चाणक्य की चेरी बनी दिल्ली पुलिस पर लगा यह दाग अब छुपाए नहीं छुप रहा है।दिल्ली पुलिस एक बार फिर अपने अत्यंतशर्मनाक और “मलिसियस सेक्सुअल कंडक्ट”को लेकर सीधे सवालों के घेरे में खड़ी है।
जब इंडिपेंडेंट मीडिया रिपोर्टर “रोजी”
जंतर-मंतर पर नेहा बोहरा के डिटेन
किए जाने की ग्राउंड कवरेज कर रही थीं,तो रोजी का आरोप है कि उसी दौरान कैमरे के सामने ACP विवेक भगत ने बेखौफ होकर इंटेंशनली उनके ब्रेस्ट को दबाया, सरेआम छेड़छाड़ की और मौके से भाग निकला। यह सिर्फ कानून का उल्लंघन नहीं, बल्कि सत्ता और वर्दी के घमंड में किया गया एक भयानक, बेहूदा और बेहद शर्मनाक कृत्य है।
हद तो तब हो गई जब पीड़िता रोज़ी इंसाफ की गुहार लेकर सीधे पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन पहुंचीं। साढ़े तीन घंटे तक पुलिस थाने में बिठाए रखने के बावजूद पुलिस अपने ही अधिकारी को बचाने में जुटी रही और FIR दर्ज करने से साफ मुकरती रही। जब इस नग्न पक्षपात और घिनौनी करतूत की खबर फैली, तो मीडिया जगत में हड़कंप मच गया। पत्रकारों और आम नागरिकों का आक्रोश पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने के बाहर सैलाब बनकर फूट पड़ा, और हर कोई एक ही सुर में तत्काल FIR दर्ज करने की मांग पर अड़ गया।
यह कोई छिटपुट या अकेली घटना नहीं है। रोज़ी के अलावा तीन और महिला पत्रकारों के साथ दिल्ली पुलिस के बदसलूकी और आपत्तिजनक आचरण की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। जो दिल्ली पुलिस कभी देश की सबसे काबिल, अनुशासित और प्रोफेशनल पुलिस मानी जाती थी, उसे तथाकथित चाणक्य की राजनीतिक शह ने एक निरंकुश गिरोह में तब्दील करके रख दिया है।
जुलाई के प्रोटेस्ट का वो खौफनाक मंज़र देश भूला नहीं है, जब दिल्ली पुलिस का एक पर्सनल अपने ही सरकारी डंडे से एक मासूम बच्ची को सेक्सुअली असॉल्ट करते हुए ऑन-कैमरा रंगे हाथों पकड़ा गया था। जब रक्षक ही भक्षक बन जाएं और पुलिस किसी सत्ताधारी पार्टी की निजी जागीर और मोहरा बन जाए, तो ऐसे वीभत्स कुकृत्य होना कोई अचरज की बात नहीं रह जाती।
ज़रा याद करिए सड़कों पर गुंडागर्दी करते वो बिना वर्दी के गुंडे, जिनके हाथों में दिल्ली पुलिस के डंडे और जूते थे और जो बेकसूर बच्चों और बेबस महिलाओं पर बेरहमी से लाठियां बरसा रहे थे। जब सत्ता की शह पर पुलिस खुद ऐसे गुंडा तत्वों को अपने साथ मिलाकर काम करवाएगी, तो यही भयावह परिणाम देश के सामने आएगा।
अगर यही सब चलता रहा, तो फिर कानून के रखवालों और सड़क छाप अपराधियों के बीच का फर्क पूरी तरह खत्म हो जाएगा ।😐
#DelhiPoliceExposed
#JusticeForRosy
#PressFreedomUnderAttack
#StopPoliceBrutality
#SafetyForWomenJournalists
#AccountabilityNow
#PoliceMisconduct
#DelhiPoliceAccountability
#StandWithJournalists
#DemandFIRNow