आजम खान का बयान चर्चा में, लेकिन सपा के घोषणापत्र में कैदियों के लिए जगह नहीं!
समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता आजम खान ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 के घोषणापत्र ‘जन-मन का मैनिफेस्टो’ के विमोचन के दौरान जेल की तकलीफों को लेकर एक दिलचस्प बात कही। उन्होंने बताया कि जेल में रहते हुए कई बार उन्होंने अपने बेटे अब्दुल्ला से कहा कि अखिलेश यादव को भी छह महीने जेल में रहकर देखना चाहिए, ताकि उन्हें जेल की वास्तविक कठिनाइयों का एहसास हो सके।
लेकिन यहां एक बड़ा सवाल खड़ा होता है कि जब आजम खान स्वयं जेल की तकलीफों का जिक्र कर रहे हैं, तो समाजवादी पार्टी के वर्ष 2027 के घोषणापत्र में जेलों में बंद कैदियों की समस्याओं, उनके अधिकारों और उनके जीवन में सुधार के लिए कोई विशेष स्थान क्यों नहीं दिया गया?
सुभाष चंद कश्यप · पूर्व सैनिक, समाजसेवी व संपादक · ✊ 16 जन आंदोलनजीवन यात्रा देखें →
सवाल सीधा है—जेल की तकलीफों का एहसास केवल बयानों तक सीमित रहेगा या कैदियों के हितों को भी राजनीतिक एजेंडे में जगह मिलेगी?
✍️
मुकेश कुमार कश्यप
संपादक
न सत्ता पक्ष न विपक्ष
सिर्फ जनपक्ष
Sirfjanpaksh.in
REGISTRATION
NUMBER
UPHIN/ 2016/69527
📞7351828888

