत फैलाने का आरोप, मौदहा कोतवाली क्षेत्र का बताया जा रहा वीडियो।
➡️दिल्ली: ‘मन की बात’ कार्यक्रम का 139वां एपिसोड, 12 साल पहले ‘मन की बात’ कार्यक्रम की शुरुआत, लोगों की भावनाओं को जानने का माध्यम है-PM, पर्यावरण के लिए अहम है जैविक खेती-PM मोदी, ‘मन की बात’ से लोक शक्ति की आराधना-PM, टिहरी गढ़वाल में हेवल नदी को नया जीवन-PM, त्योहारों को लेकर सफाई अभियान जारी-PM मोदी, वोकल फॉर लोकल पर लोग जोर दे रहे हैं-PM, लोकल उत्पाद अब विदेशों में पहुंच रहे हैं-PM, बिहार के मखाने की पहुंच अब ग्रीस तक-PM, किसानों के लिए दुनिया में नए बाजार खुले-PM।
➡️रायबरेली: नहर में पलटा अनियंत्रित ट्रैक्टर, ट्रैक्टर के नीचे दबे दो युवक, लोगों ने बमुश्किल निकाला बाहर, दोनों घायलों को CHC पहुंचाया, लालगंज क्षेत्र के दोसड़का की घटना।
➡️बरेली: PET परीक्षा में कई अभ्यर्थियों की छूटी परीक्षा, 2 मिनट की देरी पर गेट हुआ बंद, छूटी परीक्षा, अयोध्या, रायबरेली, मेरठ, उन्नाव से पहुंचे अभ्यर्थी, परीक्षा के दौरान बरेली में कई सेंटर पर सख्ती, अभ्यर्थियों ने जताई परीक्षा व्यवस्था पर नाराजगी, 22 केंद्रों पर 65000 से अधिक अभ्यर्थी दे रहे परीक्षा।
➡️रुद्रप्रयाग: केदारनाथ धाम में पुलिस का सराहनीय कार्य, पुलिस ने एक यात्री का बैग सुरक्षित लौटाया, बैग में रखे जरूरी दस्तावेज सकुशल बरामद, कांस्टेबल मनोज राणा, अष्टम रावत ने लौटाया, सामान वापस मिलने पर यात्री ने जताया आभार।
➡️देहरादून: राज्य में 400 से अधिक शिक्षकों की भर्ती, बेसिक शिक्षकों के रिक्त पद जल्द भरे जाएंगे, शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने दिए निर्देश, शिक्षकों के समायोजन के भी निर्देश दिए, प्रधानाचार्यों की पदोन्नति में आएगी तेजी, ब्लॉक स्तर पर विद्यालयों में बनेंगे खेल मैदान, खेल मैदानों के लिए SOP की जाएगी तैयार।
➡️लखनऊ: विनोद तावड़े ने सुनी पीएम के ‘मन की बात’, BJP मुख्यालय में सुनी पीएम के ‘मन की बात’, पार्टी के कई नेता और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
➡️वाराणसी: अरविंद टेक्सटाइल इकाई का उद्घाटन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया उद्घाटन, पीएम मोदी के साथ सीएम योगी मौजूद।
➡️बिजनौर: घर में लाखों की चोरी से मचा हड़कंप, 15 लाख के जेवर, 2 लाख कैश चोरी, पीड़ित परिवार ने पुलिस को दी सूचना, थाना नगीना के हरगांव चांदन की घटना।
➡️मुरादाबाद: GRP कांस्टेबल पिंकी की गुमशुदगी दर्ज, पुलिस ने मझोला थाने में गुमशुदगी दर्ज की, पिंकी ने निलंबित इंस्पेक्टर से मानसिक शादी की, निलंबित इंस्पेक्टर नीरज कुमार ने मानसिक शादी की, पिंकी के पति ने दर्ज कराई है गुमशुदगी की रिपोर्ट, 22 अक्टूबर से ड्यूटी के लिए निकली थी पिंकी-पति, GRP मुरादाबाद लाइन में तैनात थी पिंकी।
➡️मैनपुरी: UPSSSC PET परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण, DM, SP ने अधिकारियों संग किया निरीक्षण, परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के दिए निर्देश।
➡️लखीमपुर: ट्रेन से कटकर युवक ने की खुदकुशी, मौके पर पहुंचे युवक के ससुरालीजन, आधे धड़ को ले गए थे ससुरालीजन, पुलिस ने पूरे शव को किया बरामद, खीरी थाना इलाके का पूरा मामला।
➡️फतेहपुर: PET परीक्षा देने आई छात्रा की पुलिस ने की मदद, साधन नहीं मिलने पर परेशान छात्रा की मदद की, मुख्य आरक्षी पुष्पेंद्र सिंह ने पहुंचाया परीक्षा केंद्र, 10 किलोमीटर दूर छात्रा को परीक्षा केंद्र पहुंचाया, प्रयागराज से PET की परीक्षा देने आई थी छात्रा, SP ने मुख्य आरक्षी को पुरस्कार देने की घोषणा की।
➡️मुजफ्फरनगर: ट्रक ने महिला को मारी टक्कर, हादसे में रिहाना की दर्दनाक मौत, सड़क पार करते समय हादसा, वीडियो CCTV कैमरे में कैद, बुढ़ाना के कांधला रोड की घटना।
➡️देहरादून: गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग पर कार्रवाई, कई अवैध रिफिलिंग सेंटरों पर छापेमारी, घरेलू गैस के अनधिकृत इस्तेमाल पर भी छापा, छापेमारी में कुल 104 गैस सिलेंडर जब्त, कार्रवाई के दौरान दो व्यक्ति गिरफ्तार, रायवाला थाने में आरोपियों पर FIR दर्ज, जिला प्रशासन, पूर्ति विभाग की कार्रवाई, देहरादून नगर क्षेत्र में की गई बड़ी छापेमारी