Spread the love

ध्वनि से वंचित बच्चों को नई जिंदगी दे रही कॉक्लियर इंप्लांट योजना, पात्र व्यक्ति आज ही करे आवेदन

कॉक्लियर इंप्लांट योजना में 06 लाख तक की आर्थिक सहयोग राशि से 05 वर्ष तक के श्रवण बाधित बच्चों को मिलता है लाभ

बागपत, 21 अगस्त 2025 – जीवन की कठिनाइयों पर विजय पाने और उम्मीदों को नई उड़ान देने वाली कहानी है हसनपुर जिवानी, विकास खंड बड़ौत के छोटे से मासूम सिफान पुत्र मुकीम की। जन्म से गंभीर श्रवण बाधित सिफान का चयन दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, उत्तर प्रदेश की महत्वाकांक्षी कॉक्लियर इंप्लांट योजना के लिए हुआ है। इस योजना की बदौलत अब उसके जीवन में भी ध्वनियों की मधुर दुनिया लौटने जा रही है।

दिव्यांग सशक्तिकरण विभाग द्वारा संचालित सरकार की यह योजना उन परिवारों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है जो आर्थिक तंगी के कारण महंगे उपचार का खर्च उठाने में असमर्थ रहते हैं। इस योजना के तहत 05 वर्ष से कम आयु के श्रवण बाधित बच्चों को कॉक्लियर इंप्लांट के लिए ₹6 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। सिफान का चयन न सिर्फ उसके परिवार के लिए राहत है बल्कि पूरे गांव के लिए प्रेरणादायक संदेश है कि सही अवसर और सहयोग मिलने पर हर चुनौती को मात दी जा सकती है। जल्द ही सिफान का कॉक्लियर इंप्लांट होने से सिफान के जीवन में मुस्कराहट लौटेगी।

कॉक्लियर इंप्लांट एक आधुनिक उपकरण है जो परंपरागत श्रवण यंत्रों से बिल्कुल अलग काम करता है। जहां सामान्य श्रवण यंत्र सिर्फ आवाज को बढ़ाते हैं, वहीं कॉक्लियर इंप्लांट सीधे श्रवण तंत्रिका को उत्तेजित कर ध्वनि को मस्तिष्क तक पहुंचाता है। इस प्रणाली में कान के पीछे लगाया गया साउंड प्रोसेसर, त्वचा के नीचे लगाया गया रिसीवर और आंतरिक कान में लगाए गए इलेक्ट्रोड मिलकर काम करते हैं। यही प्रक्रिया गंभीर रूप से श्रवण बाधित बच्चों के जीवन में नई रोशनी और नई उम्मीद जगाती है।

जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने कहा कि मुख्यमंत्री और राज्य सरकार की यह योजना उन बच्चों के भविष्य को संवारने के लिए महत्वपूर्ण कदम है, जो जन्म से ध्वनि सुनने में असमर्थ होते हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिले के किसी भी पात्र परिवार को योजना की जानकारी से वंचित न रखा जाए और सभी आवेदन समय पर निस्तारित किए जाएं। उन्होंने यह भी कहा कि सिफान जैसे बच्चों की जिंदगी में बदलाव आना ही इस योजना की सबसे बड़ी सफलता है।

जिले में यदि कोई और परिवार अपने श्रवण बाधित बच्चों को इस योजना का लाभ दिलाना चाहता है, तो वे विकास भवन, प्रथम तल, कक्ष संख्या 02 स्थित दिव्यांग सशक्तिकरण विभाग में संपर्क कर आवेदन की प्रक्रिया, आवश्यक कागजात और पात्रता मानदंड के संबंध में पूरी जानकारी ले सकते है।

सूचना विभाग, बागपत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सिर्फ चुनाव नहीं हारा था, अहंकार भी पराजित हुआ था!जुलाई 2022 में संसद के गलियारों में एक स्वर बार-बार सुनाई दे रहा था— “जवाब दो सोनिया गांधी…” “सुनो सोनिया गांधी…” “माफ़ी मांगो सोनिया गांधी…”अधीर रंजन चौधरी के एक बयान को लेकर तत्कालीन केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी से तीखे अंदाज़ में सवाल किए। राजनीतिक बहस और आरोप-प्रत्यारोप लोकतंत्र का हिस्सा हैं, लेकिन राजनीति में शब्दों और व्यवहार की मर्यादा भी उतनी ही महत्वपूर्ण होती है।कहा जाता है कि उस घटना ने कांग्रेस नेतृत्व, विशेषकर राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को भीतर तक प्रभावित किया। इसके बाद अमेठी में राजनीतिक संघर्ष केवल चुनावी मुकाबला नहीं रहा, बल्कि प्रतिष्ठा और सम्मान का प्रश्न भी बन गया।2024 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने अमेठी से अपने समर्पित कार्यकर्ता किशोरी लाल शर्मा को उम्मीदवार बनाया। चुनाव प्रचार की कमान प्रियंका गांधी ने संभाली और परिणाम सबके सामने था। स्मृति ईरानी को भारी अंतर से पराजय का सामना करना पड़ा।राजनीति के जानकार इस परिणाम को केवल चुनावी हार नहीं, बल्कि सत्ता और पद के अहंकार पर जनता के निर्णय के रूप में भी देखते हैं।सत्ता स्थायी नहीं होती। पद, प्रतिष्ठा और अधिकार समय के साथ आते-जाते रहते हैं। जो स्थायी रहता है, वह है व्यक्ति का व्यवहार, उसकी विनम्रता और लोगों के प्रति उसका सम्मान।यही कारण है कि इतिहास बार-बार हमें सिखाता है—”ये सत्ता का दबदबा, ये हुकूमत, ये दौलत का नशा, किरायेदार हैं सब, घर बदलते रहते हैं।”पद का अहंकार कभी नहीं करना चाहिए। आज जो शिखर पर है, कल उसे भी जनता के बीच खड़ा होना पड़ सकता है। इसलिए शब्दों में संयम, व्यवहार में विनम्रता और विरोधियों के प्रति भी सम्मान बनाए रखना ही सच्चे नेतृत्व की पहचान है।

sbobet88

×