सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जनपद बागपत में आयोजित हुई सेवा ज्योति यात्रा
प्रभारी मंत्री जसवंत सिंह सैनी ने किया कार्यक्रम का शुभारंभ, हजारों लोगों ने देखा मुख्यमंत्री जी एवं प्रधानमंत्री जी के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण
बागपत, 07 अक्टूबर 2026। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जनपद बागपत में विकसित भारत संकल्प सभा के तहत सेवा ज्योति यात्रा कार्यक्रम का आयोजन महिला थाना परिसर क्षेत्र में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री एवं जनपद बागपत के प्रभारी मंत्री श्री जसवंत सिंह सैनी द्वारा किया गया।
कार्यक्रम के दौरान लखनऊ से आयोजित उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी एवं देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा गया। जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे बड़ी संख्या में जनमानस, युवाओं एवं कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा और सुना।
इसके उपरांत महिला थाना परिसर से बंदना चौक तक सेवा ज्योति यात्रा निकाली गई। यात्रा के माध्यम से सेवा, जनकल्याण एवं विकसित भारत के संकल्प का संदेश जन-जन तक पहुंचाया गया।
कार्यक्रम में बागपत विधायक योगेश धामा, भाजपा जिलाध्यक्ष नीरज कुमार शर्मा, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष जयकरण नेताजी, जिला मंत्री योगेश गुर्जर, पूर्व ब्लॉक प्रमुख, जिला महामंत्री सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं जनमानस उपस्थित रहे।
सूचना विभाग बागपत