October 7, 2026

जनसमस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता : जिलाधिकारी

0
Spread the love

सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की थीम पर विकास को लगेंगे पंख, जिलाधिकारी ने प्रेस वार्ता में दी जानकारी

बागपत महोत्सव: इतिहास, संस्कृति और विकास को साथ लेकर आगे बढ़ेगा बागपत

बागपत, 07 अक्टूबर 2026– जिलाधिकारी दिव्यांशु पटेल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में प्रेस वार्ता एवं मीडिया संवाद आयोजित किया गया। संवाद में जनपद के विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, जनशिकायतों के निस्तारण, औद्योगिक गतिविधियों, सांस्कृतिक विकास तथा आमजन को बेहतर प्रशासनिक सेवाएं उपलब्ध कराने से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि जनसमस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है।

जिलाधिकारी ने छपरौली में केंद्रीय विद्यालय से संबंधित प्रकरण की जानकारी देते हुए बताया कि इसके समाधान के लिए एक सप्ताह की समय-सीमा निर्धारित की गई है। संबंधित स्तर पर आवश्यक कार्यवाही को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है, जिससे क्षेत्र के विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षिक अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में प्रगति हो सके। उन्होंने बताया कि ईशा फाउंडेशन के योग एवं आरोग्य केंद्र के लिए भूमि उपलब्ध कराने संबंधी प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है। इससे संबंधित आगे की कार्यवाही शासन स्तर से प्राप्त दिशा-निर्देशों के अनुसार की जाएगी। जनपद में योग, स्वास्थ्य एवं आरोग्य से जुड़ी गतिविधियों को प्रोत्साहित करने की संभावनाओं पर भी चर्चा हुई।

जनपद के विकास कार्यों को स्थानीय इतिहास, संस्कृति एवं विरासत से जोड़ने के संबंध में भी संवाद के दौरान विचार-विमर्श हुआ। जिलाधिकारी ने सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की थीम के अनुरूप विकास कार्यों को आगे बढ़ाने की आवश्यकता पर चर्चा की। इस क्रम में जनपद की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक पहचान को व्यापक स्तर पर सामने लाने के उद्देश्य से बागपत महोत्सव आयोजित किए जाने का सुझाव मीडिया प्रतिनिधियों की ओर से दिया गया। महोत्सव के माध्यम से स्थानीय कला, संस्कृति, परंपराओं एवं प्रतिभाओं को मंच उपलब्ध कराने की संभावनाओं पर भी चर्चा हुई।

जनशिकायतों के संबंध में जिलाधिकारी ने आईजीआरएस पोर्टल की व्यवस्था की जानकारी देते हुए कहा कि आमजन अपनी शिकायतें पोर्टल के माध्यम से दर्ज करा सकते हैं तथा उनके निस्तारण की स्थिति की निगरानी भी की जाती है। उन्होंने बताया कि जिन तहसीलों अथवा क्षेत्रों से अपेक्षाकृत अधिक प्रकरण प्राप्त होते हैं, उन्हें विशेष मॉनिटरिंग में रखा जाता है। संबंधित अधिकारियों द्वारा शिकायतों के निस्तारण की नियमित समीक्षा की जाती है, ताकि जनसमस्याओं के समाधान में अपेक्षित गति बनी रहे।

मीडिया प्रतिनिधियों की ओर से अंश निर्धारण से संबंधित समस्याओं तथा तहसील दिवसों को और अधिक प्रभावी बनाने के संबंध में सुझाव दिए गए। जिलाधिकारी ने इन विषयों को जनसुविधा से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदु बताते हुए आवश्यक स्तर पर विचार किए जाने की बात कही। जिलाधिकारी ने बताया कि आमजन को अधिकारियों तक अपनी समस्याएं पहुंचाने में सुविधा हो, इसके लिए प्रातः 10 बजे से सभी अधिकारी अपने कार्यालयों में उपलब्ध रहने के विशेष निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जनशिकायतों का निस्तारण सर्वोच्च प्राथमिकता पर किया जा रहा है तथा अधिकारियों को प्राप्त प्रकरणों पर समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

जिला संयुक्त चिकित्सालय में चिकित्सकों की नियुक्ति एवं स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के संबंध में भी विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा हुई। जनपदवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए चिकित्सकीय मानव संसाधन तथा स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने से जुड़े सुझावों पर विचार-विमर्श किया गया। मीडिया प्रतिनिधियों ने जनपद में पत्रकारों के लिए मीडिया हाउस विकसित किए जाने की आवश्यकता भी जिलाधिकारी के समक्ष रखी। जिलाधिकारी ने इस संबंध में आवश्यक विचार एवं संभावनाओं के अनुरूप कार्यवाही किए जाने का आश्वासन दिया।

जिलाधिकारी ने कहा कि प्रशासन और मीडिया के बीच निरंतर संवाद जनहित के विषयों को प्रभावी ढंग से सामने लाने में महत्वपूर्ण है। जनपद की विकास योजनाओं, जनकल्याणकारी कार्यक्रमों तथा नागरिकों से जुड़े विषयों की जानकारी आमजन तक पहुंचाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने जनहित से जुड़े विषयों पर रचनात्मक सुझावों का स्वागत किया।

प्रेस वार्ता एवं मीडिया संवाद में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राजीव कुमार राय, जिला सूचना अधिकारी राहुल भाटी सहित मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

सूचना विभाग बागपत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

sbobet

situs judi bola

sbobet

situs judi bola

sbobet

situs judi bola

sbobet

situs judi bola

sbobet

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

sbobet

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

situs judi bola

×