Spread the love

बागपत ::- एक बालक की पिटाई करने के बाद मुंह और गला दबाकर हत्या कर दी गई और उसका शव अग्रवाल मंडी टटीरी में बली मार्ग पर स्थित रेलवे अंडरपास के समीप धान के खेत में फेंक दिया गया। बुधवार सुबह खेत में पहुंचे किसानों को शव पड़ा मिला। उसकी पहचान का प्रयास किया गया, मगर पहचान नहीं हो सकी। अग्रवाल मंडी टटीरी में बली मार्ग पर रेलवे अंडरपास के समीप किसान राजपाल निवासी बली का खेत है, जिसमें धान की फसल है। राजपाल बुधवार सुबह खेत में पहुंचे तो वहां बालक का शव मिला, जिसकी उम्र करीब 12 वर्ष बताई जा रही है। खेत में आए पुलिसकर्मियों ने आसपास जांच पड़ताल भी की। मृतक की पहचान करने के लिए आसपास के गांवों और जिलों में संपर्क किया, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी। पुलिसकर्मियों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आशंका जताई जा रही है कि दूसरी जगह बालक की हत्या करने के बाद शव धान के खेत में लाकर फेंका गया। बालक का दो डॉक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया, जिसमें उसका मुंह और गला दबाकर हत्या करने की पुष्टि हुई। उसके सिर व शरीर पर पांच से ज्यादा चोट के निशान भी मिले। इसके आधार पर पुलिस ने घटना की छानबीन शुरू कर दी। उधर, पुलिसकर्मियों ने मार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली।
यौन शोषण की आशंका
बालक के साथ यौन शोषण होने की भी आशंका जताई जा रही है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसकी पुष्टि नहीं हो सकी, लेकिन एफएसएल रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। एफएसएल रिपोर्ट में बच्चे के साथ यौन शोषण होने की स्थिति भी साफ होगी। इसके अलावा मृतक का एक होठ भी कटा हुआ मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सिर्फ चुनाव नहीं हारा था, अहंकार भी पराजित हुआ था!जुलाई 2022 में संसद के गलियारों में एक स्वर बार-बार सुनाई दे रहा था— “जवाब दो सोनिया गांधी…” “सुनो सोनिया गांधी…” “माफ़ी मांगो सोनिया गांधी…”अधीर रंजन चौधरी के एक बयान को लेकर तत्कालीन केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी से तीखे अंदाज़ में सवाल किए। राजनीतिक बहस और आरोप-प्रत्यारोप लोकतंत्र का हिस्सा हैं, लेकिन राजनीति में शब्दों और व्यवहार की मर्यादा भी उतनी ही महत्वपूर्ण होती है।कहा जाता है कि उस घटना ने कांग्रेस नेतृत्व, विशेषकर राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को भीतर तक प्रभावित किया। इसके बाद अमेठी में राजनीतिक संघर्ष केवल चुनावी मुकाबला नहीं रहा, बल्कि प्रतिष्ठा और सम्मान का प्रश्न भी बन गया।2024 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने अमेठी से अपने समर्पित कार्यकर्ता किशोरी लाल शर्मा को उम्मीदवार बनाया। चुनाव प्रचार की कमान प्रियंका गांधी ने संभाली और परिणाम सबके सामने था। स्मृति ईरानी को भारी अंतर से पराजय का सामना करना पड़ा।राजनीति के जानकार इस परिणाम को केवल चुनावी हार नहीं, बल्कि सत्ता और पद के अहंकार पर जनता के निर्णय के रूप में भी देखते हैं।सत्ता स्थायी नहीं होती। पद, प्रतिष्ठा और अधिकार समय के साथ आते-जाते रहते हैं। जो स्थायी रहता है, वह है व्यक्ति का व्यवहार, उसकी विनम्रता और लोगों के प्रति उसका सम्मान।यही कारण है कि इतिहास बार-बार हमें सिखाता है—”ये सत्ता का दबदबा, ये हुकूमत, ये दौलत का नशा, किरायेदार हैं सब, घर बदलते रहते हैं।”पद का अहंकार कभी नहीं करना चाहिए। आज जो शिखर पर है, कल उसे भी जनता के बीच खड़ा होना पड़ सकता है। इसलिए शब्दों में संयम, व्यवहार में विनम्रता और विरोधियों के प्रति भी सम्मान बनाए रखना ही सच्चे नेतृत्व की पहचान है।

sbobet88

×