दुष्ट और मूर्ख में भेदलेखक – स्वामी विवेकानन्द सरस्वती, अध्यक्ष, स्वामी ऋतमानन्द गुरुकुल विज्ञान आश्रम सेवा समिति, पालीप्रस्तोता – घेवरचन्द आर्य, पाली
एक आर्य समाज का व्यक्ति स्वामी समर्पणानन्द जी के संस्कृत प्रचार एवं अन्य गतिविधियों का परोक्ष में विरोध करने लगा। इसकी सूचना जब स्वामी जी को मिली तो स्वामी जी ने सहज भाव से कहा – यह कोई नई बात नहीं है, वह व्यक्ति मूर्ख है, दुष्ट नहीं।
तब मैंने उनसे पूछा, विरोध तो विरोध है, व्यक्ति मूर्ख है या दुष्ट है, उससे विरोध में क्या अन्तर पड़ेगा? तब उन्होंने समाधान करते हुए कहा कि अन्तर है, क्योंकि जब मूर्ख को मेरे कार्यों की महत्ता का ज्ञान हो जाएगा तो वह विरोध छोड़कर सहयोग करेगा, पर दुष्ट ऐसा नहीं करेगा, क्योंकि दुष्टता करना उसका स्वभाव बन गया है।
सुभाष चंद कश्यप · पूर्व सैनिक, समाजसेवी व संपादक · ✊ 16 जन आंदोलनजीवन यात्रा देखें →
मैं उनकी यह दुष्ट और मूर्ख की व्याख्या सुनकर अभिभूत सा हो गया। भर्तृहरि महाराज के नीति शतक के ये चरण मानों मेरे नेत्रों के सामने घूमने लगे –
अज्ञः सुखमाराध्यः सुखतरमाराध्यते विशेषज्ञः।
ज्ञानलवदुर्विदग्धं ब्रह्मापि नरं न रञ्जयति।।
एक बार मैं समय मिलने पर समाचार पत्र पढ़ रहा था। चंडीगढ़ के सम्बन्ध में पंजाब और हरियाणा का झगड़ा चल रहा था। उसी दिन के समाचार पत्र में यह छपा कि चंडीगढ़ पंजाब व हरियाणा को न देकर अब केन्द्र के अधिकार में रहेगा, अर्थात् केन्द्र शासित रहेगा। मैंने जब यह समाचार पढ़ा तो सहसा कह बैठा कि इन मूर्खों को इससे क्या लाभ हुआ?
तब स्वामी समर्पणानन्द जी ने तत्काल कहा कि आपने अपने प्रश्न का उत्तर स्वयं दे दिया। मैंने कुछ चकित सा होते हुए कहा कि मैंने क्या उत्तर दिया, तो उन्होंने कहा कि आपने कहा – इन मूर्खों को। मैंने कहा जी हाँ, तब उन्होंने कहा यही उत्तर है। क्योंकि भला मूर्खों को भी कोई लाभ हुआ है क्या?
मूर्ख केवल झगड़ना जानता है। लाभ या हानि का विवेक उसके अन्दर रहता ही नहीं। यदि यह विवेक हो तो वह झगड़ेगा ही नहीं, जब वह झगड़ेगा ही नहीं तब वह मूर्ख भी नहीं कहलाएगा।
आजकल हर समाज और संस्था में ऐसे ही मूर्खों और दुष्ट व्यक्तियों का बोलबाला है, जो स्व और मम से अधिक कुछ सोचते ही नहीं हैं।
साभार – समर्पण शती सौरभम्
#आर्य-समाज_पाली #सनातन_धर्म
#मूर्ख #दुष्ट #पाली #वायरल
#स्वामी_समर्पणानन्द #पं_बुद्धदेव_विधालकार
#घेवरचन्द_आर्य_पाली
#गुरुकुल_विज्ञान_आश्रम_पाली


